Showing posts with label National. Show all posts
Showing posts with label National. Show all posts

Major fire engulf ticket counter at Amritsar Railway station; no causalities reported

Sub fire officer, Sarfraz, informed that the fire incident could have occurred due to electric short-circuit in the railway station.




Massive fire broke out at a ticket counter at Amritsar Railway station on Thursday morning.
Five fire tenders was rushed to the busy station to douse the flames. Though the flames completely engulfed the ticket counter no causalities were reported.
Sub fire officer, Sarfraz, informed that the fire incident could have occurred due to electric short-circuit in the railway station.
The Amritsar Junction station remains busy throughout the year, due to round the year tourist influx. Amritsar is amongst the top hundred booking stations of Indian Railway.

भारत के साथ मुद्दों का परस्पर स्वीकार्य समाधान चाहता है चीन



बीजिंग : चीन के साथ भारत को तमाम समस्याएं होने संबंधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी पर मंगलवार को सधी हुई प्रतिक्रिया में बीजिंग ने कहा कि वह विवाद वाले विषयों के निष्पक्ष, तर्कसंगत और परस्पर स्वीकार्य समाधान खोजने के लिए नयी दिल्ली के साथ बातचीत करेगा।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हांग ली ने मोदी द्वारा एक निजी टीवी चैनल को दिये साक्षात्कार के संबंध में पूछे गये प्रश्नों के जवाब में कहा, ‘हमने संबंधित खबर पर संज्ञान लिया है। चीन-भारत संबंध सामान्य तौर पर अच्छी स्थिति में हैं।’ 
उन्होंने कहा, ‘दोनों देशों के बीच समान हितों का पलड़ा उनके मतभेदों से भारी है। चीनी पक्ष द्विपक्षीय संबंधों को संचालित करने और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने के लिए भारतीय पक्ष के साथ काम करेगा।’ उन्होंने मोदी के बयानों का जिक्र करते हुए कहा, ‘द्विपक्षीय संबंधों में समस्याओं के लिए चीनी पक्ष भारतीय पक्ष के साथ संवाद और वार्ता में बना रहेगा ताकि एक निष्पक्ष, तर्कसंगत और परस्पर स्वीकार्य समाधान खोजा जा सके।’ 
मोदी ने कहा था, ‘चीन के साथ हमारा संवाद जारी है और यह जारी रहना चाहिए। चीन के साथ हमारी एक समस्या नहीं है, चीन के साथ हमारी तमाम समस्याएं लंबित हैं। कई मुद्दे हैं।’ भारत को चीन से पहले मिसाइल टेक्नोलॉजी कंट्रोल रिजीम (एमटीसीआर) की सदस्यता मिलने पर हांग ने कहा, ‘हमने देखा है कि कुछ बहुपक्षीय निर्यात नियंत्रण व्यवस्थाएं किसी न किसी तरीके से बदली हैं। इसे ध्यान में रखते हुए चीन अंतरराष्ट्रीय अप्रसार व्यवस्था के सुरक्षा मानकों में एमटीसीआर के प्रभावों का मूल्यांकन कर रहा है।’
चीन को अभी 34 सदस्यीय एमटीसीआर का सदस्य नहीं बनाया गया है। भारत कल इसका 35वां सदस्य बना।
खबरों के अनुसार परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में भारत की सदस्यता को अवरद्ध करने वाला चीन एमटीसीआर का सदस्य बनने के लिए लामबंदी कर रहा है।

पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले बने टीम इंडिया के नये मुख्य कोच, बीसीसीआई चीफ अनुराग ठाकुर ने किया ऐलान



धर्मशाला : फिरकी के जादूगर और पूर्व कप्तान अनिल कुंबले को एक साल के लिये भारतीय क्रिकेट टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया गया है जिससे इस पद को लेकर पिछले लंबे समय से लगाई जा रही अटकलबाजियों पर भी विराम लग गया। 

कुंबले अगले महीने भारतीय टीम के वेस्टइंडीज दौरे से ही नई जिम्मेदारी संभालनी होगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को यह घोषणा की। इस 45 वर्षीय पूर्व लेग स्पिनर को पूर्व टीम निदेशक रवि शास्त्री, ऑस्ट्रेलिया के टॉम मूडी और स्टुअर्ट लॉ पर तरजीह दी गई है। कुंबले का चयन बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति की सिफारिश पर किया गया है जिसमें इस लेग स्पिनर के तीन पूर्व साथी सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण शामिल थे। 

इस समिति ने मंगलवार को कोलकाता में 10 घंटे तक चले सत्र में कुंबले सहित अन्य उम्मीदवारों के इंटरव्यू लिये थे। बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'बीसीसीआई बहुत पारदर्शी है। हमने मानक तय किये थे। इसके लिये क्रिकेट सलाहकार समिति भी थी। वे पूरी प्रक्रिया से गुजरे, साक्षात्कार लिये और कुछ नामों की सिफारिश की। विभिन्न हितधारकों के साथ चर्चा के बाद हमने अगले एक साल के लिये अनिल कुंबले को भारतीय क्रिकेट टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त करने का फैसला किया।' 

उन्होंने कहा, 'यह भारतीय या विदेशी से जुड़ा मसला नहीं है यह इस पद के लिये सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति से जुड़ा है। मेरा मानना है कि हमने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की सेवाएं ली हैं जिन्होंने भारतीय क्रिकेट की सेवा की। ऐसी कोई सीमा नहीं थी कि हमें केवल भारतीय कोच ही चाहिए। हम भारतीय टीम के लिये सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति को चाहते थे।'
कोच पद के लिये बीसीसीआई को कुल 57 आवेदन मिले थे, जिनमें से एडवाइजरी कमेटी ने 21 नामों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया था। यह इंटरव्यू बीते मंगलवार को हुए थे। भारत के सबसे कामयाब गेंदबाजों में शुमार रहे दिग्गज लेग स्पिनर 45 वर्षीय अनिल कुंबले ने अपने करियर में 132 टेस्ट में 619 विकेट और 271 वनडे में 337 विकेट हैं। इसके अलावा वे मुंबई इंडियन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मेंटर की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। फिलहाल कुंबले आईसीसी की क्रिकेट कमेटी के चेयरमैन हैं।

शूटिंग की तुलना रेप से करके फंसे सलमान


बॉलीवुड स्टार सलमान ख़ान रेप को लेकर अपनी एक टिप्पणी के कारण विवादों में घिर गए हैं. राष्ट्रीय महिला आयोग ने उन्हें नोटिस भेजकर सात दिन में जवाब मांगा है.
एक इंटरव्यू में अपनी आने वाली फिल्म 'सुल्तान' को लेकर सलमान ने कहा, ''जब मैं शूटिंग के बाद रिंग से बाहर निकलता था, तो बलात्कार की शिकार एक महिला की तरह महसूस करता था. मैं सीधा नहीं चल पाता था.''
इस फिल्म में सलमान ख़ान एक पहलवान का किरदार निभा रहे हैं.
सलमान ने कहा, ''छह घंटे की शूटिंग के दौरान उठाना-पटकना चलता रहा था. बहुत मुश्किल था. मुझे 120 किलो के आदमी को 10 बार उठाना पड़ता और वो भी 10 अलग अलग एंगल से.''


उनके इस बयान पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने सलमान ख़ान को नोटिस भेजकर सात दिन में जवाब दाखिल करने को कहा है.
आयोग की अध्यक्ष ललिता कुमारमंगलम ने बताया कि आयोग ने उनको नोटिस भेजकर पूछा है कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा.
उन्होंने कहा कि यह दुख की बात है, वह ऐसा बयान इसलिए नहीं दे सकते है कि वो सलमान ख़ान हैं.
वहीं शूटिंग के अनुभव की तुलना बलात्कार की शिकार महिला से किए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर काफी हंगामा हो रहा है.
जाने माने पत्रकार राहुल कंवल ने ट्विटर पर लिखा, ''सलमान ख़ान को अपना मुंह सिल लेना चाहिए. जब भी वो बोलते हैं तो कुछ न कुछ ऐसा ही होता है. बलात्कार से तुलना बहुत ही निराशाजनक है.''
प्रोफेसर एजी अयर का ट्वीट है, ''सुल्तान से जुड़े एक इंटरव्यू में सलमान ख़ान ने जो रेप से तुलना की है, उससे उनकी सोच और महिलाओं को लेकर असंवेदनशीलता पता चलती है.''
कुछ लोग पत्रकारों को भी आड़े हाथ ले रहे हैं.
करिश्मा ने ‏@karishmau ने ट्वीट किया, ''अगर आप सलमान के रेप वाले कमेंट की निंदा करते हैं तो आपको उन पत्रकारों की भी निंदा करनी चाहिए जो उसके बाद खिलखिलाकर हंस रहे थे.''


असीम रस्तोगी ने भी @aseemrastogi2 से ऐसी ही टिप्पणी की है, ''सलमान की टिप्पणी असंवेदनशील थी. लेकिन उन पत्रकारों का क्या जो उस पर हंस रहे थे? इससे पता चलता है कि एक समाज के तौर पर हम महिलाओं के बारे में क्या सोचते हैं.''
वहीं एक यूज़र ने ‏@FearlessIndian1 से ट्वीट किया, ''रेप जेंडरन्यूट्रल होता है और सिर्फ़ महिला ही नहीं पुरूष का भी रेप होता है और उसे भी उसका अहसास होता है.. हम सलमान का समर्थन करते हैं.''

‘उड़ता पंजाब’ पर सेंसर बोर्ड की भूमिका चौंकाने वाली: अनुपम खेर



नई दिल्ली: 
फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ अभिनेता अनुपम खेर भी कूद पड़े हैं। अनुपम खेर ने कहा, "‘उडता पंजाब’ विवाद में सेंसर बोर्ड की भूमिका काफी चौंकाने वाली है।"
सेंसर बोर्ड के फैसले को चुनौती देने फिल्म निर्माता बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंच गए हैं जहां सुनवाई जारी है और इस मामले में कोर्ट आज फैसला सुना सकती है। सेंसर बोर्ड 89 कट यानी 89 सीन पर कैची चलाने के फैसले पर कायम है।

फिल्म ‘‘उडता पंजाब’’ विवाद में सेंसर बोर्ड के फैसले का पूरा बॉलीवुड विरोध कर रहा है। निर्माता-निर्देशकों की संस्था उड़ता पंजाब के समर्थन में उतर पड़ी। इस बहस में बीजेपी और मोदी के समर्थक अभिनेता अनुपम खेर भी कूद पड़े हैं। सिनेमा समाज का दर्पण है और यह कभी-कभी बदलाव लाने में मददगार होता है।

CBSE Class-12 results to be announced on May 21

New Delhi, The Central Board of Secondary Education (CBSE) will announce the result for Class-12 Board examination on Saturday.
The Board will announce the results for all its regions at noon. The second phase of tele-counselling will also commence along with the announcement of the results and will continue till June 4.
The CBSE exams began on March 1 and concluded on April 22. This year, 10.68 lakh candidates registered for the Class-12 exam as against 10.4 lakh in 2015.
Human resource minister Smriti Irani had earlier this week assured students during a Facebook chat that the result for CBSE Board exams for Classes 10 and 12 would be declared “on time” before the end of this month and, as per a decision taken earlier, state boards are also expected to declare their results by May 31.

'Redefining Flagship: माइक्रोमैक्स-YU का नया स्मार्टफोन तोड़ेगा सभी रिकॉर्ड

नई दिल्लीः माइक्रोमैकेस के को-फाउंडर रराहुल शर्मा ने अपने YU टेलीवेंचर के अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो का कैप्शन है ‘रिडिफाइनिंग फ्लैगशिप’. वीडियो में राहुल शर्मा खुद एक जहाज के मॉडल को तोड़ते नजर आ रहे हैं.

इस वीडियो को देखकर लगता है कि कंपनी का आने वाला स्मार्टफोन बेहद मजबूत और नॉन-ब्रेकेबल ग्लास वाले डिस्प्ले से लैस होगा. उम्मीद है कि ये स्मार्टफोन इस महीने लॉन्च हो सकता है.

इससे पहले राहुल शर्मा ने अपने अपकमिंग प्रोडक्ट के बारे में बताते हुए कहा था कि, ”यह स्मार्टफ़ोन वाकई बहुत सुंदर है और सभी लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आने वाला है. इसके अलावा ये स्मार्टफ़ोन बहुत से रिकॉर्ड भी तोड़ने वाला है.”

बता दें कि माइक्रोमैक्स अपने यू ब्रांड के स्मार्टफोन की एक और सीरीज बाज़ार में उतारने की तैयारी में है. यू ब्रांड का ये स्मार्टफोन कम कीमत में बाज़ार में उतारा जायेगा. जिसकी कीमत बहुत ही कम रखी जाएगी.
कंपनी ने हाल ही में अपने नए हैंडसेट को ‘yu5530’ कोडनेम के साथ बेंचमार्क साइट पर लिस्ट किया था. इस लिस्टिंग से हैंडसेट के कई स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर का खुलासा हुआ है.

लिस्टिंग के मुताबिक, माइक्रोमैक्स ‘yu5530’ में हीलियो P10 ओक्टा-कोर प्रोससर और 4 जीबी की रैम होगी. अगर इस फोन में 4 जीबी रैम हुई तो ये यूटोपिया के बाद कंपनी का दूसरा स्मार्टफोन होगा जिसमें 4 जीबी की रैम होगी.

माइक्रोमैक्स और YU वेंचर ने पिछले हफ्ते YU यूरेका नोट स्मार्टफोन लॉन्च किया था. जिसकी कीमत 13,499 रुपये है. इस फोन की बॉडी पॉलिकार्बोनेट से बनी है और मैटेलिक फेम दिए गए हैं. इसके साथ ही फिंगरप्रिंटसेंसर भी दिया गया है. कंपनी का दावा है कि ये सेंसर 0.5 सेकेंड में रिस्पॉन्ड करता है.

यूरेका नोट में 6 इँच का डिस्प्ले होगा जिसकी रिजॉल्यूशन 1080×1920 पिक्सल है. डिवाइस में 1.5GHz ऑक्टाकोर प्रोसेसर और 3 जीबी रैम है.

यूरेका नोट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा होगा. फोन में 16 जीबी की इंटरनल मैमोरी जिसे बढ़ाया जा सकेगा. 4000mAh की दमदार बैटरी के साथ ये फोन 5.1 लॉलिपॉप ओएस पर चलेगा.

कनेक्टिविटी की बात करें 4G LTE, वाई-फाई, माइक्रो यूएसबी जैसे ऑप्शन से लैस है.
कोहली की शतकीय पारी, बेंगलूर को पुणे पर मिली बड़ी जीत

कोहली की शतकीय पारी, बेंगलूर को पुणे पर मिली बड़ी जीत

बेंगलूरु: शानदार फॉर्म में चल रहे कप्तान विराट कोहली के नाबाद शतक की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर ने आज आईपीएल के मैच में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स को सात विकेट से हरा दिया.

पुणे ने पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर अजिंक्य रहाणे और सौरभ तिवारी के अर्धशतकों की मदद से छह विकेट पर 191 रन बनाये. जवाब में बेंगलूर ने 19.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 195 रन बनाये. कोहली ने आईपीएल के मौजूदा सत्र में दूसरा शतक जड़ते हुए 59 गेंद में नाबाद 108 रन बनाये जिसमें आठ चौके और सात छक्के शामिल थे.

इस जीत के बावजूद बेंगलूर आठ मैचों में तीन जीत और पांच हार के बाद सिर्फ छह अंक लेकर सातवें स्थान पर है. वहीं पुणे के 10 मैचों में छह ही अंक है लेकिन बेहतर रनरेट के आधार पर वह छठे स्थान पर है.

मजबूत लक्ष्य का पीछा करते हुए बेंगलूर की शुरूआत बेहतरीन रही. कोहली और लोकेश राहुल ने पहले विकेट के लिये 66 गेंद में 94 रन जोड़े. राहुल को एडम जाम्पा ने 12वें ओवर की पहली गेंद पर जॉर्ज बेली के हाथों लपकवाया. उसने 35 गेंद में एक चौके और दो छक्के की मदद से 38 रन बनाये.

इसी ओवर की आखिरी गेंद पर एबी डिविलियर्स (1) भी तिसारा परेरा को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए. शेन वाटसन ने कोहली का बखूबी साथ निभाते हुए सिर्फ 13 गेंद में 36 रन बनाये जिसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल थे.

इसके बाद कोहली ने ट्रेविस हेड के साथ टीम को जीत तक पहुंचाया. टी20 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे कोहली ने आईपीएल के नौवे सत्र में आठ मैचों में 90.16 की औसत से 541 रन जोड़ लिये हैं जिसमें दो शतक और चार अर्धशतक शामिल है. ऑरेंज कैपधारी कोहली के बाद सर्वाधिक रन रहाणे (10 मैचों में 417 रन) के नाम हैं.

पुणे के बल्लेबाजों ने अपने काम को आज बखूबी अंजाम दिया लेकिन गेंदबाज कोहली के सामने टिक नहीं सके. अनुभवी रजत भाटिया ने चार ओवर में 45 रन दे डाले जबकि उन्हें कोई विकेट नहीं मिली .वहीं परेरा ने तीन ओवर में 40 रन दिये . जाम्पा ने चार ओवर में 35 रन देकर दो विकेट चटकाये. धोनी ने आर अश्विन से सिर्फ एक ओवर कराया जो हैरानी भरा फैसला था जबकि अश्विन ने उस ओवर में सिर्फ सात रन दिये थे.

इससे पहले रहाणे के 48 गेंद में 74 रन और सौरभ तिवारी के अर्धशतक की मदद से राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ने छह विकेट पर 191 रन बनाये.

पहले बल्लेबाजी के लिये भेजी गई पुणे टीम ने उस्मान ख्वाजा का विकेट तीसरे ही ओवर में गंवा दिया जब स्कोर बोर्ड पर 26 रन टंगे थे. ख्वाजा 16 रन बनाकर रन आउट हो गए . इसके बाद रहाणे और तिवारी ने 106 रन की साझेदारी करके स्कोर आगे बढाया. रहाणे ने 48 गेंद में आठ चौकों और दो छक्कों के साथ 74 रन जोड़े जबकि तिवारी ने सिर्फ 39 गेंद में 52 रन बनाये जिसमें नौ चौके शामिल थे.

इस साझेदारी को स्पिनर युजवेंद्र चहल ने तोड़ा जब उसे आगे बढकर खेलने के प्रयास में तिवारी चूके और केएल राहुल ने कुशल स्टम्पिंग का नमूना पेश किया. उस समय पुणे का स्कोर 14 ओवर में 132 रन था.

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर नाकाम रहे और सिर्फ नौ रन बनाकर वाटसन का पहला शिकार बने. उनका कैच परवेज रसूल ने लपका.

आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जार्ज बेली खाता भी नहीं खोल सके और वाटसन की गेंद पर राहुल को कैच दे बैठे. वाटसन ने चार ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट लिये.
आईएस की नई हिट लिस्ट जारी 70 से अधिक सैन्यकर्मियों को बनाया टारगेट

आईएस की नई हिट लिस्ट जारी 70 से अधिक सैन्यकर्मियों को बनाया टारगेट

लंदन: आईएस के हैकरों ने अमेरिका के 70 से अधिक सैन्यकर्मियों की एक ‘हिटलिस्ट’जारी की है जो सीरिया में अलग अलग आतंकी ठिकानों पर किए गए ड्रोन हमलों में शामिल हैं.

आईएस के हैकरों ने कहा है कि ‘ये लोग जहां हैं उनको वहीं मार दिया जाए.’ समाचार पत्र ‘संडे टाइम्स’ के अनुसार इन हैकरों का ब्रिटेन से संबंध है और वे खुद को ‘इस्लामिक स्टेट हैकिंग डिवीजन’ बताते हैं. इन्होंने अमेरिका के 70 से अधिक सैन्यकर्मियों के नाम, पता और तस्वीरें छापी हैं.

इन हैकरों ने आईएस के समर्थकों से अपील की है, ‘‘वे जहां कहीं भी हों उनकी हत्या कर दो, उनके दरवाजे खटखटाओ और उनके सिर कलम कर दो, उन्हें चाकू मार दो, गोली मार दो या बम फेंक दो.’’ आईएस ने यह भी दावा किया है कि ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय में उनका एक भेदिया है और उसने भविष्य में ‘खुफिया जानकारी’ साझा करने की धमकी दी है जिससे ब्रिटेन के रॉयल एयर फोर्स के ड्रोन संचालकों की पहचान हो सकती है.

आईएस की नयी हिट लिस्ट का शीषर्क ‘टारगेट युनाइटेड स्टेट्स मिलिट्री’ है तथा इसे ट्विटर के जरिए प्रसारित किया जा रहा है.

हैकरों ने कहा, ‘‘तुम्हारी सेना में कोई दम नहीं है, न ही तुम्हारे में कोई दम है जो सैनिकों को भेजने से इंकार कर रहे हैं. इसकी बजाय हजारों मील दूर बैठक कर तुम लोग सिर्फ बटन दबाते हो.’’
दिल्ली: विदेशी महिला से ओला कैब में छेड़छाड़, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

दिल्ली: विदेशी महिला से ओला कैब में छेड़छाड़, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

नई दिल्ली: एक विदेशी महिला टूरिस्ट ने दिल्ली के सी आर पार्क थाना इलाके में ओला कैब ड्राइवर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. बेल्जियम की महिला का आरोप है कि दिल्ली एयरपोर्ट से सी आर पार्क के होटल पहुंचाने के दौरान कैब ड्राइवर ने उसके साथ छेड़छाड़ की. दिल्ली पुलिस ने कैब ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है.

क्या है पूरा मामला

पुलिस को दिए लिखित बयान में बेल्जियम की रहने वाली महिला ने बताया है कि घटना शनिवार देर शाम उसने गुरुग्राम से सीआर पार्क आने के लिए ओला टैक्सी ली. महिला का आरोप है कि टैक्सी ड्राइवर जीपीएस खराब होने का बहाना बनाकर उसे काफी देर तक इधर-उधर घुमाता रहा और छेड़छाड़ की. महिला के विरोध करने पर ड्रॉपिंग पॉइंट से पहले ही पीड़ित को उतार कर फरार हो गया.

इसके बाद पीड़ित महिला ने अपनी दोस्त की मदद से चित्तरंजन पार्क थाने में शिकायत दर्ज करायी…

ओला ने ड्राइवर को नौकरी से निकाला

कैब सर्विस प्रोवाइडर कंपनी ओला के मुताबिक, आरोपी ड्राइवर को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है. ओला ने स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि इस तरह के मामलों में हम जीरो टॉलरेंस रखते हैं.

आपको बता दें कि दिल्ली में विदेशी महिलाओं के साथ बदसलूकी का ये पहला मामला नहीं है. दिसंबर 2014 में गुड़गांव से पार्टी कर उबेर टैक्सी से लौट रही 27 साल की एक युवती के साथ टैक्सी में ही रेप हुआ था. इसके अलावा भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं.
शाओमी mi max की दूसरी तस्वीर आई सामने, मेटल बॉडी से होगा लैस

शाओमी mi max की दूसरी तस्वीर आई सामने, मेटल बॉडी से होगा लैस

नई दिल्लीः शाओमी ने अपने अपकमिंग फैबलेट शाओमी mi max का दूसरा टीजर जारी किया है. सीईओ जून ली ने इस स्मार्टफोन की एक तस्वीर जारी की है.

चाइनीज सोशल मीडिया वेबसाइट वीबो अकाउंट पर सीईओ जून ली ने mi max की दूसरी तस्वीर शेयर की. रेडमी नोट की तरह इस फोन में भी मेटल बॉडी का बना हुआ होगा. इससे पहले की तस्वीर में mi max को एक जींस की पॉकेट में दिखाया गया था.

 

सर्टिफिकेशन वेबसाइट टीना पर हुई लिस्टिंग के मुताबिकmi max में 6.44 इंच का एचडी डिस्प्ले होगा जिसकी रिजॉल्यूशन 1080 x 1920 पिक्सल होगी. 1.4 GHz हेक्सा-कोर स्नैपड्रैगन 650 प्रोसेसर हो. इस हैंडसेट के दो वेरिएंट होंगे। एक 2 जीबी रैम और 16 जीबी की इंटरनल मैमोरी है.

हैंडसेट में 16 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है. फिंगरप्रिंट स्कैनर हैंडसेट के रियर हिस्से पर मौजूद है और इसमें 4000mAh है. उम्मीद है कि शाओमी के इस फैबलेट के 2 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत करीब 200 डॉलर (करीब 13,000 रुपये) होगी.

खबर है कि 10 मई को कंपनी अपना नया फैबलेट लॉन्च कर सकती है.
10 साल के बच्चे को फेसबुक ने दिए 7 लाख रुपये

10 साल के बच्चे को फेसबुक ने दिए 7 लाख रुपये

नई दिल्लीः फ़िनलैंड में रहने वाले 10 साल के बच्चे जॉनी को फेसबुक ने 10 हज़ार डॉलर इनाम में दिया है. दरअसल जॉनी ने फेसबुक के इमेज शेयरिंग सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट इंस्टाग्राम में एक बड़ा बग निकाला था. जिसके लिए उसे 10 हज़ार डॉलर लगभग 6.65 लाख रुपये इनाम के तौर पर दिए गए.

जॉनी को पता चला कि वो इंस्टाग्राम में दूसरे यूज़र्स के कमेंट को मिटा सकते हैं. हालांकि 10 साल के जॉनी तकनीकी रुप से इंस्टाग्राम नहीं चला सकते लेकिन फिर भी उन्होंने इस एप में बग खोजा. इस बग को कंपनी ने सुधार लिया है साथ ही जॉनी को सबसे कम उम्र में बग खोजने वाला “बग बाउंटी” पुरस्कार मिला है.
इस बग का पता लगने के तुरंत बाद जॉनी ने फ़ेसबुक को एक मेल भेजी थी. कंपनी के सुरक्षा इंजीनियरों ने जॉनी के लिए एक टेस्ट अकाउंट बनाया जिससे वो अपनी बात को प्रमाणित कर सकें.

जॉनी ने फ़िनलैंड के एक अख़बार को बताया कि वो इन पैसों से अपने भाइयों के लिए नई बाइक, फुटबॉल खेलने का सामान और कंप्यूटर्स ख़रीदने की सोच रहे हैं.
बाजार गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 34 अंक नीचे 25228 पर बंद

बाजार गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 34 अंक नीचे 25228 पर बंद

मुंबईः हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में सीमित दायरे में कारोबार हुआ. अस्थिर ग्लोबल संकेतों के बीच शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ. फार्मा, आईटी और कैपिटल गुड्स शेयरों में आज गिरावट रही जिसके चलते शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ. बाजार में स्मॉलकैप और लार्जकैप शेयर गिरावट के लाल निशान के साथ बंद हुए लेकिन मिडकैप शेयरों में 0.37 फीसदी की तेजी देखी गई.

कारोबार के अंत में बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 33 अंकों की गिरावट के बाद 25228 पर बंद हुआ. वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 2 अंकों की मामूली गिरावट के बाद 7,733 पर बंद हुआ.

सेक्टरवार प्रदर्शन
बाजार में आज फार्मा शेयरों में 1 फीसदी की गिरावट रही जबकि आईटी शेयरों में 0.8 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद मिला. मेटल शेयरों में मामूली कमजोरी रही. वहीं पीएसयू बैंकों में 1.66 फीसदी की बड़ी तेजी देखी गई और ऑटो शेयर 0.77 फीसदी की तेजी के साथ बंद होने में कामयाब रहे.

निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर
निफ्टी के 50 शेयरों में से 24 शेयर गिरावट के साथ और 26 शेयर बढ़त के हरे निशान में बंद हुए. बाजार में सबसे ज्यादा चढ़ने वाला शेयर गेल रहा जिसमें 4.88 फीसदी का उछाल रहा. बीएचईएल में 2.97 फीसदी और आयशर मोटर्स में 2.86 फीसदी ऊपर कारोबार खत्म हुआ. टाटा पावर 2.84 फीसदी और एसीसी 2.81 फीसदी की बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहे.

गिरने वाले शेयरो में सबसे ज्यादा डॉ रेड्डीज लैब्स 2.31 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुए. वहीं अदानी पोर्ट्स 2.07 फीसदी और विप्रो 2.05 फीसदी नीचे बंद हुए. एचसीएल टेक में 1.62 फीसदी और टेक महिंद्रा में 1.45 फीसदी की गिरावट पर बंद देखा गया.
बिजली बिल भरना हुआ आसान, अब एटीएम से भरें बिजली का बिल

बिजली बिल भरना हुआ आसान, अब एटीएम से भरें बिजली का बिल

नई दिल्ली: पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड मेरठ के अन्तर्गत आने वाले जनपद मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलन्दशहर, हापुड, गौतमबुद्धनगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, सम्भल, अमरोहा, रामपुर, बिजनौर जनपदों में शीघ्र ही ग्राहकों को बिजली का बिल एटीएम से जमा करने की सुविधा मिल जाएगी.

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबन्ध निदेशक अभिषेक प्रकाश ने आज ये जानकारी देते हुए बताया कि इस सुविधा के तहत उपभोक्ता आसानी से अपने बैंक खाते से बिजली का बिल जमा करा सकेंगे. शुरूआत में पीएनबी बैंक द्वारा बिल की धनराशि जमा करने की सुविधा का कॉन्ट्रैक्ट किया गया है.

अभिषेक प्रकाश ने बताया कि प्रत्येक अधिशासी अभियन्ता अपने क्षेत्र में नियमित रूप से रोजाना एक विद्युत उपकेन्द्र का निरीक्षण करेंगे एवं राजस्व वसूली बढ़ाने हेतु उपायों के साथ-साथ बड़े बकायेदारों के संयोजन विच्छेदन से जुड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे.
आईपीएल: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए एक और बुरी खबर

आईपीएल: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए एक और बुरी खबर

नई दिल्लीः हार से परेशान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए एक और बुरी खबर आई है. टीम के तेज गेंदबाज एडम मिलने आईपीएल के सभी मैच से बाहर हो गए है.

मिलने के दाहिने पैर में खिंचाव आ जाने से अब वह आईपीएल में कोई मैच नहीं खेल पाएगें. हालांकि मिलने को आरसीबी के लिए अब तक सिर्फ एक मैच ही खेलने का मौका मिला था. मिलन को मिचेल र्स्टाक के चोटिल होने के बाद टीम में शामिल किया गया था.

मिलने आईपीएल के पिछले सीजन में भी चोट के कारण बाहर हो गए थे. कीवी गेंदबाज मिलने स्वदेश वापस चले गए है. अब आरसीबी के सामने चुनौती यह है कि मिलने की जगह अब किस खिलाड़ी को टीम में शामिल करे क्योंकि आरसीबी के तीन खिलाड़ी पहले ही चोट के कारण टुर्नामेंट से बाहर हो गए है.

अब आरसीबी के पास तेज गेंदबाज के रूप में शेन वाटसन, डेविड वेस, और क्रिस जॉर्डन हैं.

आपको बता दें कि आरसीबी का आईपीएल के इस सीजन में प्रर्दशन कुछ खास नहीं रहा है. आरसीबी ने अब तक कुल सात मैच खेला है जिसमें से सिर्फ दो मैच ही जीत पाई है. पॉइंट्स टेबल में चार अंको के साथ सातवें स्थान पर है.
गोल्ड मॉनेटाइजेशन स्कीम के तहत अब तक 2820 किलोग्राम सोना जमा

गोल्ड मॉनेटाइजेशन स्कीम के तहत अब तक 2820 किलोग्राम सोना जमा

नई दिल्ली: सरकार ने आज बताया कि 5 नवंबर 2015 को शुरू की गई स्वर्ण मुद्रीकरण योजना (गोल्ड मॉनेटाइजेशन स्कीम) के तहत अभी तक 105 जमाकर्ताओं ने 2.8 टन सोना जमा किया है. वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने आज राज्यसभा को बताया कि इस योजना की घोषणा बजट 2015.16 में की गई थी.

एक प्रश्न के लिखित उत्तर में उन्होंने बताया कि इस योजना के प्रति मंदिरों और ट्रस्ट की प्रतिक्रिया का मूल्यांकन करना जल्दबाजी होगी. लेकिन अब तक मंदिरों और ट्रस्ट ने इस योजना के तहत 1512 किलोग्राम सोना जमा किया है.

उन्होंने बताया कि गोल्ड मॉनेटाइजेशन स्कीम का उद्देश्य देश के घरों और संस्थाओं के पास बेकार पड़े सोने को इक्टठा करना और काम की बातों के लिए इसके उपयोग को सुगम बनाना है. वहीं लंबे समय में सोने के इंपोर्ट पर देश की निर्भरता में कमी लाना है.

जयंत सिन्हा ने बताया कि गोल्ड मॉनेटाइजेशन स्कीम के तहत अब तक मंदिरों, न्यासों और अन्य ने कुल 2820 किलोग्राम सोना जमा किया है.
गजबः 122 करोड़ के देश में सिर्फ 18,359 करोड़पति, क्या है हकीकत

गजबः 122 करोड़ के देश में सिर्फ 18,359 करोड़पति, क्या है हकीकत

नई दिल्ली: सवा करोड़ की आबादी वाले देश में सिर्फ 18 हजार 359 करोड़पति हैं. वित्त मंत्रालय की तऱफ से जारी इन आंकड़ों ने एक बार फिर ये सवाल खड़ा कर दिया है कि सरकार को देश के अंदर मौजूद काले धन पर लगाम लगाने के लिए क्या ठोस कदम उठाने होंगे. ये सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि लाखों रुपयों के सामान की खरीदारी में भारतीय किसी से कम नहीं हैं तो फिर ये कैसे हो सकता है कि भारत में सिर्फ 18 हजार करोड़पति ही हों.

आलीशान गाड़ियों के शोरूम हों या महंगे से महंगे सामानों से सजे मॉल खरीदारों की कमी नहीं है. जाहिर है खरीदारी वही करते हैं जिनके पास पैसा हो, जो कमाते हों लेकिन बात जब इस कमाई पर टैक्स देने की आती है तो जो आंकड़ा सामने आता है वो चौंकाने वाला है. 125 करोड़ लोगों के देश में 1 करोड़ या इससे ज्यादा की कमाई वाले सिर्फ 18,359 लोग हैं. वित्त मंत्रालय की तरफ से साल 2011-12 के आय़कर आंकड़ो में ये बात सामने आई है.

ये आंकड़े चौंकाने वाले हैं क्योंकि दिल्ली के डीएलएफ इम्पोरियो में जहा सिर्फ लक्ज़री कपडे, जूते, घड़िया, और बैग मिलते हैं का साल 2011-12 का मुनाफा 61 करोड़ रुपये हैं और यही एक ऐसा मॉल नहीं है जहा मुनाफा होता है.

देश में करीब 18 हजार करोड़पति होने का आंकड़ा कितना सही है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसी साल यानी 2011-12 में लोगों ने किस किस तरह के खर्चे किए.

2011-12 में ऑडी, बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज़ और जैगुआर लैंड रोवर ने देश में 25,645 गाड़ियां बेचीं. इनकी गाड़ियों की औसत क़ीमत 40 लाख होती है. यानी 25,645 लोगों ने 40-40 लाख की गाड़ियां ख़रीद लीं लेकिन 1 करोड़ की कमाई मानी सिर्फ़ 18,359 ने. 2011-12 में अकेले मुंबई में 10 करोड़ से 100 करोड़ रुपये के 1880 फ़्लैट बिल्डरों ने बाज़ार में लॉन्च किये, लेकिन 1 करोड़ की कमाई बताने वाले सिर्फ़ 18,359 लोग थे.

जानकारों का मानना है कि भारत में टैक्स न देने या बचाने वालों की संख्या अच्छी खासी है. लोग अब भी बड़ी और महंगी खरीदारी के लिए कैश का इस्तेमाल करते हैं, इस वजह से भी करोड़पतियों की संख्या उतनी नहीं दिखती है जितनी होनी चाहिए.

2013 की कोटक महिंद्रा की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ 2011 में देश में 81,000 ऐसे परिवार थे जिनके पास 25 करोड़ रुपये से ज़्यादा थे. लेकिन सरकारी आंकड़े कह रहे हैं कि उस साल सिर्फ़ 18359 लोगों ने अपनी सालाना कमाई 1 करोड़ से ज़्यादा बताई. हालांकि इसका एक पक्ष ये भी है कि इस संख्या में कंपनियों के रिटर्न शामिल नहीं हैं.

मास्टरकार्ड ने भी 2012 में एक सर्वे किया था जिसके मुताबिक़ भारत में जो लोग लक्जरी सामान लेने की सोच रहे थे उनकी संख्या सिंगापुर के अलावा बाक़ी सभी एशियाई देशों के लोगों से ज़्यादा थी. फिर टैक्स में 1 करोड़ से ज़्यादा की कमाई बताने वाले सिर्फ़ 18359 कैसे हो सकते हैं.
शादी के सीजन में महंगा हो रहा है सोना, गहने खरीदने है तो जल्दी कीजिए

शादी के सीजन में महंगा हो रहा है सोना, गहने खरीदने है तो जल्दी कीजिए

नई दिल्ली: शादी के सीजन में सोना खरीदने वालों के लिए काम की खबर है कि सोना महंगा हो रहा है. घरेलू मोर्चे पर ज्वैलर्स की लगातार खरीदारी के साथ विदेशों में मजबूती के रुख को देखते हुए दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव 50 रुपये की तेजी के साथ 30,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गये. इंडस्ट्रियल यूनिट्स और सिक्का निर्माताओं की मजबूत मांग के कारण चांदी की कीमत 260 रुपये के तेजी के साथ 41,850 रुपये प्रति किग्रा हो गयी. पिछले 3 कारोबारी सेशन में सोने में 675 रुपये की तेजी आई है. हालांकि गिन्नी की कीमत 23,300 रुपये प्रति 8 ग्राम के पहले के लेवल पर स्थिर बनी हुई है.

इसके अलावा चालू शादी-ब्याह के सीजन की मांग को पूरा करने के लिए गहने और रिटेल ज्वैलरी की खरीदारी से सोने की कीमतों में तेजी बढ़ी है. दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 फीसदी शुद्धता की कीमत 50-50 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 30,300 रुपये और 30,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए.

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में सोने में तेजी को देखते हुए घरेलू बाजार में इसके प्रति मूमेंटम मजबूत हुआ है. बैंक ऑफ जापान ने अपनी पॉलिसी में लिक्विडिटी बढ़ाने का सिलसिला रोक दिया है और उसके बाद से अमेरिकी डॉलर में गिरावट आई है और यह 11 महीने के निचले स्तर पर आ गया है. इन परिस्थितियों में निवेशक अब सोने को एक वैकल्पिक सुरक्षित ऐसेट के रूप में देख रहे हैं.

सामान्य तौर पर घरेलू मोर्चे पर कीमतों के रख को निर्धारित करने वाले बाजार न्यूयॉर्क में सोने का भाव 2.05 फीसदी की तेजी के साथ 1,292.40 डॉलर प्रति औंस हो गये जबकि चांदी के भाव 1.65 फीसदी की तेजी के साथ 17.82 डॉलर प्रति औंस हो गए हैं.

चांदी तैयार की कीमत भी 250 रुपये की तेजी के साथ 41,850 रुपये प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 130 रुपये की तेजी के साथ 41,565 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुए. चांदी के सिक्कों की कीमत भी 2,000 रुपये की तेजी के साथ 70,000 रपये और 71,000 रपये प्रति सैकड़ा पर बंद हुए.
एप्प्ल को एक और झटकाः साल 2013 के बाद हुआ कुछ ऐसा

एप्प्ल को एक और झटकाः साल 2013 के बाद हुआ कुछ ऐसा

नई दिल्लीः एप्पल कंपनी के लिए एक के बाद एक बुरी खबरों का दौर जारी है. पहले 13 सालों में पहली बार कंपनी की बिक्री घटने की खबर आई और कंपनी की आय में बढ़त का सिलसिला टूटा. वहीं अब एप्पल के लिए शेयर बाजार से बुरी खबर ये है कि साल 2013 के बाद ये हफ्ता एप्पल के लिए सबसे खराब साबित हुआ है. कंपनी के शेयर के टूटने के पीछे 2 अहम वजह रही. एक तो आइफोन की बिक्री में गिरावट और दूसरे एप्पल के बड़े निवेशक कार्ल आईकॉन ने एप्पल के अपने सभी शेयरों को बेच दिया है. 2003 के बाद पहली बार एप्पल की बिक्री में गिरावट आने के बाद कार्ल आइकॉन ने ये फैसला लिया. सूत्रों के मुताबिक उनके पास एप्पल के 45.8 मिलियन शेयर थे और उन्होंनें करीब 3 साल पहले एप्पल में इतना बड़ा हिस्सा खरीदा था.

अमेरिका में एसएंडपी 500 इंडेक्स में सबसे बड़ा हिस्सा रखने वाला ये शेयर पिछले 5 कारोबारी सत्रों में 11 फीसदी की दर से गिरा और शुक्रवार को भी 1.14 फीसदी की दर से टूटकर 93.75 डॉलर प्रति शेयर पर बंद हुआ.

एप्पल के लिए चीन की तरफ से भी बुरी खबरें आ रही हैं क्योंकि चीन की सरकार एप्पल के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है. अप्रैल की शुरुआत में ही चीन की सरकार ने पूरे देश में एप्पल की आईट्यून मूवीज सर्विसेज और आईबुक स्टोर्स पर रोक लगाई थी क्योंकि वहां ऑनलाइन पब्लिशिंग के लिए नए नियम आए हैं. लिहाजा मार्च तिमाही में चीन से आना वाला राजस्व 26 फीसदी घट गया है. ये कंपनी के लिए एक झटका है क्योंकि एप्पल चीन को आगामी ग्रोथ के लिए बड़ी संभावना मानकर चल रहा था.
5 रुपए तक महंगे हो सकते हैं पैट्रोल-डीजल

5 रुपए तक महंगे हो सकते हैं पैट्रोल-डीजल

नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी तेजी के मद्देनजर घरेलू बाजार में तेल विपणन कम्पनियां पैट्रोल तथा डीजल के दाम 5 रुपए तक बढ़ा सकती हैं।

एक पखवाड़े पहले पिछली समीक्षा के समय अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 43 डॉलर प्रति बैरल के आसपास था जो अब 11 प्रतिशत से ज्यादा चढ़कर 48 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुका है।

इस महीने इनकी कीमतों में 7 साल की सबसे तेज मासिक तेजी देखी गई है। पिछली समीक्षा में तेल विपणन कम्पनियों ने पैट्रोल के दाम 74 पैसे तथा डीजल के 1.30 रुपए प्रति लीटर घटाए थे।