Showing posts with label Sports. Show all posts
Showing posts with label Sports. Show all posts

पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले बने टीम इंडिया के नये मुख्य कोच, बीसीसीआई चीफ अनुराग ठाकुर ने किया ऐलान



धर्मशाला : फिरकी के जादूगर और पूर्व कप्तान अनिल कुंबले को एक साल के लिये भारतीय क्रिकेट टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया गया है जिससे इस पद को लेकर पिछले लंबे समय से लगाई जा रही अटकलबाजियों पर भी विराम लग गया। 

कुंबले अगले महीने भारतीय टीम के वेस्टइंडीज दौरे से ही नई जिम्मेदारी संभालनी होगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को यह घोषणा की। इस 45 वर्षीय पूर्व लेग स्पिनर को पूर्व टीम निदेशक रवि शास्त्री, ऑस्ट्रेलिया के टॉम मूडी और स्टुअर्ट लॉ पर तरजीह दी गई है। कुंबले का चयन बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति की सिफारिश पर किया गया है जिसमें इस लेग स्पिनर के तीन पूर्व साथी सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण शामिल थे। 

इस समिति ने मंगलवार को कोलकाता में 10 घंटे तक चले सत्र में कुंबले सहित अन्य उम्मीदवारों के इंटरव्यू लिये थे। बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'बीसीसीआई बहुत पारदर्शी है। हमने मानक तय किये थे। इसके लिये क्रिकेट सलाहकार समिति भी थी। वे पूरी प्रक्रिया से गुजरे, साक्षात्कार लिये और कुछ नामों की सिफारिश की। विभिन्न हितधारकों के साथ चर्चा के बाद हमने अगले एक साल के लिये अनिल कुंबले को भारतीय क्रिकेट टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त करने का फैसला किया।' 

उन्होंने कहा, 'यह भारतीय या विदेशी से जुड़ा मसला नहीं है यह इस पद के लिये सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति से जुड़ा है। मेरा मानना है कि हमने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की सेवाएं ली हैं जिन्होंने भारतीय क्रिकेट की सेवा की। ऐसी कोई सीमा नहीं थी कि हमें केवल भारतीय कोच ही चाहिए। हम भारतीय टीम के लिये सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति को चाहते थे।'
कोच पद के लिये बीसीसीआई को कुल 57 आवेदन मिले थे, जिनमें से एडवाइजरी कमेटी ने 21 नामों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया था। यह इंटरव्यू बीते मंगलवार को हुए थे। भारत के सबसे कामयाब गेंदबाजों में शुमार रहे दिग्गज लेग स्पिनर 45 वर्षीय अनिल कुंबले ने अपने करियर में 132 टेस्ट में 619 विकेट और 271 वनडे में 337 विकेट हैं। इसके अलावा वे मुंबई इंडियन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मेंटर की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। फिलहाल कुंबले आईसीसी की क्रिकेट कमेटी के चेयरमैन हैं।
कोहली की शतकीय पारी, बेंगलूर को पुणे पर मिली बड़ी जीत

कोहली की शतकीय पारी, बेंगलूर को पुणे पर मिली बड़ी जीत

बेंगलूरु: शानदार फॉर्म में चल रहे कप्तान विराट कोहली के नाबाद शतक की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर ने आज आईपीएल के मैच में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स को सात विकेट से हरा दिया.

पुणे ने पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर अजिंक्य रहाणे और सौरभ तिवारी के अर्धशतकों की मदद से छह विकेट पर 191 रन बनाये. जवाब में बेंगलूर ने 19.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 195 रन बनाये. कोहली ने आईपीएल के मौजूदा सत्र में दूसरा शतक जड़ते हुए 59 गेंद में नाबाद 108 रन बनाये जिसमें आठ चौके और सात छक्के शामिल थे.

इस जीत के बावजूद बेंगलूर आठ मैचों में तीन जीत और पांच हार के बाद सिर्फ छह अंक लेकर सातवें स्थान पर है. वहीं पुणे के 10 मैचों में छह ही अंक है लेकिन बेहतर रनरेट के आधार पर वह छठे स्थान पर है.

मजबूत लक्ष्य का पीछा करते हुए बेंगलूर की शुरूआत बेहतरीन रही. कोहली और लोकेश राहुल ने पहले विकेट के लिये 66 गेंद में 94 रन जोड़े. राहुल को एडम जाम्पा ने 12वें ओवर की पहली गेंद पर जॉर्ज बेली के हाथों लपकवाया. उसने 35 गेंद में एक चौके और दो छक्के की मदद से 38 रन बनाये.

इसी ओवर की आखिरी गेंद पर एबी डिविलियर्स (1) भी तिसारा परेरा को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए. शेन वाटसन ने कोहली का बखूबी साथ निभाते हुए सिर्फ 13 गेंद में 36 रन बनाये जिसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल थे.

इसके बाद कोहली ने ट्रेविस हेड के साथ टीम को जीत तक पहुंचाया. टी20 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे कोहली ने आईपीएल के नौवे सत्र में आठ मैचों में 90.16 की औसत से 541 रन जोड़ लिये हैं जिसमें दो शतक और चार अर्धशतक शामिल है. ऑरेंज कैपधारी कोहली के बाद सर्वाधिक रन रहाणे (10 मैचों में 417 रन) के नाम हैं.

पुणे के बल्लेबाजों ने अपने काम को आज बखूबी अंजाम दिया लेकिन गेंदबाज कोहली के सामने टिक नहीं सके. अनुभवी रजत भाटिया ने चार ओवर में 45 रन दे डाले जबकि उन्हें कोई विकेट नहीं मिली .वहीं परेरा ने तीन ओवर में 40 रन दिये . जाम्पा ने चार ओवर में 35 रन देकर दो विकेट चटकाये. धोनी ने आर अश्विन से सिर्फ एक ओवर कराया जो हैरानी भरा फैसला था जबकि अश्विन ने उस ओवर में सिर्फ सात रन दिये थे.

इससे पहले रहाणे के 48 गेंद में 74 रन और सौरभ तिवारी के अर्धशतक की मदद से राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ने छह विकेट पर 191 रन बनाये.

पहले बल्लेबाजी के लिये भेजी गई पुणे टीम ने उस्मान ख्वाजा का विकेट तीसरे ही ओवर में गंवा दिया जब स्कोर बोर्ड पर 26 रन टंगे थे. ख्वाजा 16 रन बनाकर रन आउट हो गए . इसके बाद रहाणे और तिवारी ने 106 रन की साझेदारी करके स्कोर आगे बढाया. रहाणे ने 48 गेंद में आठ चौकों और दो छक्कों के साथ 74 रन जोड़े जबकि तिवारी ने सिर्फ 39 गेंद में 52 रन बनाये जिसमें नौ चौके शामिल थे.

इस साझेदारी को स्पिनर युजवेंद्र चहल ने तोड़ा जब उसे आगे बढकर खेलने के प्रयास में तिवारी चूके और केएल राहुल ने कुशल स्टम्पिंग का नमूना पेश किया. उस समय पुणे का स्कोर 14 ओवर में 132 रन था.

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर नाकाम रहे और सिर्फ नौ रन बनाकर वाटसन का पहला शिकार बने. उनका कैच परवेज रसूल ने लपका.

आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जार्ज बेली खाता भी नहीं खोल सके और वाटसन की गेंद पर राहुल को कैच दे बैठे. वाटसन ने चार ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट लिये.
आईपीएल: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए एक और बुरी खबर

आईपीएल: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए एक और बुरी खबर

नई दिल्लीः हार से परेशान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए एक और बुरी खबर आई है. टीम के तेज गेंदबाज एडम मिलने आईपीएल के सभी मैच से बाहर हो गए है.

मिलने के दाहिने पैर में खिंचाव आ जाने से अब वह आईपीएल में कोई मैच नहीं खेल पाएगें. हालांकि मिलने को आरसीबी के लिए अब तक सिर्फ एक मैच ही खेलने का मौका मिला था. मिलन को मिचेल र्स्टाक के चोटिल होने के बाद टीम में शामिल किया गया था.

मिलने आईपीएल के पिछले सीजन में भी चोट के कारण बाहर हो गए थे. कीवी गेंदबाज मिलने स्वदेश वापस चले गए है. अब आरसीबी के सामने चुनौती यह है कि मिलने की जगह अब किस खिलाड़ी को टीम में शामिल करे क्योंकि आरसीबी के तीन खिलाड़ी पहले ही चोट के कारण टुर्नामेंट से बाहर हो गए है.

अब आरसीबी के पास तेज गेंदबाज के रूप में शेन वाटसन, डेविड वेस, और क्रिस जॉर्डन हैं.

आपको बता दें कि आरसीबी का आईपीएल के इस सीजन में प्रर्दशन कुछ खास नहीं रहा है. आरसीबी ने अब तक कुल सात मैच खेला है जिसमें से सिर्फ दो मैच ही जीत पाई है. पॉइंट्स टेबल में चार अंको के साथ सातवें स्थान पर है.
देश में 11 महीनों में रिकार्ड 5100 करोड़ डॉलर विदेशी निवेश आया

देश में 11 महीनों में रिकार्ड 5100 करोड़ डॉलर विदेशी निवेश आया

नई दिल्लीः देश में कारोबारी साल 2015-16 के पहले 11 महीनों में रिकार्ड 51 अरब डॉलर यानी 5100 करोड़ डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश-फॉरेन डायरेक्ट इंवेस्टमेंट (एफडीआई) आया है. सरकार ने आज यह जानकारी दी है. डीआईपीपी के सचिव रमेश अभिषेक ने आईपीआर पर आयोजित एक सम्मेलन में कहा, “अप्रैल से फरवरी 2015-16 में देश में रिकार्ड 51 अरब डॉलर से अधिक का एफडीआई आया है, जो अब तक का सर्वाधिक है. इस सम्मेलन का आयोजन फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) ने किया था.

रमेश अभिषेक ने कहा कि एफडीआई डेटा से पता चलता है कि सरकार ने ऐसा माहौल बनाया है, जिसमें विदेशी निवेशक अपने निवेश को सुरक्षित समझ रहे हैं. आम आदमी और कारोबार की सुविधा के लिए काफी कोशिशें की जा रही हैं. जीवन स्तर बेहतर करने और गरीबी मिटाने के लिए हमें लगभग 30 सालों तक 10 फीसदी की विकास दर चाहिए, लेकिन इसके लिए निवेश और दूसरे मोर्चे पर काफी मेहनत करनी होगी.

देश में रिकार्ड विदेशी निवेश आने का सिलसिला लगातार जारी है. कारोबारी साल 2011-12 में देश में 46.55 अरब डॉलर का विदेशी निवेश आया था. वहीं 2014-15 में 44.29 अरब डॉलर का विदेशी निवेश आया था. इसके अलावा जनवरी 2016 में 12 महीने के ‘मूविंग एवरेज’ आधार पर देश में आया एफडीआई अब तक के रिकार्ड 3 अरब डॉलर पर पहुंच गया था.

डीआईपीपी सचिव रमेश अभिषेक ने कहा कि देश के एक उचित कारोबारी माहौल के लिए कारोबार सुगमता जरूरी है और सरकार इसको सुधारने के लिए काफी कोशिशें कर रही है.
हाईकोर्ट ने दी एक मई को पुणे में IPL मैच की इजाजत

हाईकोर्ट ने दी एक मई को पुणे में IPL मैच की इजाजत

मुंबई: बंबई उच्च न्यायालय ने आज बीसीसीआई को एक मई को मुंबई इंडियंस तथा राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स का मैच पुणे में कराने की अनुमति दे दी जबकि कुछ दिन पहले ही 30 अप्रैल के बाद होने वाले आईपीएल के सभी मैच सूखाग्रस्ट महाराष्ट्र से बाहर कराने का फैसला दिया था.

न्यायमूर्ति वी एम कनाडे और एम एस कर्णिक की खंडपीठ ने यह अनुमति बीसीसीआई महाप्रबंधक : खेल विकास : रत्नाकर शेट्टी की याचिका पर दी. उन्होंने अदालत से अपील की थी कि बीसीसीआई को एक मई का मैच पुणे में ही कराने की अनुमति दी जाये.

उच्च न्यायालय ने 12 अप्रैल को फैसला दिया था कि 30 अप्रैल के बाद महाराष्ट्र में होने वाले आईपीएल के सारे मैच अन्यत्र कराये जायें. इसके बाद 13 मैच अन्य राज्यों को स्थानांतरित किये गए.

शेट्टी ने याचिका में एक मई को होने वाला मैच पुणे में ही कराने की अनुमति मांगी थी क्योंकि एक दिन के भीतर मैच अन्यत्र कराने का बंदोबस्त संभव नहीं था. पुणे को 29 अप्रैल को गुजरात लायंस के खिलाफ पुणे में खेलना है और बीसीसीआई तथा पुणे फ्रेंचाइजी के लिये एक मई को महाराष्ट्र के बाहर मैच शिफ्ट करना संभव नहीं था क्योंकि एक दिन में सारे इंतजाम नहीं किये जा सकते.

अदालत ने बीसीसीआई की दलीलें सुनने के बाद अनुमति दे दी लेकिन कहा कि यह अपवाद है.
टेनिस अब पाक साफ नहीं रहा!

टेनिस अब पाक साफ नहीं रहा!

बर्लिन: दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का मानना है कि डोपिंग और फिक्सिंग की अटकलों के बीच टेनिस अपने सबसे कठिन दौर से गुजर रहा है लेकिन जब तक ठोस सबूत मिल जाते है वह कभी भी खेल की विश्वसनीयता पर सवाल नहीं उठायेंगे.

यहां तीसरा लॅारेस खेल पुरस्कार लेने के बाद जोकोविच ने कहा कि वह इस खेल का हिस्सा बनकर बहुत खुश है जो उनके हिसाब से पूरी तरह से पाक साफ है. जोकोविच ने यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा  टेनिस के लिये यह कठिन समय है.

कई तरह की खबरें चल रही है सट्टेबाजी, मैच फिक्सिंग, डोपिंग इन खबरो के कारण टेनिस काफी दबाव में है लेकिन डोपिंग निरोधक एजेंसिययां और सरकारी ईकाइयों को सबूत देने होंगे.

मैं ऐसे खेल का हिस्सा बनकर खुश हूं जो पाक साफ है. आपको बता दे की  हाल ही में ब्रिटेन के स्टार टेनिस खला़ड़ी एंडी मरे ने कहा था कि अब टेनिस पूरी तरह से पाक साफ नहीं रह गया है. जोकोविच ने कहना कि मैं इससे इत्तेफाक नहीं रखता हुँ जब तक कि सबूत नहीं मिल जाते तब तक मेरा मानना है कि खेल पाक साफ है.
अजलान शाह हॉकी कप फाइनल: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4-0 से हराया

अजलान शाह हॉकी कप फाइनल: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4-0 से हराया

इपोह: विश्व चैंपियन और दुनिया की नंबर एक टीम आॅस्ट्रेलिया ने भारत पर एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए शनिवार को 4-0 की शानदार जीत हासिल कर सुलतान अजलान शाह कप हॉकी टूर्नामैंट के सिल्वर जुबली संस्करण का खिताब जीत लिया।

भारत को फाइनल में हारने से रजत पदक से संतोष करना पड़ा। भारत के लिए राहत की बात यही रही कि गत वर्ष उसने कांस्य पदक जीता था और इस बार उसका सफर रजत पदक तक पहुंच गया। भारत ने पहले हाफ तक सराहनीय संघर्ष किया और विश्व चैंपियन टीम को एक गोल तक ही रोके रखा लेकिन दूसरे हाफ में आॅस्ट्रेलियाई टीम ने 3 गोल दागकर भारत की उम्मीदों को तोड़ दिया।
ਵਿਜੇਂਦਰ ਲਗਾਤਾਰ 5ਵੀੰ ਜਿੱਤ ਲਈ ਤਿਆਰ

ਵਿਜੇਂਦਰ ਲਗਾਤਾਰ 5ਵੀੰ ਜਿੱਤ ਲਈ ਤਿਆਰ

ਲੰਦਨ – ਭਾਰਤ ਦਾ ਸਟਾਰ ਮੁੱਕੇਬਾਜ਼ ਵਿਜੇਂਦਰ ਸਿੰਘ ਆਪਣੇ ਪ੍ਰੋਫੈਸ਼ਨਲ ਕਰੀਅਰ ਦਾ 5ਵਾਂ ਮੈਚ ਖੇਡਣ ਲਈ ਤਿਆਰ ਹੈ। ਆਪਣੇ ਅਗਲੇ ਮੁਕਾਬਲੇ ‘ਚ ਵਿਜੇਂਦਰ ਦੀ ਟੱਕਰ ਫ੍ਰਾਂਸ ਦੇ ਮੁੱਕੇਬਾਜ਼ ਮੈਤੀਓਜ਼ ਰੋਇਰ ਖਿਲਾਫ ਹੋਵੇਗੀ। 

vjinder 1


ਪ੍ਰੋਫੈਸ਼ਨਲ ਕਰੀਅਰ ‘ਚ ਲਗਾਤਾਰ 4 ਮੈਚਾਂ ‘ਚ ਬਾਜ਼ੀ ਮਾਰ ਚੁੱਕੇ ਵਿਜੇਂਦਰ ਸਿੰਘ ਲਈ ਇਹ ਮੈਚ ਸਭ ਤੋਂ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਮੰਨਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਵਿਜੇਂਦਰ ਦਾ ਇਹ ਬਾਉਟ ਸਟ੍ਰੈਟਫੋਰਡ ਕੌਪਰ ਅਰੀਨਾ ‘ਚ ਖੇਡਿਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਫ੍ਰਾਂਸ ਦਾ ਮੁੱਕੇਬਾਜ਼ ਅਨੁਭਵੀ ਹੈ ਅਤੇ ਵਿਜੇਂਦਰ ਦੇ ਮੁਕਾਬਲੇ ਕਿਸੇ ਵੀ ਤਰ੍ਹਾ ਨਾਲ ਇਸ ਮੁੱਕੇਬਾਜ਼ ਨੂੰ ਕਮਜੋਰ ਨਹੀਂ ਮੰਨਿਆ ਜਾ ਸਕਦਾ। 



Boxing - Vijender Singh v Alexander Horvath - Liverpool Echo Arena - 12/3/16 Vijender Singh celebrates his win Mandatory Credit: Action Images / Andrew Couldridge - RTX292QN


vjinder 4


 









ਵਿਜੇਂਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਆਪਣੇ ਪ੍ਰੋਫੈਸ਼ਨਲ ਕਰੀਅਰ ‘ਚ ਧਮਾਕੇਦਾਰ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕੀਤੀ ਹੈ ਅਤੇ ਆਪਣੇ ਸਾਰੇ ਮੈਚ ਇੱਕ ਤਰਫਾ ਅੰਦਾਜ਼ ‘ਚ ਨਾਕਆਉਟ ਨਾਲ ਜਿੱਤੇ ਹਨ। 30 ਸਾਲਾਂ ਦੇ ਵਿਜੇਂਦਰ ਨੂੰ ਲਗਾਤਾਰ ਮਿਲੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਨਾਲ ਸਟਾਰ ਮੁੱਕੇਬਾਜ਼ ਦੇ ਹੌਂਸਲੇ ਬੁਲੰਦ ਹਨ। 





ਵਿਜੇਂਦਰ ਕੌਪਰ ਬੌਕਸ ਅਰੀਨਾ ‘ਚ ਮੁਕਾਬਲਾ ਖੇਡਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮਈ ‘ਚ ਬੌਲਟਨ ਅਤੇ ਫਿਰ ਜੂਨ ‘ਚ ਭਾਰਤ ਦੀ ਧਰਤੀ ‘ਤੇ ਮੈਚ ਖੇਡਣਗੇ। ਇਸਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਪਿਛਲੇ ਮਹੀਨੇ ਵਿਜੇਂਦਰ ਨੇ ਹੰਗਰੀ ਦੇ ਮੁੱਕੇਬਾਜ਼ ਨੂੰ ਮਾਤ ਦੇਕੇ ਲਗਾਤਾਰ ਚੌਥੀ ਜਿੱਤ ਦਰਜ ਕੀਤੀ ਸੀ। 







सचिन की पहली फिल्म का टीजर आया सामने

सचिन की पहली फिल्म का टीजर आया सामने

नई दिल्ली: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर पर बनी बायोपिक फिल्म सचिन अ बिलियन ड्रीम्स का टीजर रिलीज हो गया है। इस टीजर में सचिन कहते नजर आते हैं, मेरे बाबा हमेशा मुझसे कहते थे तुमने जिंदगी में क्रिकेट को चुना है ये एक बात है, लेकिन आखिर तक जो बात तुम्हारे साथ रहेगी वो ये होगी कि तुम इंसान कैसे हो। sachin p


फैंस लगातार टीजर को शेयर कर रहे हैं और इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 42 साल के तेंदुलकर इस फिल्म से अभिनेता के तौर पर अपनी पारी की शुरूआत कर रहे हैं। इसका निर्देशन पुरस्कृत ब्रिटिश निर्देशक जेम्स एर्सकीन ने किया है। मुंबई की फिल्म निर्माण कंपनी 200 नॉटआउट ने फिल्म का निर्माण किया है।
चोट लगने के बाद भी सिक्सरकिंग का नहीं टूंटा हौंसला, कर रहे कड़ी मेहनत

चोट लगने के बाद भी सिक्सरकिंग का नहीं टूंटा हौंसला, कर रहे कड़ी मेहनत

नई दिल्ली: टी20 वल्र्ड कप मैच में चोटिल हुए युवराज सिंह को आईपीएल-9 के मैच से बाहर होना पड़ा। जिस कारण अब बैंगलोर के खिलाफ हैदराबाद की टीम अपने दमदार बल्लेबाज खिलाड़ी युवराज सिंह के बिना ही मैदान में खेलेंगी। युवराज सिंह के टखने पर लगी चोट के कारण उनका इलाज चल रहा है, लेकिन व टीम में वापसी के लिए खूब पसीना बहा रहे है।

yuv traj singh injured

युवराज सिंह को अगले 2 हफ्तों के लिए मैदान से बाहर रखा गया है। आईपीएल में खेलने के लिए युवराज अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं, युवी जिम में वेट ट्रेनिंग भी ले रहे है इसके अलावा अपनी बॉडी की स्ट्रेंथ बढ़ाने के लिए मोटी रस्सी में लगे भारी वजन को खींच रहे है और तस्वीरों के जरिए फैंस को फिटनेस का अपडेट भी दे रहे है, युवी जिस तरह की ट्रेनिंग कर रहे हैं उससे तो उम्मीद यही है कि वो जल्द ही मैदान पर वापसी करेंगे।