जॉनी को पता चला कि वो इंस्टाग्राम में दूसरे यूज़र्स के कमेंट को मिटा सकते हैं. हालांकि 10 साल के जॉनी तकनीकी रुप से इंस्टाग्राम नहीं चला सकते लेकिन फिर भी उन्होंने इस एप में बग खोजा. इस बग को कंपनी ने सुधार लिया है साथ ही जॉनी को सबसे कम उम्र में बग खोजने वाला “बग बाउंटी” पुरस्कार मिला है.
इस बग का पता लगने के तुरंत बाद जॉनी ने फ़ेसबुक को एक मेल भेजी थी. कंपनी के सुरक्षा इंजीनियरों ने जॉनी के लिए एक टेस्ट अकाउंट बनाया जिससे वो अपनी बात को प्रमाणित कर सकें.
जॉनी ने फ़िनलैंड के एक अख़बार को बताया कि वो इन पैसों से अपने भाइयों के लिए नई बाइक, फुटबॉल खेलने का सामान और कंप्यूटर्स ख़रीदने की सोच रहे हैं.