Showing posts with label silver. Show all posts
Showing posts with label silver. Show all posts

सोने के दाम में लगातार दूसरे दिन गिरावट, चांदी भी सस्ती



नई दिल्ली: विदेशों में कमजोरी के रुख के बीच हाजिर बाजार में ज्वैलर्स और ग्राहकों की कमजोर मांग के बीच चलते राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत 10 रुपये की गिरावट के साथ 29,030 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी. सोने के दाम में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई. वहीं इंडस्ट्रियल यूनिट्स और सिक्का निर्माताओं की कमजोर उठान चलते चांदी भी 50 रुपये की गिरावट के साथ 39,150 रुपये प्रति किग्रा रह गई. हालांकि गिन्नी की कीमत 22,900 रुपये प्रति 8 ग्राम पर स्थिरता का रख लिए बंद हुई.
डॉलर के मुकाबले रुपया आज 25 पैसे और मजबूत होता हुआ दिन के कारोबार में 66.72 रुपये प्रति डॉलर के स्तर को छू गया जिससे बहुमूल्य धातुओं का इंपोर्ट महंगा हो गया. इसकी वजह से भी कुछ हद तक कारोबारी सेंटीमेंट पर असर पड़ा. राष्ट्रीय राजधानी में सोना 99.9 और 99.5 फीसदी शुद्धता की कीमत 10-10 रुपये की गिरावट के साथ क्रमश: 29,030 रुपये और 28,880 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए. कल के कारोबार में सोने में 185 रुपये की गिरावट आई थी.
 चांदी की कीमतों में भी हुआ बदलाव
 सोने की तरह चांदी तैयार की कीमत 50 रुपये की गिरावट के साथ 39,150  रुपये प्रति किग्रा और साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 115 रुपये की गिरावट  के साथ 39,040 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई. दूसरी ओर चांदी सिक्कों की  कीमत लिवाल 67,000 रुपये और बिकवाल 68,000 रुपये प्रति सैकड़ा के  पूर्वस्तर पर बिना किसी बदलाव के बंद हुई.
 देश के चार महानगरों के सर्राफा बाजार में आज सोने चांदी के बंद भाव इस  प्रकार रहे.
 दिल्ली में सोना 29030 रुपये प्रति 10 ग्राम, मुंबई में सोना 29035 रुपये  प्रति 10 ग्राम, कोलकता में सोना 29600 रुपये प्रति 10 ग्राम चेन्नई में सोना  29580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. चांदी दिल्ली में प्रति किलो 39150 रुपये, मुंबई में प्रति किलो 39155 रुपये, कोलकता में प्रति किलो 39000 रुपये और चेन्नई में प्रति किलो 39370 रुपये पर बंद हुई है.
बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में कमजोरी के रख के अलावा घरेलू हाजिर बाजार में आभूषण विक्रेताओं और ग्राहकों की सुस्त मांग के कारण बहुमूल्य धातुओं की कीमतों पर दवाब रहा. घरेलू बाजार में कीमतों को रख निर्धारित करने वाले वैश्विक बाजार, सिंगापुर में सोने की कीमत 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 1,243 डॉलर प्रति औंस रह गई. जबकि चांदी की कीमत 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ 16.36 डॉलर प्रति औंस रह गयी.
शादियों के सीजन में फिर हड़ताल पर ज्वैलर्स, बंद रहेंगी गहनों की दुकानें

शादियों के सीजन में फिर हड़ताल पर ज्वैलर्स, बंद रहेंगी गहनों की दुकानें

नई दिल्ली: दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में ज्वैलर्स और सर्राफा व्यापारियों ने अपनी हड़ताल आज फिर शुरू कर दी है. जौहरी गैर चांदी वाले आभूषणों पर 1 फीसदी एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने का विरोध कर रहे हैं और उनकी मांग है कि केंद्र सरकार इसे वापस ले. ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार जैन ने बताया कि दिल्ली और अन्य मुख्य शहरों में ज्यादातर दुकानें व ज्वैलरी शोरूम आज बंद रहेंगे. देश के अलग अलग भागों में आंदोलनरत एसोसिएशन ने 3 दिन के लिए सर्राफा बाजार पूरी तरह बंद रखने का फैसला किया है.

इतना ही नहीं एक्साइज ड्यूटी वापस लेने के लिए नई दिल्ली के जंतर मंतर पर ज्वैलर्स और कारीगरों ने आज धरना भी दिया. राजस्थान में जयपुर, जोधपुर और कोटा सहित कई शहरों में ज्वैलरी की दुकानें बंद रहीं. वहीं उत्तरप्रदेश में कानपुर समेत की शहरों में गहनों की जुड़े सैकड़ों दुकानें और शोरूम बंद रहे.

हालांकि आल इंडिया जेम्स एंड ज्वैलरी ट्रेड फेडरेशन (जीजेएफ) और आल इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन ने इस हड़ताल से खुद को अलग रखा है. जीजेएफ के निदेशक अशोक मीनावाला ने कहा कि हम सरकार से पहले ही बातचीत कर रहे हैं और पॉजिटिव फैसला आया है. सरकार तीन सर्कुलर पहले ही जारी कर चुकी है.
सोने में 2 साल की सबसे बड़ी गिरावट

सोने में 2 साल की सबसे बड़ी गिरावट

नई दिल्लीः विदेशी बाजारों में बढ़त के बीच स्थानीय बाजार में मांग उतरने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 23 महीने की सबसे बड़ी एक दिनी गिरावट दर्ज करते हुए 740 रुपए टूटकर 9 सप्ताह से ज्यादा के निचले स्तर 28,510 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी भी 250 रुपए लुढ़ककर 38,400 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। 7 सप्ताह की हड़ताल के बाद बाजार खुलने के बाद आज दूसरे कारोबारी दिवस पर सोना स्टैंडर्ड 740 रुपए की 22 मई 2014 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट के साथ 28,510 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया। यह 08 फरवरी के बाद का निचला स्तर है।

 

ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एस.के. जैन ने बताया कि हड़ताल के दौरान बाजार बंद रहने के दौरान अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आई गिरावट का असर आज देखने को मिला है। इस बीच आज ग्राहकी भी कमजोर रही जिससे पीली धातु पर दबाव रहा। उन्होंने बताया कि जब सर्राफा कारोबारी हड़ताल पर गए थे उस सयम अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना 1255 डॉलर प्रति औंस के करीब था जो अब गिरकर 1230 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है।