नई दिल्ली: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर पर बनी बायोपिक फिल्म सचिन अ बिलियन ड्रीम्स का टीजर रिलीज हो गया है। इस टीजर में सचिन कहते नजर आते हैं, मेरे बाबा हमेशा मुझसे कहते थे तुमने जिंदगी में क्रिकेट को चुना है ये एक बात है, लेकिन आखिर तक जो बात तुम्हारे साथ रहेगी वो ये होगी कि तुम इंसान कैसे हो। 
फैंस लगातार टीजर को शेयर कर रहे हैं और इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 42 साल के तेंदुलकर इस फिल्म से अभिनेता के तौर पर अपनी पारी की शुरूआत कर रहे हैं। इसका निर्देशन पुरस्कृत ब्रिटिश निर्देशक जेम्स एर्सकीन ने किया है। मुंबई की फिल्म निर्माण कंपनी 200 नॉटआउट ने फिल्म का निर्माण किया है।