Showing posts with label Breaking News. Show all posts
Showing posts with label Breaking News. Show all posts

Major fire engulf ticket counter at Amritsar Railway station; no causalities reported

Sub fire officer, Sarfraz, informed that the fire incident could have occurred due to electric short-circuit in the railway station.




Massive fire broke out at a ticket counter at Amritsar Railway station on Thursday morning.
Five fire tenders was rushed to the busy station to douse the flames. Though the flames completely engulfed the ticket counter no causalities were reported.
Sub fire officer, Sarfraz, informed that the fire incident could have occurred due to electric short-circuit in the railway station.
The Amritsar Junction station remains busy throughout the year, due to round the year tourist influx. Amritsar is amongst the top hundred booking stations of Indian Railway.

भारत के साथ मुद्दों का परस्पर स्वीकार्य समाधान चाहता है चीन



बीजिंग : चीन के साथ भारत को तमाम समस्याएं होने संबंधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी पर मंगलवार को सधी हुई प्रतिक्रिया में बीजिंग ने कहा कि वह विवाद वाले विषयों के निष्पक्ष, तर्कसंगत और परस्पर स्वीकार्य समाधान खोजने के लिए नयी दिल्ली के साथ बातचीत करेगा।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हांग ली ने मोदी द्वारा एक निजी टीवी चैनल को दिये साक्षात्कार के संबंध में पूछे गये प्रश्नों के जवाब में कहा, ‘हमने संबंधित खबर पर संज्ञान लिया है। चीन-भारत संबंध सामान्य तौर पर अच्छी स्थिति में हैं।’ 
उन्होंने कहा, ‘दोनों देशों के बीच समान हितों का पलड़ा उनके मतभेदों से भारी है। चीनी पक्ष द्विपक्षीय संबंधों को संचालित करने और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने के लिए भारतीय पक्ष के साथ काम करेगा।’ उन्होंने मोदी के बयानों का जिक्र करते हुए कहा, ‘द्विपक्षीय संबंधों में समस्याओं के लिए चीनी पक्ष भारतीय पक्ष के साथ संवाद और वार्ता में बना रहेगा ताकि एक निष्पक्ष, तर्कसंगत और परस्पर स्वीकार्य समाधान खोजा जा सके।’ 
मोदी ने कहा था, ‘चीन के साथ हमारा संवाद जारी है और यह जारी रहना चाहिए। चीन के साथ हमारी एक समस्या नहीं है, चीन के साथ हमारी तमाम समस्याएं लंबित हैं। कई मुद्दे हैं।’ भारत को चीन से पहले मिसाइल टेक्नोलॉजी कंट्रोल रिजीम (एमटीसीआर) की सदस्यता मिलने पर हांग ने कहा, ‘हमने देखा है कि कुछ बहुपक्षीय निर्यात नियंत्रण व्यवस्थाएं किसी न किसी तरीके से बदली हैं। इसे ध्यान में रखते हुए चीन अंतरराष्ट्रीय अप्रसार व्यवस्था के सुरक्षा मानकों में एमटीसीआर के प्रभावों का मूल्यांकन कर रहा है।’
चीन को अभी 34 सदस्यीय एमटीसीआर का सदस्य नहीं बनाया गया है। भारत कल इसका 35वां सदस्य बना।
खबरों के अनुसार परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में भारत की सदस्यता को अवरद्ध करने वाला चीन एमटीसीआर का सदस्य बनने के लिए लामबंदी कर रहा है।

IIFA 2016 हॉट एंड बोल्ड लुक में दिखी दीपिका-सोनाक्षी



मुंबई: मैड्रिड में हो रहे आईफा रॉक्स 2016 में बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने जलवे दिखाएं। अपनी हॉट और सैक्सी लुक से सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। सभी अभिनेत्रियों ने अलग-अलग ड्रैस में जलवे बिखेरें और अपनी लुक के कारण चर्चा में बनी रही।

आपको बता दें कि ग्रीन कारपेट इवेंट पर दीपिका पादुकोण का शॉकिंग अंदाज देखने को मिला। दीपिका डिजाइनर स्वप्निल शिंदे के ब्लैक सिजलिंग आउटफिट में नजर आई। उन्होंने फरहा खान की ज्वैलरी, अनमोल ज्वैलर्स की रिंग्स पहनी। इस में दीपिका बहुत खूबसूरत लग रही है। ब्लैक सिजलिंग आउटफिट को साथ लाल ड्रैस में भी दीपिका के खूब पसंद किया जा रहा है।


बॉलीवुड एक्ट्रैस सोनाक्षी सिन्हा  fuan shed की फरॉक में नजर अाई। जिसमें वह बेहद ही ग्लैमरस लुक में दिखाई दी।
इनकी तरह आेर भी बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपनी अलग-अलग ड्रैसेस से सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया।







Katrina Kaif in swimsuit - Check out this pic



Mumbai:
 A fan club of Katrina Kaif 
took to Twitter Tuesday to post a picture of the stunning actress in a swimsuit.
Check out the picture here:



Though we don’t really know if this picture is from her upcoming movie or a still from one of her photo shoots, we can’t really stop drooling over her.
Doesn’t she look irresistibly hot?







रिंगिंग बेल्स ने किया ऐलान- 2 लाख फ्रीडम 251 फोन तैयार



नोएडा: दुनिया का सबसे सस्ता 251 रुपये वाला फ्रीडम 251 मोबाइल फोन बनकर तैयार हो गया है। नोएडा की स्टार्टअप कंपनी रिंगिंग बेल्स प्राइवेट लिमिटेड ने कहा कि उस पर ऐसे आरोप लगाए गए कि इस कीमत पर फोन उपलब्ध नहीं किया जा सकता और कंपनी के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई, लेकिन आखिरकार कंपनी ने फोन तैयार कर लिया है।
कंपनी के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहित गोयल ने यहां सेक्टर-62 में अपने कार्यालय में कहा कि कंपनी अपना वादा पूरा करने में सफल रही है। गोयल के मुताबिक हम करीब दो लाख फ्रीडम 251 फोन के साथ तैयार हैं। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण की आपूर्ति (दो लाख) करने के बाद फिर से इस फोन के लिए पंजीकरण शुरू किया जाएगा।
कंपनी ने इस साल फरवरी मध्य में 30 जून से पहले 25 लाख फोन की आपूर्ति करने की योजना बनाई थी। कंपनी को हालांकि तीन दिन के अंदर सात करोड़ से अधिक पंजीकरण मिले और आखिरकार कंपनी के पेमेंट गेटवे ने काम करना बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि हमने 4 इंच का दो सिम वाला फोन आपूर्ति करने के लिए तैयार कर लिया है।
गोयल ने कहा कि अभी उन्हें हर फोन पर 140-150 रुपये का घाटा हो रहा है, लेकिन अधिक संख्या में बेचने पर लाभ मिल सकता है। यह फोन 3जी को सपोर्ट करता है। इसमें 1.3 गीगाहर्ड्ज क्वोड-कोर प्रोसेसर, 1 जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल मेमोरी और 32 जीबी एक्सटर्नल मेमोरी कोर्ड को सपोर्ट करने की सुविधा है। आईएएनएस को हालांकि कोई फोन नहीं दिया गया। सिर्फ फोन की तस्वीर लेने की सुविधा दी गई। फोन का रियर कैमरा 8 मेगापिक्सेल (फ्लैश सहित) का और फ्रंट कैमरा 3.2 मेगापिक्सेल का है। यह एंड्रायड 5.1 (लॉलीपॉप) पर चलता है। फोन काले और सफेद रंग में उपलब्ध है।
कंपनी जुलाई के प्रथम सप्ताह में 32 इंच का हाई डिफनीशन एलईडी टेलीविजन भी लांच करना चाहता है। इसका नाम भी फ्रीडम रखा गया है। गोयल ने कहा कि यह भारत का सबसे सस्ता टेलीविजन सेट होगा, जो 10 हजार रुपये से कम कीमत में उपलब्ध कराया जाएगा। सिर्फ दो दिन के भीतर आपूर्ति की जाएगी। हम इसे ऑनलाइन माध्यम से बेचेंगे।

पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले बने टीम इंडिया के नये मुख्य कोच, बीसीसीआई चीफ अनुराग ठाकुर ने किया ऐलान



धर्मशाला : फिरकी के जादूगर और पूर्व कप्तान अनिल कुंबले को एक साल के लिये भारतीय क्रिकेट टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया गया है जिससे इस पद को लेकर पिछले लंबे समय से लगाई जा रही अटकलबाजियों पर भी विराम लग गया। 

कुंबले अगले महीने भारतीय टीम के वेस्टइंडीज दौरे से ही नई जिम्मेदारी संभालनी होगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को यह घोषणा की। इस 45 वर्षीय पूर्व लेग स्पिनर को पूर्व टीम निदेशक रवि शास्त्री, ऑस्ट्रेलिया के टॉम मूडी और स्टुअर्ट लॉ पर तरजीह दी गई है। कुंबले का चयन बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति की सिफारिश पर किया गया है जिसमें इस लेग स्पिनर के तीन पूर्व साथी सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण शामिल थे। 

इस समिति ने मंगलवार को कोलकाता में 10 घंटे तक चले सत्र में कुंबले सहित अन्य उम्मीदवारों के इंटरव्यू लिये थे। बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'बीसीसीआई बहुत पारदर्शी है। हमने मानक तय किये थे। इसके लिये क्रिकेट सलाहकार समिति भी थी। वे पूरी प्रक्रिया से गुजरे, साक्षात्कार लिये और कुछ नामों की सिफारिश की। विभिन्न हितधारकों के साथ चर्चा के बाद हमने अगले एक साल के लिये अनिल कुंबले को भारतीय क्रिकेट टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त करने का फैसला किया।' 

उन्होंने कहा, 'यह भारतीय या विदेशी से जुड़ा मसला नहीं है यह इस पद के लिये सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति से जुड़ा है। मेरा मानना है कि हमने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की सेवाएं ली हैं जिन्होंने भारतीय क्रिकेट की सेवा की। ऐसी कोई सीमा नहीं थी कि हमें केवल भारतीय कोच ही चाहिए। हम भारतीय टीम के लिये सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति को चाहते थे।'
कोच पद के लिये बीसीसीआई को कुल 57 आवेदन मिले थे, जिनमें से एडवाइजरी कमेटी ने 21 नामों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया था। यह इंटरव्यू बीते मंगलवार को हुए थे। भारत के सबसे कामयाब गेंदबाजों में शुमार रहे दिग्गज लेग स्पिनर 45 वर्षीय अनिल कुंबले ने अपने करियर में 132 टेस्ट में 619 विकेट और 271 वनडे में 337 विकेट हैं। इसके अलावा वे मुंबई इंडियन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मेंटर की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। फिलहाल कुंबले आईसीसी की क्रिकेट कमेटी के चेयरमैन हैं।