Showing posts with label Punjab. Show all posts
Showing posts with label Punjab. Show all posts

Major fire engulf ticket counter at Amritsar Railway station; no causalities reported

Sub fire officer, Sarfraz, informed that the fire incident could have occurred due to electric short-circuit in the railway station.




Massive fire broke out at a ticket counter at Amritsar Railway station on Thursday morning.
Five fire tenders was rushed to the busy station to douse the flames. Though the flames completely engulfed the ticket counter no causalities were reported.
Sub fire officer, Sarfraz, informed that the fire incident could have occurred due to electric short-circuit in the railway station.
The Amritsar Junction station remains busy throughout the year, due to round the year tourist influx. Amritsar is amongst the top hundred booking stations of Indian Railway.

भारत के साथ मुद्दों का परस्पर स्वीकार्य समाधान चाहता है चीन



बीजिंग : चीन के साथ भारत को तमाम समस्याएं होने संबंधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी पर मंगलवार को सधी हुई प्रतिक्रिया में बीजिंग ने कहा कि वह विवाद वाले विषयों के निष्पक्ष, तर्कसंगत और परस्पर स्वीकार्य समाधान खोजने के लिए नयी दिल्ली के साथ बातचीत करेगा।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हांग ली ने मोदी द्वारा एक निजी टीवी चैनल को दिये साक्षात्कार के संबंध में पूछे गये प्रश्नों के जवाब में कहा, ‘हमने संबंधित खबर पर संज्ञान लिया है। चीन-भारत संबंध सामान्य तौर पर अच्छी स्थिति में हैं।’ 
उन्होंने कहा, ‘दोनों देशों के बीच समान हितों का पलड़ा उनके मतभेदों से भारी है। चीनी पक्ष द्विपक्षीय संबंधों को संचालित करने और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने के लिए भारतीय पक्ष के साथ काम करेगा।’ उन्होंने मोदी के बयानों का जिक्र करते हुए कहा, ‘द्विपक्षीय संबंधों में समस्याओं के लिए चीनी पक्ष भारतीय पक्ष के साथ संवाद और वार्ता में बना रहेगा ताकि एक निष्पक्ष, तर्कसंगत और परस्पर स्वीकार्य समाधान खोजा जा सके।’ 
मोदी ने कहा था, ‘चीन के साथ हमारा संवाद जारी है और यह जारी रहना चाहिए। चीन के साथ हमारी एक समस्या नहीं है, चीन के साथ हमारी तमाम समस्याएं लंबित हैं। कई मुद्दे हैं।’ भारत को चीन से पहले मिसाइल टेक्नोलॉजी कंट्रोल रिजीम (एमटीसीआर) की सदस्यता मिलने पर हांग ने कहा, ‘हमने देखा है कि कुछ बहुपक्षीय निर्यात नियंत्रण व्यवस्थाएं किसी न किसी तरीके से बदली हैं। इसे ध्यान में रखते हुए चीन अंतरराष्ट्रीय अप्रसार व्यवस्था के सुरक्षा मानकों में एमटीसीआर के प्रभावों का मूल्यांकन कर रहा है।’
चीन को अभी 34 सदस्यीय एमटीसीआर का सदस्य नहीं बनाया गया है। भारत कल इसका 35वां सदस्य बना।
खबरों के अनुसार परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में भारत की सदस्यता को अवरद्ध करने वाला चीन एमटीसीआर का सदस्य बनने के लिए लामबंदी कर रहा है।

रिंगिंग बेल्स ने किया ऐलान- 2 लाख फ्रीडम 251 फोन तैयार



नोएडा: दुनिया का सबसे सस्ता 251 रुपये वाला फ्रीडम 251 मोबाइल फोन बनकर तैयार हो गया है। नोएडा की स्टार्टअप कंपनी रिंगिंग बेल्स प्राइवेट लिमिटेड ने कहा कि उस पर ऐसे आरोप लगाए गए कि इस कीमत पर फोन उपलब्ध नहीं किया जा सकता और कंपनी के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई, लेकिन आखिरकार कंपनी ने फोन तैयार कर लिया है।
कंपनी के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहित गोयल ने यहां सेक्टर-62 में अपने कार्यालय में कहा कि कंपनी अपना वादा पूरा करने में सफल रही है। गोयल के मुताबिक हम करीब दो लाख फ्रीडम 251 फोन के साथ तैयार हैं। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण की आपूर्ति (दो लाख) करने के बाद फिर से इस फोन के लिए पंजीकरण शुरू किया जाएगा।
कंपनी ने इस साल फरवरी मध्य में 30 जून से पहले 25 लाख फोन की आपूर्ति करने की योजना बनाई थी। कंपनी को हालांकि तीन दिन के अंदर सात करोड़ से अधिक पंजीकरण मिले और आखिरकार कंपनी के पेमेंट गेटवे ने काम करना बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि हमने 4 इंच का दो सिम वाला फोन आपूर्ति करने के लिए तैयार कर लिया है।
गोयल ने कहा कि अभी उन्हें हर फोन पर 140-150 रुपये का घाटा हो रहा है, लेकिन अधिक संख्या में बेचने पर लाभ मिल सकता है। यह फोन 3जी को सपोर्ट करता है। इसमें 1.3 गीगाहर्ड्ज क्वोड-कोर प्रोसेसर, 1 जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल मेमोरी और 32 जीबी एक्सटर्नल मेमोरी कोर्ड को सपोर्ट करने की सुविधा है। आईएएनएस को हालांकि कोई फोन नहीं दिया गया। सिर्फ फोन की तस्वीर लेने की सुविधा दी गई। फोन का रियर कैमरा 8 मेगापिक्सेल (फ्लैश सहित) का और फ्रंट कैमरा 3.2 मेगापिक्सेल का है। यह एंड्रायड 5.1 (लॉलीपॉप) पर चलता है। फोन काले और सफेद रंग में उपलब्ध है।
कंपनी जुलाई के प्रथम सप्ताह में 32 इंच का हाई डिफनीशन एलईडी टेलीविजन भी लांच करना चाहता है। इसका नाम भी फ्रीडम रखा गया है। गोयल ने कहा कि यह भारत का सबसे सस्ता टेलीविजन सेट होगा, जो 10 हजार रुपये से कम कीमत में उपलब्ध कराया जाएगा। सिर्फ दो दिन के भीतर आपूर्ति की जाएगी। हम इसे ऑनलाइन माध्यम से बेचेंगे।

शूटिंग की तुलना रेप से करके फंसे सलमान


बॉलीवुड स्टार सलमान ख़ान रेप को लेकर अपनी एक टिप्पणी के कारण विवादों में घिर गए हैं. राष्ट्रीय महिला आयोग ने उन्हें नोटिस भेजकर सात दिन में जवाब मांगा है.
एक इंटरव्यू में अपनी आने वाली फिल्म 'सुल्तान' को लेकर सलमान ने कहा, ''जब मैं शूटिंग के बाद रिंग से बाहर निकलता था, तो बलात्कार की शिकार एक महिला की तरह महसूस करता था. मैं सीधा नहीं चल पाता था.''
इस फिल्म में सलमान ख़ान एक पहलवान का किरदार निभा रहे हैं.
सलमान ने कहा, ''छह घंटे की शूटिंग के दौरान उठाना-पटकना चलता रहा था. बहुत मुश्किल था. मुझे 120 किलो के आदमी को 10 बार उठाना पड़ता और वो भी 10 अलग अलग एंगल से.''


उनके इस बयान पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने सलमान ख़ान को नोटिस भेजकर सात दिन में जवाब दाखिल करने को कहा है.
आयोग की अध्यक्ष ललिता कुमारमंगलम ने बताया कि आयोग ने उनको नोटिस भेजकर पूछा है कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा.
उन्होंने कहा कि यह दुख की बात है, वह ऐसा बयान इसलिए नहीं दे सकते है कि वो सलमान ख़ान हैं.
वहीं शूटिंग के अनुभव की तुलना बलात्कार की शिकार महिला से किए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर काफी हंगामा हो रहा है.
जाने माने पत्रकार राहुल कंवल ने ट्विटर पर लिखा, ''सलमान ख़ान को अपना मुंह सिल लेना चाहिए. जब भी वो बोलते हैं तो कुछ न कुछ ऐसा ही होता है. बलात्कार से तुलना बहुत ही निराशाजनक है.''
प्रोफेसर एजी अयर का ट्वीट है, ''सुल्तान से जुड़े एक इंटरव्यू में सलमान ख़ान ने जो रेप से तुलना की है, उससे उनकी सोच और महिलाओं को लेकर असंवेदनशीलता पता चलती है.''
कुछ लोग पत्रकारों को भी आड़े हाथ ले रहे हैं.
करिश्मा ने ‏@karishmau ने ट्वीट किया, ''अगर आप सलमान के रेप वाले कमेंट की निंदा करते हैं तो आपको उन पत्रकारों की भी निंदा करनी चाहिए जो उसके बाद खिलखिलाकर हंस रहे थे.''


असीम रस्तोगी ने भी @aseemrastogi2 से ऐसी ही टिप्पणी की है, ''सलमान की टिप्पणी असंवेदनशील थी. लेकिन उन पत्रकारों का क्या जो उस पर हंस रहे थे? इससे पता चलता है कि एक समाज के तौर पर हम महिलाओं के बारे में क्या सोचते हैं.''
वहीं एक यूज़र ने ‏@FearlessIndian1 से ट्वीट किया, ''रेप जेंडरन्यूट्रल होता है और सिर्फ़ महिला ही नहीं पुरूष का भी रेप होता है और उसे भी उसका अहसास होता है.. हम सलमान का समर्थन करते हैं.''

फ़ोन में वायरस से निपटने के क्या हैं उपाय



आपका स्मार्ट फ़ोन हर समय इंटरनेट से कनेक्टेड रहता है और ये सिर्फ एक कारण है कि उसमे वायरस का ख़तरा हमेशा बना रहता है. कभी कभी हैकरों के कारण आपके स्मार्ट फ़ोन में वायरस भी पहुंच सकता है.
अक्सर ये सलाह होती है कि अगर वायरस है तो आपके स्मार्ट फ़ोन को फ़ैक्ट्री रिसेट करना पड़ेगा ताकि उसे पूरी तरह से दूर किया जा सके.
फ़ैक्ट्री रिसेट करने में दिक्कत ये है कि आपका सभी डेटा-गेम्स, फ़ोटो, मैसेज स्मार्ट फ़ोन से मिट जाता है.
आइये आपको वायरस से बचने के कुछ तरीक़े बताते हैं ताकि अगर फ़ैक्ट्री रिसेट करना भी पड़े तो वो आपका अंतिम विकल्प हो.


पहले तो ये देखिए कि वायरस की परेशानी क्या सिर्फ उसी समय होती है जब आप एक ऐप चलाते हैं?
क्या आपने गूगल प्ले स्टोर के अलावा कहीं से कोई ऐप डाउनलोड किया था?
और, क्या ये परेशानी तब शुरू हुई जब आपने कोई ऐप डाउनलोड किया था?
अगर आपका जवाब इनके लिए 'हां' है तो आपको वायरस के लिए चेक करना पड़ेगा.
सबसे पहले एंटी वायरस इनस्टॉल करके अपने स्मार्ट फ़ोन को स्कैन कर लीजिए.
स्मार्ट फ़ोन के लिए सबसे जाना मान एंटी-वायरस ऐप में कई नाम आ सकते हैं. उनमें से अगर आप कोई एक चुनना चाहते हैं तो यहां पर और जानकारी मिल जाएगी.


एंड्राइड स्मार्ट फ़ोन को 'सेफ़ मोड' में भी बूट किया जा सकता है. जिसके बाद धीरे धीरे आप फ़ाइल चुन करके उन्हें डिलीट कर सकते हैं.
जब स्मार्ट फ़ोन सेफ़ मोड में चलेगा तो सभी ऐप काम करना बंद कर देते हैं और उनका डेटा कनेक्शन बंद हो जाता है. ऐसा आपके डिवाइस की सुरक्षा के लिए किया जाता है.
एंड्राइड 4.0 या उसके बाद के ऑपरेटिंग सिस्टम में आप आसानी से स्मार्ट फ़ोन को सेफ़ मोड में बूट कर सकते हैं. लेकिन उससे पुराने डिवाइस के साथ भी ऐसा किया जा सकता है.
एंड्राइड 4.0 या उसके पहले के ऑपरेटिंग सिस्टम अपनी डिवाइस को ऑफ़ कर दीजिए. अपने डिवाइस के ऑन-ऑफ़ बटन को थोड़ी देर तक दबा कर रखिए.
जब आपको अपने स्मार्ट फ़ोन का लोगो दिखता है तो वॉल्यूम ऊपर और नीचे वाले बटन को दबा कर रखिए जब टेक डिवाइस की बूटिंग पूरी नहीं हो जाती. उसके बाद आप सेफ़ मोड में होंगे.


एंड्राइड 4.0 के बाद के ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए अपने डिवाइस के ऑन-ऑफ बटन को दबा कर रखिए जब तक एक पॉप अप नहीं दिखाई देता है.
उसके बाद आपको ओके को क्लिक करना होगा जिससे आपका डिवाइस सेफ़ मोड में बूट होगा.
उसके बाद आप अपने उन फ़ाइल को डिलीट कर सकते हैं जिन्हें आपको नहीं चाहिए. सबसे बढ़िया होगा कि आपने जो भी ऐप डाउनलोड किए हैं उन्हें डिलीट कर दीजिए.
उसके बाद वायरस की परेशानी तुरंत काबू में आ जाएगी.

मोबाइल का पैटर्न लॉक या पिन भूल जाएं तो..


अगर गलती से कभी आप अपने स्मार्टफ़ोन का पैटर्न लॉक या पिन भूल जाएं तो फिर क्या करना चाहिए?
ऐसा किसी के साथ हो सकता है जब कोई काफ़ी लम्बे समय तक इस्तेमाल किये जाने वाले पासवर्ड या पिन को बदलता है. नए पासवर्ड या पिन को उसके बाद याद करना मुश्किल हो जाता है.
अभी तक फिंगरप्रिंट पासवर्ड लोगों में बहुत लोकप्रिय नहीं हुए हैं. ढेरों फ्री ऐप होने के बाद भी लोगों को स्मार्टफ़ोन पर अपने डेटा को सुरक्षित रखने के लिए ये तरीका बहुत पसंद नहीं आया है.
आप पासवर्ड, पिन या पैटर्न लॉक भूल जाएं तो आपके पास स्मार्टफ़ोन को फैक्ट्री रिसेट करने का एक विकल्प होता है.
फैक्ट्री रिसेट का फायदा ये होता है कि अगर आपको डेटा से ज़्यादा अपने स्मार्टफ़ोन की चिंता है, तो इसका इस्तेमाल तुरंत काम करता है.
लेकिन उससे स्मार्टफ़ोन पर स्टोर किया पूरा डेटा बेकार हो जाएगा. लेकिन इस समस्या को सुलझाने के और भी तरीके हो सकते हैं.

पासवर्ड भूल जाने की स्थिति में एंड्राइड डिवाइस मैनेजर आपके काम आएगा. स्मार्टफ़ोन पर अगर आपने गूगल अकाउंट लॉग इन किया हुआ है तो उसकी मदद से आप अपने एंड्राइड डिवाइस को मैनेज कर सकते हैं.
स्क्रीन पर दिख रहे 'लॉक' बटन को क्लिक कीजिये, जिसके बाद आपको नया पासवर्ड देने का विकल्प दिखाई देगा. बस उसे टाइप कीजिये और फिर करीब पांच मिनट में आपका काम हो जाएगा.
अगर आप पैटर्न लॉक इस्तेमाल करते हैं तो एंड्राइड डिवाइस में 'फॉरगॉट पैटर्न' का एक विकल्प होता है. पांच बार अगर आपने गलत पैटर्न इस्तेमाल किया तो स्क्रीन पर 'ट्राई अगेन इन 30 मिनट्स' लिखा दिखाई देगा.
इस समय नीचे 'फॉरगॉट पैटर्न' लिखा भी दिखाई देगा. उसको क्लिक कीजिये और फिर आपको अपने गूगल अकाउंट के डिटेल को एंटर करना पड़ेगा. आपके पैटर्न लॉक के बारे में गूगल से आपको कभी भी ईमेल नहीं आएगा.


सेफ़ मोड में स्मार्टफ़ोन को बूट करने से भी आप लॉक हो गए स्क्रीन का हल निकाल सकते हैं. ये तब सबसे बढ़िया काम करता है जब आपने स्क्रीन को लॉक करने के लिए कोई ऐप डाउनलोड किया हो.
एंड्राइड के ज़्यादातर स्मार्टफोन को आप सेफ़ मोड में बूट कर सकते हैं. जब आप स्क्रीन पर ऑन-ऑफ करने के लिए बटन दबाएंगे तो स्क्रीन पर ये सवाल होगा कि क्या आप स्मार्टफोन को सेफ मोड में बूट करना चाहते हैं? ओके करते ही ये सेफ मोड में बूट हो जाएगा.
उसके बाद स्क्रीन को लॉक करने वाला ऐप थोड़ी देर के लिए डिसएबल हो जाता है. उसे एक बार अनइंस्टॉल कर दीजिये और स्मार्टफोन को फिर से ऑफ करके ऑन कर दीजिये.
सैमसंग स्मार्टफोन में 'फाइंड माई मोबाइल' नाम की सर्विस होती है. अगर आपने सैमसंग अकाउंट सेटअप किया हुआ है तो आपको किसी ब्राउज़र से उस पर लॉग इन करना होगा. लॉग इन करने के बाद बाईं तरफ 'लॉक माई स्क्रीन' दिखाई देगा.

यहाँ पर आपको नया पिन एंटर करना होगा और उसके बाद 'लॉक' पर क्लिक करना होगा. अगले दो-तीन मिनट में आपकी स्क्रीन का पासवर्ड बदल जाएगा और आप अपने डिवाइस पर काम कर सकेंगे. लेकिन अगर आपने सैमसंग अकाउंट नहीं बनाया है तो ये काम नहीं करेगा.




Pics: 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' की टीम लगाएंगी फिर अश्लीलता का तड़का



मुंबई: 
बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदेसानी 'मस्ती' सीरीज में मुख्य किरदार में हैं। 'मस्ती' सीरीज की फिल्म अपने डबल मीनिंग डायलॉग और अश्लील सीन के लिए जानी जाती हैं। अब तक इस सीरीज की जो फिल्में आई सभी में बोल्ड दृश्यों की भरमार रही है। आप इस सीरीज की फिल्मों को देखने के शौकीन रहे है, तो आपके लिए खुशखबरी है। इस सीरीज की अगली फिल्म 'ग्रेट ग्रांड मस्ती' रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म का पोस्टर और ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म 22 जुलाई को रिलीज होगी।







‘उड़ता पंजाब’ पर सेंसर बोर्ड की भूमिका चौंकाने वाली: अनुपम खेर



नई दिल्ली: 
फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ अभिनेता अनुपम खेर भी कूद पड़े हैं। अनुपम खेर ने कहा, "‘उडता पंजाब’ विवाद में सेंसर बोर्ड की भूमिका काफी चौंकाने वाली है।"
सेंसर बोर्ड के फैसले को चुनौती देने फिल्म निर्माता बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंच गए हैं जहां सुनवाई जारी है और इस मामले में कोर्ट आज फैसला सुना सकती है। सेंसर बोर्ड 89 कट यानी 89 सीन पर कैची चलाने के फैसले पर कायम है।

फिल्म ‘‘उडता पंजाब’’ विवाद में सेंसर बोर्ड के फैसले का पूरा बॉलीवुड विरोध कर रहा है। निर्माता-निर्देशकों की संस्था उड़ता पंजाब के समर्थन में उतर पड़ी। इस बहस में बीजेपी और मोदी के समर्थक अभिनेता अनुपम खेर भी कूद पड़े हैं। सिनेमा समाज का दर्पण है और यह कभी-कभी बदलाव लाने में मददगार होता है।

SALE: वनप्लस 3 15 जून से एमेजन पर बिक्री के लिए होगा तैयार



नई दिल्लीः  वनप्लस 3 14 जून को लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार है. भारत सबसे पहला देश होगा जहां लॉन्च के बाद ये स्मार्टफोन बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. वनप्लस ने 15 जून को वनप्लस3 के भारत लॉन्च इवेंट के इनवाइट भेजने शुरु कर दिए हैं. लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इस फोन की एवलेबिलिटी से परदा उठा दिया है. 15 जून रात 12.30 से ये फोन एमेजॉन इंडिया पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.
इस बार कंपनी अपने फोन को खरीदनेके लिए इनवाइट सिस्टम नहीं रखेगी. जिसका मतलब है कि कस्टमर बिना इनवाइट इस स्मार्टफोन को खरीद सकता है. इस फोन की कीमत को लेकर अब तक कोई जानकारी नहीं दी गई है.
लीक रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी सैंडस्टोन बॉडी को छोड़कर मेटल बॉडी के साथ लॉन्च हो सकता है.
उम्मीद है कि ये फोन कई वैरिएंट में लॉन्च होगा. 16 जीबी, 32 जीबी, 128 जीबी साथ ही रैम के आधार पर 4 जीबी और 6 जीबी के साथ लॉन्च हो सकता है. कैमरे की बात करें तो फोन में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा होगा.
वनप्लस 3 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में 5.5 इंच की डिस्प्ले होगी वहीं ये फोन स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट से लैस होगा और एड्रीनो 530 जीपीयू से लैस हो सकता है. फोन 3,000mAh की बैटरी के साथ आएगा.
कनेक्टिविटी के लिए फोन 4G और टाइप-c पोर्ट से लैस होगा. वहीं सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन में ऑक्सीजन बेस्ट मार्शमैलो ओएस हो सकता है.

इंटेक्स ने महज 3,999 रुपये में लॉन्च किया क्लाउड ग्लोरी 4G स्मार्टफोन



नई दिल्लीः इंटेक्स ने अपना नया बजट स्मार्टफोन क्लाउड ग्लोरी 4G लॉन्च कर दिया है. इस फोन की कीमत कंपनी ने 3,999 रुपये रखी है. ये स्मार्टफोन बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट पर मौजूद होगा.
क्लाउड ग्लोरी 4G स्मार्टफोन में 4.5 इंच की स्क्रीन दी गई है जिसकी पिक्सल रिजॉल्यूशन 480×854 पिक्सल है. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है कि इस बजट में ये फोन 6.0 मार्शमैलो ओएस से लैस होगा. ये फोन डुअल सिम है और दोनों स्लॉट 4G सपोर्टिव होंगे. प्रोसेसर की बात करें तो फोन में 64 बिट 1GHz क्वार्ड कोर मीडिया टेक प्रोसेसर है और 1 जीबी की रैम दी गई है. फोन में 8 जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे बढ़ा कर 32 जीबी तक किया जा सकता है.
कैमरा फीचर की बात करें तो फोन में 5 मेगापिक्सल रका रियर कैमरा है वहीं सेल्फी के लिए 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G , GPRS, ब्लूटूथ, Wi-Fi , यूएसबी जैसे फीचर दिए गए हैं, ये फोन 1800mAh की बैटरी के साथ आएगा.

सरकार ने भरा खजानाः पेट्रोलियम उत्पादों पर एक्साइज ड्यूटी 80.14% बढ़ी



नई दिल्लीः उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाने के लिये पेट्रोल और डीजल पर केंद्रीय एक्साइज ड्यूटी घटाने को लेकर सरकार भले ही फिलहाल कोई निर्णय नहीं ले सकी हो. लेकिन पेट्रोलियम उत्पादों पर इस इनडायरेक्ट टैक्स की वसूली में इजाफे से सरकार का खजाना भरता जा रहा है. वित्तीय वर्ष 2015-16 में सरकार को पेट्रोलियम उत्पादों पर उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) की वसूली से 1,98,793.3 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल हुआ जो इसके पिछले साल की तुलना में करीब 80.14 फीसदी अधिक है.
मध्यप्रदेश के नीमच निवासी सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौड़ को सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत यह जानकारी हासिल हुई है.
नई दिल्ली स्थित केंद्रीय उत्पाद शुल्क और सीमा शुल्क विभाग के आंकड़ा प्रबंधन निदेशालय की ओर से आरटीआई के तहत गौड़ को एक जून को भेजे गये जवाब में बताया गया कि सरकार ने वित्तीय वर्ष 2014-15 में पेट्रोलियम उत्पादों पर 1,10,354 करोड़ रुपये की एक्साइज ड्यूटी वसूली थी.
इसका साफ मतलब है कि सरकार पेट्रोलियम उत्पादों पर लगातार एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर जनता की जेब में पैसा ना पहुंचाकर अपना खजाना भरने में लगी हुई है. वर्ना अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम उत्पादों के इतने सस्ते होने के बावजूद भी घरेलू दाम कम ना होने के पीछे और क्या कारण हो सकता है ? सरकार एक्साइज ड्यूटी लगातार बढ़ाकर जनता को इसका असली फायदा नहीं पहुंचने दे रही है.
आरटीआई के तहत मिले पिछले 5 सालों के सरकारी आंकड़ों पर नजर डालें, तो पता चलता है कि वित्तीय वर्ष 2011-12 के मुकाबले में वित्तीय वर्ष 2015-16 में पेट्रोलियम उत्पादों पर केंद्रीय एक्साइज ड्यूटी का राजस्व संग्रह 166.12 फीसदी बढ़ चुका है.
वित्तीय वर्ष 2011.12 में पेट्रोलियम उत्पादों पर केंद्रीय एक्साइज ड्यूटी की वसूली से सरकारी खजाने में 74,701 करोड़ रुपये जमा हुए थे. इसके बाद से इस अप्रत्यक्ष कर के राजस्व में लगातार बढ़ोतरी हो रही है.

सोने के दाम में लगातार दूसरे दिन गिरावट, चांदी भी सस्ती



नई दिल्ली: विदेशों में कमजोरी के रुख के बीच हाजिर बाजार में ज्वैलर्स और ग्राहकों की कमजोर मांग के बीच चलते राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत 10 रुपये की गिरावट के साथ 29,030 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी. सोने के दाम में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई. वहीं इंडस्ट्रियल यूनिट्स और सिक्का निर्माताओं की कमजोर उठान चलते चांदी भी 50 रुपये की गिरावट के साथ 39,150 रुपये प्रति किग्रा रह गई. हालांकि गिन्नी की कीमत 22,900 रुपये प्रति 8 ग्राम पर स्थिरता का रख लिए बंद हुई.
डॉलर के मुकाबले रुपया आज 25 पैसे और मजबूत होता हुआ दिन के कारोबार में 66.72 रुपये प्रति डॉलर के स्तर को छू गया जिससे बहुमूल्य धातुओं का इंपोर्ट महंगा हो गया. इसकी वजह से भी कुछ हद तक कारोबारी सेंटीमेंट पर असर पड़ा. राष्ट्रीय राजधानी में सोना 99.9 और 99.5 फीसदी शुद्धता की कीमत 10-10 रुपये की गिरावट के साथ क्रमश: 29,030 रुपये और 28,880 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए. कल के कारोबार में सोने में 185 रुपये की गिरावट आई थी.
 चांदी की कीमतों में भी हुआ बदलाव
 सोने की तरह चांदी तैयार की कीमत 50 रुपये की गिरावट के साथ 39,150  रुपये प्रति किग्रा और साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 115 रुपये की गिरावट  के साथ 39,040 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई. दूसरी ओर चांदी सिक्कों की  कीमत लिवाल 67,000 रुपये और बिकवाल 68,000 रुपये प्रति सैकड़ा के  पूर्वस्तर पर बिना किसी बदलाव के बंद हुई.
 देश के चार महानगरों के सर्राफा बाजार में आज सोने चांदी के बंद भाव इस  प्रकार रहे.
 दिल्ली में सोना 29030 रुपये प्रति 10 ग्राम, मुंबई में सोना 29035 रुपये  प्रति 10 ग्राम, कोलकता में सोना 29600 रुपये प्रति 10 ग्राम चेन्नई में सोना  29580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. चांदी दिल्ली में प्रति किलो 39150 रुपये, मुंबई में प्रति किलो 39155 रुपये, कोलकता में प्रति किलो 39000 रुपये और चेन्नई में प्रति किलो 39370 रुपये पर बंद हुई है.
बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में कमजोरी के रख के अलावा घरेलू हाजिर बाजार में आभूषण विक्रेताओं और ग्राहकों की सुस्त मांग के कारण बहुमूल्य धातुओं की कीमतों पर दवाब रहा. घरेलू बाजार में कीमतों को रख निर्धारित करने वाले वैश्विक बाजार, सिंगापुर में सोने की कीमत 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 1,243 डॉलर प्रति औंस रह गई. जबकि चांदी की कीमत 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ 16.36 डॉलर प्रति औंस रह गयी.

ਬਾਦਲ ਨੂੰ ਸਿਰੋਪਾ ਨਾ ਦੇਣ ਵਾਲੇ ਸਿੰਘ ਦਾ ਤਬਾਦਲਾ

ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ: ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਨੂੰ ਸੱਚਖੰਡ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸਿਰੋਪਾ ਨਾ ਦੇਣ ਵਾਲੇ ਅਰਦਾਸੀਏ ਬਲਬੀਰ ਸਿੰਘ ਫਰਾਸ਼ ਦਾ ਤਬਾਦਲਾ ਕੀਤਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਸੂਤਰਾਂ ਮੁਤਾਬਕ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਮਾਛੀਵਾੜੇ ਤਬਦੀਲ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਅੱਜ ਸਵੇਰੇ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨ ਲਈ ਆਏ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਨੂੰ ਸੱਚਖੰਡ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਅਰਦਾਸੀਏ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਸਿਰੋਪਾ ਦੇਣ ਤੋਂ ਇਨਕਾਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਅਰਦਾਸੀਏ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਨੂੰ ਵੀ ਸਿਰੋਪਾ ਦੇਣ ਤੋਂ ਇਨਕਾਰ ਕੀਤਾ ਜਾ ਚੁੱਕਾ ਹੈ। ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਤੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵਿੱਚ ਕਾਫੀ ਹਲਚਲ ਪੈਦਾ ਹੋ ਗਈ ਸੀ। ਸ਼ਾਮ ਨੂੰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਤਬਾਦਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ।

ਸੂਤਰਾਂ ਮੁਤਾਬਕ ਅੱਜ ਜਦੋਂ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਲਈ ਪੁੱਜੇ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਕਈ ਅਧਿਕਾਰੀ ਵੀ ਮੌਜੂਦ ਸਨ। ਸੱਚਖੰਡ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਮੌਜੂਦ ਵਿਅਕਤੀ ਮੁਤਾਬਕ ਜਦੋਂ ਬਾਦਲ ਨੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕਿਆ ਤਾਂ ਇੱਕ ਅਧਿਕਾਰੀ ਵੱਲੋਂ ਅਰਦਾਸੀਏ ਬਲਬੀਰ ਸਿੰਘ ਫਰਾਸ਼ ਨੂੰ ਬਾਦਲ ਨੂੰ ਸਿਰੋਪਾ ਦੇਣ ਲਈ ਕਿਹਾ ਗਿਆ। ਅਰਦਾਸੀਆ ਬਲਬੀਰ ਸਿੰਘ ਸਿਰੋਪਾ ਦੇਣ ਦੀ ਥਾਂ ਗ੍ਰੰਥੀ ਸਿੰਘ ਕੋਲ ਚਲਾ ਗਿਆ। ਜਦੋਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਦੁਬਾਰਾ ਬੁਲਾ ਕੇ ਸਿਰੋਪਾ ਦੇਣ ਲਈ ਕਿਹਾ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਬਾਦਲ ਨੂੰ ਸਿਰਫ ਪਤਾਸਿਆਂ ਦਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਦ ਹੀ ਦਿੱਤਾ। ਇਸ ਮਗਰੋਂ ਬਾਦਲ ਬਿਨਾ ਸਿਰੋਪਾ ਲਏ ਹੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਬਾਹਰ ਆ ਗਏ।

ਜ਼ਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਅਰਦਾਸੀਏ ਬਲਬੀਰ ਸਿੰਘ ਫਰਾਸ਼ ਵੱਲੋਂ ਜਨਵਰੀ ਵਿੱਚ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨ ਲਈ ਆਏ ਉਪ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਨੂੰ ਵੀ ਸਿਰੋਪਾ ਦੇਣ ਤੋਂ ਇਨਕਾਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਉਸ ਵੇਲੇ ਬਲਬੀਰ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਸੀ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਹੋਈਆਂ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਬੇਅਦਬੀ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਸਿੱਖਾਂ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ਼ ਨਾ ਮਿਲਣ ਕਰਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਅਜਿਹਾ ਕੀਤਾ ਸੀ। ਅਰਦਾਸੀਏ ਵੱਲੋਂ ਸਿਰੋਪਾ ਨਾ ਦੇਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ‘ਤੇ ਕੋਈ ਕਾਰਵਾਈ ਇਸ ਲਈ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ ਕਿਉਂਕਿ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਨਾਰਾਜ਼ ਪੰਥ ਵੱਲੋਂ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦਾ ਵਿਰੋਧ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕਦਾ ਸੀ।

Source : ABP Sanja

ਬਾਦਲ ਨੂੰ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸਿਰੋਪਾ ਦੇਣ ਤੋਂ ਇਨਕਾਰ

ਬਾਦਲ ਨੂੰ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸਿਰੋਪਾ ਦੇਣ ਤੋਂ ਇਨਕਾਰ



ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ: ਅੱਜ ਸਵੇਰੇ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨ ਲਈ ਆਏ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਨੂੰ ਸੱਚਖੰਡ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਅਰਦਾਸੀਏ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਸਿਰੋਪਾ ਦੇਣ ਤੋਂ ਇਨਕਾਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਬਾਦਲ ਨੂੰ ਸਿਰੋਪਾ ਨਾ ਦੇਣ ਵਾਲੇ ਅਰਦਾਸੀਏ ਵੱਲੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਨੂੰ ਵੀ ਸਿਰੋਪਾ ਦੇਣ ਤੋਂ ਇਨਕਾਰ ਕੀਤਾ ਜਾ ਚੁੱਕਾ ਹੈ। ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਤੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵਿੱਚ ਕਾਫੀ ਹਲਚਲ ਪੈਦਾ ਹੋ ਗਈ ਹੈ।

balbir singh ardasiya

ਸੂਤਰਾਂ ਮੁਤਾਬਕ ਅੱਜ ਜਦੋਂ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਲਈ ਪੁੱਜੇ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਕਈ ਅਧਿਕਾਰੀ ਵੀ ਮੌਜੂਦ ਸਨ। ਸੱਚਖੰਡ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਮੌਜੂਦ ਵਿਅਕਤੀ ਮੁਤਾਬਕ ਜਦੋਂ ਬਾਦਲ ਨੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕਿਆ ਤਾਂ ਇੱਕ ਅਧਿਕਾਰੀ ਵੱਲੋਂ ਅਰਦਾਸੀਏ ਬਲਬੀਰ ਸਿੰਘ ਫਰਾਂਸ ਨੂੰ ਬਾਦਲ ਨੂੰ ਸਿਰੋਪਾ ਦੇਣ ਲਈ ਕਿਹਾ ਗਿਆ। ਅਰਦਾਸੀਆ ਬਲਬੀਰ ਸਿੰਘ ਸਿਰੋਪਾ ਦੇਣ ਦੀ ਥਾਂ ਗ੍ਰੰਥੀ ਸਿੰਘ ਕੋਲ ਚਲਾ ਗਿਆ। ਜਦੋਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਦੁਬਾਰਾ ਬੁਲਾ ਕੇ ਸਿਰੋਪਾ ਦੇਣ ਲਈ ਕਿਹਾ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਬਾਦਲ ਨੂੰ ਸਿਰਫ ਪਤਾਸਿਆਂ ਦਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਦ ਹੀ ਦਿੱਤਾ। ਇਸ ਮਗਰੋਂ ਬਾਦਲ ਬਿਨਾ ਸਿਰੋਪਾ ਲਏ ਹੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਬਾਹਰ ਆ ਗਏ।
balbir singh ardasiya
ਜ਼ਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਅਰਦਾਸੀਏ ਬਲਬੀਰ ਸਿੰਘ ਫਰਾਂਸ ਵੱਲੋਂ ਜਨਵਰੀ ਵਿੱਚ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨ ਲਈ ਆਏ ਉਪ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਨੂੰ ਵੀ ਸਿਰੋਪਾ ਦੇਣ ਤੋਂ ਇਨਕਾਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਉਸ ਵੇਲੇ ਬਲਬੀਰ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਸੀ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਹੋਈਆਂ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਬੇਅਦਬੀ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਸਿੱਖਾਂ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ਼ ਨਾ ਮਿਲਣ ਕਰਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਅਜਿਹਾ ਕੀਤਾ ਸੀ। ਅਰਦਾਸੀਏ ਵੱਲੋਂ ਸਿਰੋਪਾ ਨਾ ਦੇਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ‘ਤੇ ਕੋਈ ਕਾਰਵਾਈ ਇਸ ਲਈ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ ਕਿਉਂਕਿ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਨਾਰਾਜ਼ ਪੰਥ ਵੱਲੋਂ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦਾ ਵਿਰੋਧ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕਦਾ ਸੀ।ਅੱਜ ਬਾਦਲ ਨੂੰ ਸਿਰੋਪਾ ਨਾ ਦੇਣ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਜਿੱਥੇ ਇਹ ਮਾਮਲਾ ਚਰਚਾ ਦਾ ਵਿਸ਼ਾ ਬਣਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ, ਉਥੇ ਇਹ ਵੀ ਖਬਰਾਂ ਆ ਰਹੀਆਂ ਹਨ ਕੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਮੁੱਖ ਸਕੱਤਰ ਹਰਚਰਨ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਬੈਠਕ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਬੈਠਕ ਵਿੱਚ ਇਸ ਮਸਲੇ ‘ਤੇ ਵੀ ਵਿਚਾਰ ਚਰਚਾ ਹੋਣ ਦੀ ਸੰਭਾਵਨਾ ਹੈ। ਜੇਕਰ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਅਰਦਾਸੀਏ ਬਲਬੀਰ ਸਿੰਘ ਖਿਲਾਫ਼ ਕੋਈ ਸਖਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦੀ ਹੈ ਤਾਂ ਆਉਂਦੀ 6 ਜੂਨ ਨੂੰ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਨੂੰ ਸਮੁੱਚੀਆਂ ਸਿੱਖ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦਾ ਵਿਰੋਧ ਝੱਲਣਾ ਪੈ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਅਰਦਾਸੀਏ ਬਲਬੀਰ ਸਿੰਘ ਨਾਲ ਸੰਪਰਕ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ ਪਰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਫੋਨ ਨਹੀਂ ਚੁੱਕਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ।

Jalandhar: 39 injured as Beas dera bus collides with truck

As many as 39 people were injured as the bus they were travelling in collided with a truck on the Jalandhar-Amritsar highway here on Friday morning.

The injured were headed to Radha Soami Dera at Beas in a bus belonging to the dera.

The injured were rushed to Punjab Institute of Medical Sciences. Of these, 28 were discharged after giving them first aid while the remaining are undergoing treatment.

The truck driver fled the spot while police impounded the truck. No FIR was registered as the bus passengers did not file a complaint.

Jalandhar Congress MP Santokh Singh Chaudhary and Chief Parliamentary Secretary Pawan Kumar Tinu visited the injured at the hospital.

According to the passengers, the incident took place at 7.15 when the truck moving ahead of the bus took a sudden turn following which the bus driver lost control and rammed into the truck.

ਪੰਜਾਬ 'ਚ ਲੱਗੇਗੀ ਸ਼ਰਾਬ 'ਤੇ ਪਾਬੰਦੀ ?

ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ: ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸਾਬਕਾ ਸਿਹਤ ਮੰਤਰੀ ਲਕਸ਼ਮੀ ਕਾਂਤਾ ਚਾਵਲਾ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਸ਼ਰਾਬ ਦੀ ਵਿਕਰੀ ‘ਤੇ ਪਾਬੰਦੀ ਲਾਈ ਜਾਵੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਸਿਹਤ ਮੰਤਰੀ ਸੁਰਜੀਤ ਕੁਮਾਰ ਜਿਆਣੀ ‘ਤੇ ਵਿਅੰਗ ਕੱਸਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਵੀ ਬੜੀ ਖੁਸ਼ੀ ਦੀ ਗੱਲ ਹੈ ਕਿ ਜਿਆਣੀ ਨੇ ਸ਼ਰਾਬ ਨੂੰ ਨਸ਼ਾ ਮੰਨਿਆ ਹੈ।

ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਿਹਤ ਮੰਤਰੀ ਜਿਆਣੀ ਨੇ ਬੜੀ ਹੀ ਮੁਸ਼ਕਲ ਨਾਲ ਇਹ ਗੱਲ ਮੰਨੀ ਹੈ ਕਿ ਸ਼ਰਾਬ ਵੀ ਨਸ਼ਾ ਹੈ ਤੇ ਇਹ ਸਿਹਤ ਖਰਾਬ ਕਰਨ ਦੇ ਨਾਲ-ਨਾਲ ਕਈ ਪਰਿਵਾਰ ਵੀ ਬਰਬਾਦ ਕਰਦੀ ਹੈ। ਚਾਵਲਾ ਨੇ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਤਮਿਲਨਾਡੂ ਦੀ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਜੈਲਲਿਤਾ ਕੋਲੋਂ ਕੁਝ ਸਿੱਖੇ ਤੇ ਗਲੀ-ਗਲੀ ਖੁੱਲ੍ਹੀਆਂ ਸ਼ਰਾਬ ਦੀਆਂ ਦੁਕਾਨਾਂ ਨੂੰ ਬੰਦ ਕਰਵਾਏ। ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਬਿਹਾਰ ਤੋਂ ਵੀ ਕੁਝ ਜ਼ਰੂਰ ਸਿੱਖਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ।

ਬਿਹਾਰ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨਿਤਿਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਵਜੋਂ ਸਹੁੰ ਚੁੱਕਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪਹਿਲਾ ਕੰਮ ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਸ਼ਰਾਬ ‘ਤੇ ਪਾਬੰਦੀ ਲਾਉਣ ਦਾ ਹੀ ਕੀਤਾ ਸੀ। ਹੁਣ ਤੰਬਾਕੂ ਉਤਪਾਦਾਂ ‘ਤੇ ਵੀ ਰੋਕ ਲਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ‘ਤੇ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਕੱਸਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਲੋਕ ਇਹ ਵੀ ਜਾਣਦੇ ਹਨ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਤੰਬਾਕੂ ਉਤਪਾਦਾਂ ਦੀ ਤਰਜ਼ ‘ਤੇ ਸ਼ਰਾਬ ‘ਤੇ ਰੋਕ ਕਿਉਂ ਨਹੀਂ ਲਾਈ ਜਾਂਦੀ।

ਉਨ੍ਹਾਂ ਇਹ ਵੀ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਸ਼ਰਾਬ ‘ਤੇ ਪਾਬੰਧੀ ਲਾਉਣ ਦੇ ਐਲਾਨ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਆਉਂਦੀਆਂ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਰਾਬ ਨਾ ਵੰਡਣ ਦਾ ਐਲਾਨ ਹੁਣ ਤੋਂ ਹੀ ਕਰ ਦੇਵੇ।

'Redefining Flagship: माइक्रोमैक्स-YU का नया स्मार्टफोन तोड़ेगा सभी रिकॉर्ड

नई दिल्लीः माइक्रोमैकेस के को-फाउंडर रराहुल शर्मा ने अपने YU टेलीवेंचर के अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो का कैप्शन है ‘रिडिफाइनिंग फ्लैगशिप’. वीडियो में राहुल शर्मा खुद एक जहाज के मॉडल को तोड़ते नजर आ रहे हैं.

इस वीडियो को देखकर लगता है कि कंपनी का आने वाला स्मार्टफोन बेहद मजबूत और नॉन-ब्रेकेबल ग्लास वाले डिस्प्ले से लैस होगा. उम्मीद है कि ये स्मार्टफोन इस महीने लॉन्च हो सकता है.

इससे पहले राहुल शर्मा ने अपने अपकमिंग प्रोडक्ट के बारे में बताते हुए कहा था कि, ”यह स्मार्टफ़ोन वाकई बहुत सुंदर है और सभी लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आने वाला है. इसके अलावा ये स्मार्टफ़ोन बहुत से रिकॉर्ड भी तोड़ने वाला है.”

बता दें कि माइक्रोमैक्स अपने यू ब्रांड के स्मार्टफोन की एक और सीरीज बाज़ार में उतारने की तैयारी में है. यू ब्रांड का ये स्मार्टफोन कम कीमत में बाज़ार में उतारा जायेगा. जिसकी कीमत बहुत ही कम रखी जाएगी.
कंपनी ने हाल ही में अपने नए हैंडसेट को ‘yu5530’ कोडनेम के साथ बेंचमार्क साइट पर लिस्ट किया था. इस लिस्टिंग से हैंडसेट के कई स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर का खुलासा हुआ है.

लिस्टिंग के मुताबिक, माइक्रोमैक्स ‘yu5530’ में हीलियो P10 ओक्टा-कोर प्रोससर और 4 जीबी की रैम होगी. अगर इस फोन में 4 जीबी रैम हुई तो ये यूटोपिया के बाद कंपनी का दूसरा स्मार्टफोन होगा जिसमें 4 जीबी की रैम होगी.

माइक्रोमैक्स और YU वेंचर ने पिछले हफ्ते YU यूरेका नोट स्मार्टफोन लॉन्च किया था. जिसकी कीमत 13,499 रुपये है. इस फोन की बॉडी पॉलिकार्बोनेट से बनी है और मैटेलिक फेम दिए गए हैं. इसके साथ ही फिंगरप्रिंटसेंसर भी दिया गया है. कंपनी का दावा है कि ये सेंसर 0.5 सेकेंड में रिस्पॉन्ड करता है.

यूरेका नोट में 6 इँच का डिस्प्ले होगा जिसकी रिजॉल्यूशन 1080×1920 पिक्सल है. डिवाइस में 1.5GHz ऑक्टाकोर प्रोसेसर और 3 जीबी रैम है.

यूरेका नोट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा होगा. फोन में 16 जीबी की इंटरनल मैमोरी जिसे बढ़ाया जा सकेगा. 4000mAh की दमदार बैटरी के साथ ये फोन 5.1 लॉलिपॉप ओएस पर चलेगा.

कनेक्टिविटी की बात करें 4G LTE, वाई-फाई, माइक्रो यूएसबी जैसे ऑप्शन से लैस है.
कोहली की शतकीय पारी, बेंगलूर को पुणे पर मिली बड़ी जीत

कोहली की शतकीय पारी, बेंगलूर को पुणे पर मिली बड़ी जीत

बेंगलूरु: शानदार फॉर्म में चल रहे कप्तान विराट कोहली के नाबाद शतक की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर ने आज आईपीएल के मैच में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स को सात विकेट से हरा दिया.

पुणे ने पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर अजिंक्य रहाणे और सौरभ तिवारी के अर्धशतकों की मदद से छह विकेट पर 191 रन बनाये. जवाब में बेंगलूर ने 19.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 195 रन बनाये. कोहली ने आईपीएल के मौजूदा सत्र में दूसरा शतक जड़ते हुए 59 गेंद में नाबाद 108 रन बनाये जिसमें आठ चौके और सात छक्के शामिल थे.

इस जीत के बावजूद बेंगलूर आठ मैचों में तीन जीत और पांच हार के बाद सिर्फ छह अंक लेकर सातवें स्थान पर है. वहीं पुणे के 10 मैचों में छह ही अंक है लेकिन बेहतर रनरेट के आधार पर वह छठे स्थान पर है.

मजबूत लक्ष्य का पीछा करते हुए बेंगलूर की शुरूआत बेहतरीन रही. कोहली और लोकेश राहुल ने पहले विकेट के लिये 66 गेंद में 94 रन जोड़े. राहुल को एडम जाम्पा ने 12वें ओवर की पहली गेंद पर जॉर्ज बेली के हाथों लपकवाया. उसने 35 गेंद में एक चौके और दो छक्के की मदद से 38 रन बनाये.

इसी ओवर की आखिरी गेंद पर एबी डिविलियर्स (1) भी तिसारा परेरा को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए. शेन वाटसन ने कोहली का बखूबी साथ निभाते हुए सिर्फ 13 गेंद में 36 रन बनाये जिसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल थे.

इसके बाद कोहली ने ट्रेविस हेड के साथ टीम को जीत तक पहुंचाया. टी20 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे कोहली ने आईपीएल के नौवे सत्र में आठ मैचों में 90.16 की औसत से 541 रन जोड़ लिये हैं जिसमें दो शतक और चार अर्धशतक शामिल है. ऑरेंज कैपधारी कोहली के बाद सर्वाधिक रन रहाणे (10 मैचों में 417 रन) के नाम हैं.

पुणे के बल्लेबाजों ने अपने काम को आज बखूबी अंजाम दिया लेकिन गेंदबाज कोहली के सामने टिक नहीं सके. अनुभवी रजत भाटिया ने चार ओवर में 45 रन दे डाले जबकि उन्हें कोई विकेट नहीं मिली .वहीं परेरा ने तीन ओवर में 40 रन दिये . जाम्पा ने चार ओवर में 35 रन देकर दो विकेट चटकाये. धोनी ने आर अश्विन से सिर्फ एक ओवर कराया जो हैरानी भरा फैसला था जबकि अश्विन ने उस ओवर में सिर्फ सात रन दिये थे.

इससे पहले रहाणे के 48 गेंद में 74 रन और सौरभ तिवारी के अर्धशतक की मदद से राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ने छह विकेट पर 191 रन बनाये.

पहले बल्लेबाजी के लिये भेजी गई पुणे टीम ने उस्मान ख्वाजा का विकेट तीसरे ही ओवर में गंवा दिया जब स्कोर बोर्ड पर 26 रन टंगे थे. ख्वाजा 16 रन बनाकर रन आउट हो गए . इसके बाद रहाणे और तिवारी ने 106 रन की साझेदारी करके स्कोर आगे बढाया. रहाणे ने 48 गेंद में आठ चौकों और दो छक्कों के साथ 74 रन जोड़े जबकि तिवारी ने सिर्फ 39 गेंद में 52 रन बनाये जिसमें नौ चौके शामिल थे.

इस साझेदारी को स्पिनर युजवेंद्र चहल ने तोड़ा जब उसे आगे बढकर खेलने के प्रयास में तिवारी चूके और केएल राहुल ने कुशल स्टम्पिंग का नमूना पेश किया. उस समय पुणे का स्कोर 14 ओवर में 132 रन था.

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर नाकाम रहे और सिर्फ नौ रन बनाकर वाटसन का पहला शिकार बने. उनका कैच परवेज रसूल ने लपका.

आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जार्ज बेली खाता भी नहीं खोल सके और वाटसन की गेंद पर राहुल को कैच दे बैठे. वाटसन ने चार ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट लिये.
शाओमी mi max की दूसरी तस्वीर आई सामने, मेटल बॉडी से होगा लैस

शाओमी mi max की दूसरी तस्वीर आई सामने, मेटल बॉडी से होगा लैस

नई दिल्लीः शाओमी ने अपने अपकमिंग फैबलेट शाओमी mi max का दूसरा टीजर जारी किया है. सीईओ जून ली ने इस स्मार्टफोन की एक तस्वीर जारी की है.

चाइनीज सोशल मीडिया वेबसाइट वीबो अकाउंट पर सीईओ जून ली ने mi max की दूसरी तस्वीर शेयर की. रेडमी नोट की तरह इस फोन में भी मेटल बॉडी का बना हुआ होगा. इससे पहले की तस्वीर में mi max को एक जींस की पॉकेट में दिखाया गया था.

 

सर्टिफिकेशन वेबसाइट टीना पर हुई लिस्टिंग के मुताबिकmi max में 6.44 इंच का एचडी डिस्प्ले होगा जिसकी रिजॉल्यूशन 1080 x 1920 पिक्सल होगी. 1.4 GHz हेक्सा-कोर स्नैपड्रैगन 650 प्रोसेसर हो. इस हैंडसेट के दो वेरिएंट होंगे। एक 2 जीबी रैम और 16 जीबी की इंटरनल मैमोरी है.

हैंडसेट में 16 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है. फिंगरप्रिंट स्कैनर हैंडसेट के रियर हिस्से पर मौजूद है और इसमें 4000mAh है. उम्मीद है कि शाओमी के इस फैबलेट के 2 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत करीब 200 डॉलर (करीब 13,000 रुपये) होगी.

खबर है कि 10 मई को कंपनी अपना नया फैबलेट लॉन्च कर सकती है.
बाजार गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 34 अंक नीचे 25228 पर बंद

बाजार गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 34 अंक नीचे 25228 पर बंद

मुंबईः हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में सीमित दायरे में कारोबार हुआ. अस्थिर ग्लोबल संकेतों के बीच शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ. फार्मा, आईटी और कैपिटल गुड्स शेयरों में आज गिरावट रही जिसके चलते शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ. बाजार में स्मॉलकैप और लार्जकैप शेयर गिरावट के लाल निशान के साथ बंद हुए लेकिन मिडकैप शेयरों में 0.37 फीसदी की तेजी देखी गई.

कारोबार के अंत में बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 33 अंकों की गिरावट के बाद 25228 पर बंद हुआ. वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 2 अंकों की मामूली गिरावट के बाद 7,733 पर बंद हुआ.

सेक्टरवार प्रदर्शन
बाजार में आज फार्मा शेयरों में 1 फीसदी की गिरावट रही जबकि आईटी शेयरों में 0.8 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद मिला. मेटल शेयरों में मामूली कमजोरी रही. वहीं पीएसयू बैंकों में 1.66 फीसदी की बड़ी तेजी देखी गई और ऑटो शेयर 0.77 फीसदी की तेजी के साथ बंद होने में कामयाब रहे.

निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर
निफ्टी के 50 शेयरों में से 24 शेयर गिरावट के साथ और 26 शेयर बढ़त के हरे निशान में बंद हुए. बाजार में सबसे ज्यादा चढ़ने वाला शेयर गेल रहा जिसमें 4.88 फीसदी का उछाल रहा. बीएचईएल में 2.97 फीसदी और आयशर मोटर्स में 2.86 फीसदी ऊपर कारोबार खत्म हुआ. टाटा पावर 2.84 फीसदी और एसीसी 2.81 फीसदी की बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहे.

गिरने वाले शेयरो में सबसे ज्यादा डॉ रेड्डीज लैब्स 2.31 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुए. वहीं अदानी पोर्ट्स 2.07 फीसदी और विप्रो 2.05 फीसदी नीचे बंद हुए. एचसीएल टेक में 1.62 फीसदी और टेक महिंद्रा में 1.45 फीसदी की गिरावट पर बंद देखा गया.