Showing posts with label delhi. Show all posts
Showing posts with label delhi. Show all posts
दिल्ली: विदेशी महिला से ओला कैब में छेड़छाड़, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

दिल्ली: विदेशी महिला से ओला कैब में छेड़छाड़, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

नई दिल्ली: एक विदेशी महिला टूरिस्ट ने दिल्ली के सी आर पार्क थाना इलाके में ओला कैब ड्राइवर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. बेल्जियम की महिला का आरोप है कि दिल्ली एयरपोर्ट से सी आर पार्क के होटल पहुंचाने के दौरान कैब ड्राइवर ने उसके साथ छेड़छाड़ की. दिल्ली पुलिस ने कैब ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है.

क्या है पूरा मामला

पुलिस को दिए लिखित बयान में बेल्जियम की रहने वाली महिला ने बताया है कि घटना शनिवार देर शाम उसने गुरुग्राम से सीआर पार्क आने के लिए ओला टैक्सी ली. महिला का आरोप है कि टैक्सी ड्राइवर जीपीएस खराब होने का बहाना बनाकर उसे काफी देर तक इधर-उधर घुमाता रहा और छेड़छाड़ की. महिला के विरोध करने पर ड्रॉपिंग पॉइंट से पहले ही पीड़ित को उतार कर फरार हो गया.

इसके बाद पीड़ित महिला ने अपनी दोस्त की मदद से चित्तरंजन पार्क थाने में शिकायत दर्ज करायी…

ओला ने ड्राइवर को नौकरी से निकाला

कैब सर्विस प्रोवाइडर कंपनी ओला के मुताबिक, आरोपी ड्राइवर को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है. ओला ने स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि इस तरह के मामलों में हम जीरो टॉलरेंस रखते हैं.

आपको बता दें कि दिल्ली में विदेशी महिलाओं के साथ बदसलूकी का ये पहला मामला नहीं है. दिसंबर 2014 में गुड़गांव से पार्टी कर उबेर टैक्सी से लौट रही 27 साल की एक युवती के साथ टैक्सी में ही रेप हुआ था. इसके अलावा भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं.
दिल्ली: मोबाइल चोर गैंग बेनकाब, 300 आईफोन समेत 448 मोबाइल बरामद

दिल्ली: मोबाइल चोर गैंग बेनकाब, 300 आईफोन समेत 448 मोबाइल बरामद

नई दिल्ली:  दिल्ली पुलिस ने एक इंटरनेश्नल स्नैचिंग गैंग का पर्दाफाश कर 300 आईफोन सहित 448 मोबाइल फोन रिकवर किए हैं. इन फोन्स की कीमत करीब ढाई करोड़ रूपए है. दरअसल राजधानी दिल्ली में हो रही फोन स्नैचिंग की वारदातों ने दिल्ली पुलिस की नाक में दम कर रखा था. आए दिन नॉर्थ दिल्ली से 4 से 5 फोन रोज स्नैच हो रहे थे. इन्ही वारदातों के चलते दिल्ली पुलिस ने एक स्नैचर्स को पकडने के एक स्पेशल टीम बनाई और मौरिस नगर थाने की इस टीम ने विक्की नाम के एक स्नैचर को धर दबोचा.

कई लोग शामिल थे स्नैचिंग के धंधे में

विक्की ने खुलासा किया कि वो अकेला ही इस स्नैचिंग के धंधे में शामिल नहीं है, बल्कि उसके कई और साथी भी है इस धंधे में उसका साथ दे रहे हैं. विक्की से पूछताछ में पुलिस को तरुण नाम के रिसिवर का पता चला, ये वो लड़का था, जो विक्की से स्नैचिंग के मोबाइल खरीदता था और उसके बाद इन फोन को वो आगे दे दिया करता था.

गफ्फार मार्केट में रहता था गिरोह का सरगना

पुलिस ने विक्की की निशानदेही पर तरुण को भी गिरफ्तार कर लिया, अब दिल्ली पुलिस ने तरुण से पूछताछ की, तरुण ने पूछताछ में दिल्ली की गफ्फार मार्केट के एक शख्स की पहचान सामने आई. पुलिस ने बिना वक्त गवाए उस शख्स को भी गिरफ्तार किया. इस शख्स के गिरफ्तार होते ही दिल्ली पुलिस ने की सबसे बड़ी रिकवरी.

दरअसल ये शख्स इस गिरोह का सरगना है और इसी के इशारे पर स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा था. पुलिस ने इसकी निशानदेही पर 448 मोबाइल फोन रिकवर किए है. जिसमें 310 आई-फोन है. इस शख्स ने पुलिस के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे किए.

पुलिस गफ्फार मार्केट में इस शख्स से पूछताछ कर ही रही थी, तभी दो लडके वहां मोबाइल बेचने के लिए पहुंचे, पुलिस ने उन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया. दरअसल ये दोनों लड़के भी स्नैचर थे, जो बडी ही आसानी से पुलिस के हत्थे चढ गए.

देश के अलग-अलग राज्यों से स्नैच किए जाते थे फोन

गफ्फार के इस गैंग लीडर से पूछताछ के दौरान इसने बताया कि फोन सिर्फ दिल्ली से ही स्नैच नहीं किए जाते थे, बल्कि केरला, मुम्बई, गुजरात और देश के अन्य राज्यों तक में इनका नेटवर्क फैला था. देश के किसी भी कोने से फोन स्नैच के बाद दिल्ली पहुंच जाता था. उसके बाद उस फोन को विदेश में बेच दिया जाता था.

विदेशों में बेचते थे फोन

दरअसल पुलिस के मुताबिक एक स्नैचर दिन में 3 से 4 मोबाइल स्नैच करता था और उसके बाद वो उन मोबाइल फोन्स को गफ्फार में बैठे अपने अका को बेच देता था. जैसा फोन वैसी कीमत. इसके बाद गफ्फार में बैठा आका उन फोन को नेपाल और बंगलादेश में बेच देते थे. क्योंकि आई फोन को इस्तेमाल करना आसान नहीं होता है. ये ही वजह है कि आई फोन के पार्टस को चाईना में बेचा जाता था.

एक साल से चल रहा था धंधा

पुलिस ने इस इंटरनेश्ल गैंग के 8 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक ये गैंग तकरीबन एक साल से इस धंधे से जुडा था, और इस पूरे एक साल में लगभग 5000 फोन पर हाथ साफ कर चुका है. पुलिस अब इन सबसे पूछताछ कर ये पता करने में जुटी है कि स्नैचिंग के इस धंधे में और कितने लोग शामिल थे.
खुशखबरीः पेट्रोल 74 पैसे, डीजल 1.30 रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ

खुशखबरीः पेट्रोल 74 पैसे, डीजल 1.30 रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ

नई दिल्लीः आम आदमी के लिए राहत की खबर आई है. तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती कर दी है. पेट्रोल के दाम में 74 पैसे की कटौती की गई है वहीं डीजल 1.30 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया है. आज आधी रात से पेट्रोल और डीजल के घटे हुए दाम लागू हो जाएंगे.

नई कीमतों के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 61.13 रुपये प्रति लीटर पर मिलेगा जबकि पहले इसकी कीमत 61.87 रुपये प्रति लीटर थी. वहीं कोलकाता में पेट्रोल की नई कीमत 64.90 रुपये होगी जबकि पहले इसकी कीमत 65.48 रुपये प्रति लीटर थी. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 65.63 रुपये प्रति लीटर होगी जबकि पहले पेट्रोल 67.96 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा था. इसके अलावा चेन्नई में पेट्रोल अब से 60.58 रुपये प्रति लीटर पर मिलेगा जबकि पहले 61.32 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा था.

देश की सबसे बड़ी ऑयल मार्केटिंग कंपनी आईओसीएल ने बताया कि कीमतें कम होने के बाद 1 लीटर डीजल की कीमत 48.01 रुपये प्रति लीटर हो गई है जबकि पहले इसकी कीमत 49.31 रुपये प्रति लीटर थी.

ध्यान रहे कि इससे पहले 5 अप्रैल को सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में इजाफा भी किया था. 4 अप्रैल की आधी रात से पेट्रोल की कीमत 2.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 98 पैसे प्रति लीटर बढ़ाई गई थीं.

आईओसी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल तथा डीजल की कीमतों का मौजूदा स्तर तथा भारतीय रुपये-डालर की एक्सचेंज रेट से दोनों ईंधन के दाम में कटौती की गई है. इसके कारण इसका फायदा ग्राहकों को दिया जा रहा है. सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां आईओसी, बीपीसीएल और एचपीसीएल तेल की औसत कीमत तथा पिछले पखवाड़े की फॉरेन एक्सचेंज रेट के आधार पर हर महीने की 1 और 16 तारीख को ईंधन के दाम में बदलाव करती हैं.
ਜੋ ਪੰਥਕ ਸਰਕਾਰ ਨਾ ਕਰ ਸਕੀ, ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਨੇ ਕਰ ਵਿਖਾਇਆ

ਜੋ ਪੰਥਕ ਸਰਕਾਰ ਨਾ ਕਰ ਸਕੀ, ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਨੇ ਕਰ ਵਿਖਾਇਆ

ਨਵੀਂ ਦਿੱਲੀ: ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਪੰਥਕ ਕਹਾਉਣ ਵਾਲੀ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਜੋ ਕੰਮ ਹੁਣ ਤੱਕ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ, ਉਹ ਦਿੱਲੀ ਦੀ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਕਰ ਵਿਖਾਇਆ ਹੈ। ਦਿੱਲੀ ਦੀ ‘ਆਪ’ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਹਰ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੇ ਪਾਣ ਮਸਾਲੇ, ਤੰਬਾਕੂ, ਖੈਣੀ, ਜਰਦਾ ਸਮੇਤ ਚਬਾਉਣ ਵਾਲੇ ਤੰਬਾਕੂ ਉਤਪਾਦਾਂ ‘ਤੇ ਇੱਕ ਸਾਲ ਲਈ ਰੋਕ ਲਾ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਹੁਣ ਤੰਬਾਕੂ ਪਦਾਰਥ ਵੇਚਣਾ ਜਾਂ ਸਟੋਰ ਕਰਨਾ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਹੋਵੇਗਾ। ਖੁਰਾਕ ਤੇ ਸੁਰੱਖਿਆ ਵਿਭਾਗ ਨੇ ਇਸ ਬਾਰੇ ਨੋਟੀਫਿਕੇਸ਼ਨ ਜਾਰੀ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ।

ਜਾਰੀ ਕੀਤੇ ਗਏ ਨੋਟੀਫਿਕੇਸ਼ਨ ਮੁਤਾਬਕ, ਚਬਾਉਣ ਵਾਲੇ ਤੰਬਾਕੂ ਦੇ ਖੁੱਲ੍ਹੇ ਉਤਪਾਦਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਰੋਕ ਦੇ ਦਾਇਰੇ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਰੋਕ ਨੂੰ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਲਾਗੂ ਕਰਨ ਲਈ ਦਿੱਲੀ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਟੀਮ ਦੇ ਨਾਲ ਸਿਹਤ ਮਹਿਕਮੇ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਵੀ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਕਰਨਗੇ। ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਮੁਤਾਬਕ ਸਤੰਬਰ 2012 ‘ਚ ਹੀ ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਦੇ ਹੁਕਮਾਂ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਨੋਟੀਫਿਕੇਸ਼ਨ ਆਇਆ ਸੀ ਪਰ ਉਸ ‘ਚ ਗੁਟਕਾ ਸ਼ਬਦ ਦਾ ਇਸਤੇਮਾਲ ਸੀ। ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਤਕਨੀਕੀ ਲਾਭ ਲੈਂਦਿਆਂ ਦੁਕਾਨਦਾਰ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਤਰੀਕਿਆਂ ਨਾਲ ਤੰਬਾਕੂ ਉਤਪਾਦ ਵੇਚ ਰਹੇ ਸਨ ਪਰ ਹੁਣ ਨਵੇਂ ਨੋਟੀਫਿਕੇਸ਼ਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਇਹ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਰੋਕ ਦੇ ਦਾਇਰੇ ‘ਚ ਹੋਵੇਗਾ।

ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਕਈ ਵਾਰ ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਤੰਬਾਕੂ ਦੀ ਵਿਕਰੀ ਘਟਾਉਣ ਜਾਂ ਕੁਝ ਖਾਸ ਧਾਰਮਿਕ ਸ਼ਹਿਰਾਂ ‘ਚ ਮੁਕੰਮਲ ਰੋਕ ਲਾਉਣ ਦਾ ਦਾਅਵਾ ਕੀਤਾ ਹੈ ਪਰ ਅਜਿਹਾ ਅਮਲੀ ਰੂਪ ‘ਚ ਹੁੰਦਾ ਨਜ਼ਰ ਨਹੀਂ ਆਇਆ। ਪਿਛਲੇ ਸਮੇਂ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਤੰਬਾਕੂ ਪਦਾਰਥਾਂ ‘ਤੇ ਟੈਕਸ ਵੀ ਵਧਾਇਆ ਸੀ ਤਾਂ ਕਿ ਵਿਕਰੀ ਘੱਟ ਹੋ ਸਕੇ ਪਰ ਅਕਾਲੀ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਪਿਛਲੇ ਸਾਲ ਫਿਰ ਤੋਂ ਤੰਬਾਕੂ ਪਦਾਰਥਾਂ ‘ਤੇ ਲਾਇਆ ਟੈਕਸ ਘੱਟ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਅਜਿਹੇ ‘ਚ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਮਨਸ਼ਾ ਸ਼ੱਕ ਦੇ ਘੇਰੇ ‘ਚ ਹੈ ਕਿ ਕੀ ਸਰਕਾਰ ਤੰਬਾਕੂ ਨੂੰ ਬੜ੍ਹਾਵਾ ਦੇਣਾ ਚਾਹੁੰਦੀ ਹੈ ?