नई दिल्ली: विदेशों में कमजोरी के रुख के बीच हाजिर बाजार में ज्वैलर्स और ग्राहकों की कमजोर मांग के बीच चलते राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत 10 रुपये की गिरावट के साथ 29,030 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी. सोने के दाम में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई. वहीं इंडस्ट्रियल यूनिट्स और सिक्का निर्माताओं की कमजोर उठान चलते चांदी भी 50 रुपये की गिरावट के साथ 39,150 रुपये प्रति किग्रा रह गई. हालांकि गिन्नी की कीमत 22,900 रुपये प्रति 8 ग्राम पर स्थिरता का रख लिए बंद हुई.
डॉलर के मुकाबले रुपया आज 25 पैसे और मजबूत होता हुआ दिन के कारोबार में 66.72 रुपये प्रति डॉलर के स्तर को छू गया जिससे बहुमूल्य धातुओं का इंपोर्ट महंगा हो गया. इसकी वजह से भी कुछ हद तक कारोबारी सेंटीमेंट पर असर पड़ा. राष्ट्रीय राजधानी में सोना 99.9 और 99.5 फीसदी शुद्धता की कीमत 10-10 रुपये की गिरावट के साथ क्रमश: 29,030 रुपये और 28,880 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए. कल के कारोबार में सोने में 185 रुपये की गिरावट आई थी.
चांदी की कीमतों में भी हुआ बदलाव
सोने की तरह चांदी तैयार की कीमत 50 रुपये की गिरावट के साथ 39,150 रुपये प्रति किग्रा और साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 115 रुपये की गिरावट के साथ 39,040 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई. दूसरी ओर चांदी सिक्कों की कीमत लिवाल 67,000 रुपये और बिकवाल 68,000 रुपये प्रति सैकड़ा के पूर्वस्तर पर बिना किसी बदलाव के बंद हुई.
देश के चार महानगरों के सर्राफा बाजार में आज सोने चांदी के बंद भाव इस प्रकार रहे.
दिल्ली में सोना 29030 रुपये प्रति 10 ग्राम, मुंबई में सोना 29035 रुपये प्रति 10 ग्राम, कोलकता में सोना 29600 रुपये प्रति 10 ग्राम चेन्नई में सोना 29580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. चांदी दिल्ली में प्रति किलो 39150 रुपये, मुंबई में प्रति किलो 39155 रुपये, कोलकता में प्रति किलो 39000 रुपये और चेन्नई में प्रति किलो 39370 रुपये पर बंद हुई है.
बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में कमजोरी के रख के अलावा घरेलू हाजिर बाजार में आभूषण विक्रेताओं और ग्राहकों की सुस्त मांग के कारण बहुमूल्य धातुओं की कीमतों पर दवाब रहा. घरेलू बाजार में कीमतों को रख निर्धारित करने वाले वैश्विक बाजार, सिंगापुर में सोने की कीमत 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 1,243 डॉलर प्रति औंस रह गई. जबकि चांदी की कीमत 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ 16.36 डॉलर प्रति औंस रह गयी.

