Showing posts with label facebook. Show all posts
Showing posts with label facebook. Show all posts
10 साल के बच्चे को फेसबुक ने दिए 7 लाख रुपये

10 साल के बच्चे को फेसबुक ने दिए 7 लाख रुपये

नई दिल्लीः फ़िनलैंड में रहने वाले 10 साल के बच्चे जॉनी को फेसबुक ने 10 हज़ार डॉलर इनाम में दिया है. दरअसल जॉनी ने फेसबुक के इमेज शेयरिंग सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट इंस्टाग्राम में एक बड़ा बग निकाला था. जिसके लिए उसे 10 हज़ार डॉलर लगभग 6.65 लाख रुपये इनाम के तौर पर दिए गए.

जॉनी को पता चला कि वो इंस्टाग्राम में दूसरे यूज़र्स के कमेंट को मिटा सकते हैं. हालांकि 10 साल के जॉनी तकनीकी रुप से इंस्टाग्राम नहीं चला सकते लेकिन फिर भी उन्होंने इस एप में बग खोजा. इस बग को कंपनी ने सुधार लिया है साथ ही जॉनी को सबसे कम उम्र में बग खोजने वाला “बग बाउंटी” पुरस्कार मिला है.
इस बग का पता लगने के तुरंत बाद जॉनी ने फ़ेसबुक को एक मेल भेजी थी. कंपनी के सुरक्षा इंजीनियरों ने जॉनी के लिए एक टेस्ट अकाउंट बनाया जिससे वो अपनी बात को प्रमाणित कर सकें.

जॉनी ने फ़िनलैंड के एक अख़बार को बताया कि वो इन पैसों से अपने भाइयों के लिए नई बाइक, फुटबॉल खेलने का सामान और कंप्यूटर्स ख़रीदने की सोच रहे हैं.
फेसबुक मैसेंजर का नया फीचर, मिलेगी कॅान्फ्रेंस कॅाल की सुविधा

फेसबुक मैसेंजर का नया फीचर, मिलेगी कॅान्फ्रेंस कॅाल की सुविधा

नई दिल्ली: फेसबुक मैसेंजर ने अपने एप्प में बहुत ही बेहतरीन अपडेट किया है अब आप मैसेंजर से कॅान्फ्रेंस कॅाल की सुविधा उठा सकते है. यह अपडेट एंड्रॉयड और आईओएस में आ गई हैं.

अब आप अपने ग्रुप में एक साथ 50 लोगों को कॅान्फ्रेंस के जरिए कॅाल कर सकते है. फेसबुक के प्रमुख डेविड मार्कस ने घोषणा किया की जल्द ही यह अपडेट एंड्रॉयड और आईओएस पर मिलनी शुरू हो जाएगी.

आईए हम आपको बताते है की आप कैसे इस नए फिचर का इस्तेमाल कर सकते है. जब आप फेसबुक मैसेंजर को अपडेट करेंगे तो फोन के सबसे उपर दाहीने तरफ आपको फोन का आइकन दिखाई देगा उसी के साथ ग्रुप के डिटेल का एक ऑपसन आएगा इस ऑपसन को चुनते ही आपसे ग्रुप कॅाल के लीए पुछा जाएगा आप वहां ग्रुप के सभी मेम्बर का नाम भी देख पाएगें आप उनमें से किसी एक को भी कॅाल कर सकते है.

हालांकी फेसबुक मैसेंजर ने अपने एप्प में कॅालिंग फीचर WhatsApp से बाद में लॅाच किया लेकिन फेसबुक मैसेंजर के इस नए अपडेट से कॅालिंग फीचर पूरी तरह से बदल जाएगा. WhatsApp पर हम एक बार में केवल एक जगह कॅाल कर पाते हैं लेकिन फेसबुक मैसेंजर से हम एक साथ कई लोगों से बात कर पाएगें आपको बता दे कि अभी 900 मीलियन लोग फेसबुक से जुड़े है.
फेसबुक के CEO मार्क जकरबर्ग से भी 'चालाक' निकला यह भारतीय

फेसबुक के CEO मार्क जकरबर्ग से भी 'चालाक' निकला यह भारतीय

कोच्चि: मार्क जकरबर्ग ने जहां फेसबुक के जरिए पूरी दुनिया में अपनी अनोखी  पहचान बनाई वहीं कोच्चि के एक लड़के ने उन्हें उनके ही खेल में 'मात' दे दी। अमाल ऑगस्टीन नाम के एक स्टूडेंट ने फेसबुक के साथ एक डील फाइनल की है। सोमवार को अमाल ने फेसबुक को maxchanzuckerberg.org नाम का डोमेन बेचा।

दरअसल, यह डोमेन फेसबुक के फाउंडर मार्क जकरबर्ग की बेटी मैक्सिमा चान ज़करबर्ग के नाम की शॉर्ट फॉर्म पर आधारित है। जिस वक्त मार्क ने अपनी बेटी का नाम फेसबुक पर अनाउंस किया था, उसी वक्त अमाल ने बड़ी ही चालाकी से इसे रजिस्टर करवा लिया था। अमाल ऑगस्टीन एक स्थानीय इंजिनियरिंग कॉलेज में फाइनल इयर में हैं। इस डील से पैसे मिलने से ज्यादा वह इस बात को लेकर रोमांचित हैं कि फेसबुक ने उनसे संपर्क किया। अमाल ने बताया कि इंटरनेट डोमेन रजिस्टर करवाने के इस शौक से उन्हें थोड़ा प्रॉफिट भी हुआ है। फेसबुक के साथ हुई इस डील में अमाल को 700 डॉलर (करीब 46 हजार रुपए) मिले हैं।

बाद में जब डील फाइनल होने का ईमेल आया तो अमाल को पता चला कि यह डोमेन फेसबुक ने खरीदा है। ईमेल सारा चैपल की तरफ से आया, जो 'आइकॉनिक कैपिटल' की मैनेजर हैं। यह कंपनी मार्क जकरबर्ग की फाइनैंशल मामलों को संभालती है। अमाल ने कहा कि जब रजिस्ट्रेशन बदलने का लेटर आया तो मैंने देखा कि यह तो फेसबुक का लेटरहेड है। एक बार डोमेन बेचने पर सहमति जता देने के बाद नेगोशिएट करना लीगल नहीं है, इसलिए मैंने 7 दिन में डील फाइनल कर दी।