Showing posts with label jewellers. Show all posts
Showing posts with label jewellers. Show all posts

सोने के दाम में लगातार दूसरे दिन गिरावट, चांदी भी सस्ती



नई दिल्ली: विदेशों में कमजोरी के रुख के बीच हाजिर बाजार में ज्वैलर्स और ग्राहकों की कमजोर मांग के बीच चलते राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत 10 रुपये की गिरावट के साथ 29,030 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी. सोने के दाम में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई. वहीं इंडस्ट्रियल यूनिट्स और सिक्का निर्माताओं की कमजोर उठान चलते चांदी भी 50 रुपये की गिरावट के साथ 39,150 रुपये प्रति किग्रा रह गई. हालांकि गिन्नी की कीमत 22,900 रुपये प्रति 8 ग्राम पर स्थिरता का रख लिए बंद हुई.
डॉलर के मुकाबले रुपया आज 25 पैसे और मजबूत होता हुआ दिन के कारोबार में 66.72 रुपये प्रति डॉलर के स्तर को छू गया जिससे बहुमूल्य धातुओं का इंपोर्ट महंगा हो गया. इसकी वजह से भी कुछ हद तक कारोबारी सेंटीमेंट पर असर पड़ा. राष्ट्रीय राजधानी में सोना 99.9 और 99.5 फीसदी शुद्धता की कीमत 10-10 रुपये की गिरावट के साथ क्रमश: 29,030 रुपये और 28,880 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए. कल के कारोबार में सोने में 185 रुपये की गिरावट आई थी.
 चांदी की कीमतों में भी हुआ बदलाव
 सोने की तरह चांदी तैयार की कीमत 50 रुपये की गिरावट के साथ 39,150  रुपये प्रति किग्रा और साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 115 रुपये की गिरावट  के साथ 39,040 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई. दूसरी ओर चांदी सिक्कों की  कीमत लिवाल 67,000 रुपये और बिकवाल 68,000 रुपये प्रति सैकड़ा के  पूर्वस्तर पर बिना किसी बदलाव के बंद हुई.
 देश के चार महानगरों के सर्राफा बाजार में आज सोने चांदी के बंद भाव इस  प्रकार रहे.
 दिल्ली में सोना 29030 रुपये प्रति 10 ग्राम, मुंबई में सोना 29035 रुपये  प्रति 10 ग्राम, कोलकता में सोना 29600 रुपये प्रति 10 ग्राम चेन्नई में सोना  29580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. चांदी दिल्ली में प्रति किलो 39150 रुपये, मुंबई में प्रति किलो 39155 रुपये, कोलकता में प्रति किलो 39000 रुपये और चेन्नई में प्रति किलो 39370 रुपये पर बंद हुई है.
बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में कमजोरी के रख के अलावा घरेलू हाजिर बाजार में आभूषण विक्रेताओं और ग्राहकों की सुस्त मांग के कारण बहुमूल्य धातुओं की कीमतों पर दवाब रहा. घरेलू बाजार में कीमतों को रख निर्धारित करने वाले वैश्विक बाजार, सिंगापुर में सोने की कीमत 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 1,243 डॉलर प्रति औंस रह गई. जबकि चांदी की कीमत 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ 16.36 डॉलर प्रति औंस रह गयी.
शादी के सीजन में महंगा हो रहा है सोना, गहने खरीदने है तो जल्दी कीजिए

शादी के सीजन में महंगा हो रहा है सोना, गहने खरीदने है तो जल्दी कीजिए

नई दिल्ली: शादी के सीजन में सोना खरीदने वालों के लिए काम की खबर है कि सोना महंगा हो रहा है. घरेलू मोर्चे पर ज्वैलर्स की लगातार खरीदारी के साथ विदेशों में मजबूती के रुख को देखते हुए दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव 50 रुपये की तेजी के साथ 30,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गये. इंडस्ट्रियल यूनिट्स और सिक्का निर्माताओं की मजबूत मांग के कारण चांदी की कीमत 260 रुपये के तेजी के साथ 41,850 रुपये प्रति किग्रा हो गयी. पिछले 3 कारोबारी सेशन में सोने में 675 रुपये की तेजी आई है. हालांकि गिन्नी की कीमत 23,300 रुपये प्रति 8 ग्राम के पहले के लेवल पर स्थिर बनी हुई है.

इसके अलावा चालू शादी-ब्याह के सीजन की मांग को पूरा करने के लिए गहने और रिटेल ज्वैलरी की खरीदारी से सोने की कीमतों में तेजी बढ़ी है. दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 फीसदी शुद्धता की कीमत 50-50 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 30,300 रुपये और 30,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए.

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में सोने में तेजी को देखते हुए घरेलू बाजार में इसके प्रति मूमेंटम मजबूत हुआ है. बैंक ऑफ जापान ने अपनी पॉलिसी में लिक्विडिटी बढ़ाने का सिलसिला रोक दिया है और उसके बाद से अमेरिकी डॉलर में गिरावट आई है और यह 11 महीने के निचले स्तर पर आ गया है. इन परिस्थितियों में निवेशक अब सोने को एक वैकल्पिक सुरक्षित ऐसेट के रूप में देख रहे हैं.

सामान्य तौर पर घरेलू मोर्चे पर कीमतों के रख को निर्धारित करने वाले बाजार न्यूयॉर्क में सोने का भाव 2.05 फीसदी की तेजी के साथ 1,292.40 डॉलर प्रति औंस हो गये जबकि चांदी के भाव 1.65 फीसदी की तेजी के साथ 17.82 डॉलर प्रति औंस हो गए हैं.

चांदी तैयार की कीमत भी 250 रुपये की तेजी के साथ 41,850 रुपये प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 130 रुपये की तेजी के साथ 41,565 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुए. चांदी के सिक्कों की कीमत भी 2,000 रुपये की तेजी के साथ 70,000 रपये और 71,000 रपये प्रति सैकड़ा पर बंद हुए.
शादियों के सीजन में फिर हड़ताल पर ज्वैलर्स, बंद रहेंगी गहनों की दुकानें

शादियों के सीजन में फिर हड़ताल पर ज्वैलर्स, बंद रहेंगी गहनों की दुकानें

नई दिल्ली: दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में ज्वैलर्स और सर्राफा व्यापारियों ने अपनी हड़ताल आज फिर शुरू कर दी है. जौहरी गैर चांदी वाले आभूषणों पर 1 फीसदी एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने का विरोध कर रहे हैं और उनकी मांग है कि केंद्र सरकार इसे वापस ले. ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार जैन ने बताया कि दिल्ली और अन्य मुख्य शहरों में ज्यादातर दुकानें व ज्वैलरी शोरूम आज बंद रहेंगे. देश के अलग अलग भागों में आंदोलनरत एसोसिएशन ने 3 दिन के लिए सर्राफा बाजार पूरी तरह बंद रखने का फैसला किया है.

इतना ही नहीं एक्साइज ड्यूटी वापस लेने के लिए नई दिल्ली के जंतर मंतर पर ज्वैलर्स और कारीगरों ने आज धरना भी दिया. राजस्थान में जयपुर, जोधपुर और कोटा सहित कई शहरों में ज्वैलरी की दुकानें बंद रहीं. वहीं उत्तरप्रदेश में कानपुर समेत की शहरों में गहनों की जुड़े सैकड़ों दुकानें और शोरूम बंद रहे.

हालांकि आल इंडिया जेम्स एंड ज्वैलरी ट्रेड फेडरेशन (जीजेएफ) और आल इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन ने इस हड़ताल से खुद को अलग रखा है. जीजेएफ के निदेशक अशोक मीनावाला ने कहा कि हम सरकार से पहले ही बातचीत कर रहे हैं और पॉजिटिव फैसला आया है. सरकार तीन सर्कुलर पहले ही जारी कर चुकी है.
ज्वैलर्स की हड़ताल खत्म, खुल गई दुकानें

ज्वैलर्स की हड़ताल खत्म, खुल गई दुकानें

नयी दिल्ली: देश के सर्राफा कारोबारियों ने अपनी 42 दिन से जारी हड़ताल अस्थायी रूप से वापस ले ली है. बजट में चांदी के अलावा और सभी तरह के गहनों पर 1 फीसदी की एक्साइज ड्यूटी के खिलाफ देशभर के सर्राफा कारोबारी हड़ताल पर चले गए थे. इस 42 दिन की हड़ताल में जेम्स और ज्वैलरी इंडस्ट्री को 1 लाख करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है. करीब 300 संगठनों के 3 लाख से अधिक सर्राफा कारोबारी 2 मार्च से हड़ताल पर थे।

ज्वैलर्स एसोसिएशन ने मंगलवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और वित्त मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाकात की थी और सरकार के आश्वासन कि उत्पाद शुल्क अधिकारी उन्हें किसी भी तरीके से परेशान नहीं करेंगे के बाद ज्वैलर्स ने 12 दिन के लिए अपनी हड़ताल वापस ले ली है. हालांकि ज्वैलर्स ने हड़ताल खत्म करने का फैसला कल यानी मंगलवार को ही ले लिया था लेकिन इसका औपचारिक ऐलान आज किया गया है.

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के उपाध्यक्ष सुरिंदर कुमार जैन ने कहा, ‘‘हमने सरकार के आश्वासन के बाद अस्थायी रूप से 24 अप्रैल तक अपनी हड़ताल वापस ले ली है.’’ महाराष्ट्र राज्य सर्राफा स्वर्णकार फेडरेशन के अध्यक्ष फतेहचंद रंका ने बताया कि महाराष्ट्र के ज्वैलर्स ने भी 24 अप्रैल तक अपनी हड़ताल वापस ले ली है. राजस्थान सर्राफा संघ, जयपुर के अध्यक्ष सुभाष मित्तल ने कहा कि राजस्थान के जौहरियों, कारोबारियों तथा कारीगरों ने कल से अपनी दुकानें खोल दी हैं.

बुलियन एंड ज्वेलरी एसोसिएशन के अध्यक्ष राम अवतार वर्मा ने कहा कि यदि सरकार 1 फीसदी के उत्पाद शुल्क को वापस लेने की हमारी मांग को पूरा नहीं करती है, तो 25 अप्रैल से हम फिर हड़ताल पर चले जाएंगे. इस बीच, मेरठ के जौहरियों ने भी आज अपनी दुकानें खोल लीं.

सरकार ने जौहरियों की मांग पर विचार के लिए पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार अशोक लाहिड़ी की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है। समिति अपनी रिपोर्ट 60 दिन में सौंपेगी.