पीएम मोदी का पाक पर निशाना, कहा- आतंकवाद हमारे पड़ोस में पाला पोसा जा रहा है



नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 3 दिनों की अमेरिका यात्रा में सबसे खास दिन रहा. अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना नाम लिये पाकिस्तान पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि आतंकवाद हमारे पड़ोस में ही पाला पोसा जा रहा है.
  • LIVE: 
    आतंकवाद को लेकर पीएम मोदी का पाक पर निशाना, आतंकवाद हमारे पड़ोस में पाला पोसा जा रहा है
  • जो मानवता में यकीन रखते हैं उन्हें एक साथ आगे आना ही होगा
  • आतंक के अलग-अलग नाम हैं, कहीं लश्कर, कहीं आईएस, कहीं तालीबान
  • आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता, आतंकवाद अच्छा या बुरा नहीं होता
  • 21वीं सदी मौके के साथ कई चुनौतियां लेकर आई है
  • साइबर आतंकवाद का खतरा भी बढ़ता जा रहा है.
  • भारत-अमेरिका की मजबूत साझेदारी एशिया से लेकर अफ्रीका तक शांति ला सकती है.
  • मजबूत और खुशहाल भारत अमेरिका के हित में है.
  • 2022 तक हमारा लक्ष्य आर्थिक रूप से हर भारतीय को आत्मनिर्भर बनाना है.
  • भारत के गांव-गांव तक इंटरनेट पहुंचाना है.
  • अमेरिका में 3 करोड़ लोग योग करते हैं, जो भारत की देन है
  • अमेरिका में रहने वाले 30 लाख भारतीय दोनों देशों को जोड़ने का काम करते हैं
  • आज अमेरिका में बड़ी-बड़ी कंपनियों के सीईओ, वैज्ञानिक, डॉक्टर्स भारतीय हैं
    भारत अभी सामाजिक और आर्थिक बदलाव से गुजर रहा है
  • आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत-अमेरिका एक साथ
  • आज हम दूसरे देशों की तुलना में सबसे ज्यादा व्यापार अमेरिका से करते हैं
  • कई बार भारत की संसद में भी अमेरिकी संसद की तरह सौहार्दपूर्ण माहौल रहता है
  • वक्त के साथ अमेरिका और भारत के रिश्ते और मजबूत हुए
  • अमेरिका के संविधान का असर आंबेडकर पर भी पड़ा
  • अमेरिका के शिकागो से ही स्वामी विवेकानंद ने मानवता की
  • गांधी के अहिंसा ने ही मार्टिन लूथर को प्रेरणा दी
  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि भारत और अमेरिका स्वभाविक मित्र हैं
  • जाति धर्म की विविधता के बावजूद एक देश है-पीएम मोदी
  • हमारा संविधान बिना भेदभाव सबको समान अधिकार देता है-पीएम मोदी
  • भारत में सवा सौ करोड़ लोग बिना डर के रहते हैं-पीएम मोदी
  • अमेरिका की तरह भारत में भी हर व्यक्ति की आजादी सबसे अहम-पीएम मोदी
  • मानवता के लिए अमेरिका और भारत के सैनिकों ने बलिदान दिया है-पीएम मोदी
  • लोकतंत्र के इस मंदिर से दुनिया के दूसरे लोकतंत्र को मजबूत किया-पीएम मोदी
  • अमेरिकी कांग्रेस में भाषण के लिए न्यौता मिलना सम्मान की बात-पीएम मोदी

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »