Showing posts with label cricket. Show all posts
Showing posts with label cricket. Show all posts

पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले बने टीम इंडिया के नये मुख्य कोच, बीसीसीआई चीफ अनुराग ठाकुर ने किया ऐलान



धर्मशाला : फिरकी के जादूगर और पूर्व कप्तान अनिल कुंबले को एक साल के लिये भारतीय क्रिकेट टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया गया है जिससे इस पद को लेकर पिछले लंबे समय से लगाई जा रही अटकलबाजियों पर भी विराम लग गया। 

कुंबले अगले महीने भारतीय टीम के वेस्टइंडीज दौरे से ही नई जिम्मेदारी संभालनी होगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को यह घोषणा की। इस 45 वर्षीय पूर्व लेग स्पिनर को पूर्व टीम निदेशक रवि शास्त्री, ऑस्ट्रेलिया के टॉम मूडी और स्टुअर्ट लॉ पर तरजीह दी गई है। कुंबले का चयन बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति की सिफारिश पर किया गया है जिसमें इस लेग स्पिनर के तीन पूर्व साथी सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण शामिल थे। 

इस समिति ने मंगलवार को कोलकाता में 10 घंटे तक चले सत्र में कुंबले सहित अन्य उम्मीदवारों के इंटरव्यू लिये थे। बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'बीसीसीआई बहुत पारदर्शी है। हमने मानक तय किये थे। इसके लिये क्रिकेट सलाहकार समिति भी थी। वे पूरी प्रक्रिया से गुजरे, साक्षात्कार लिये और कुछ नामों की सिफारिश की। विभिन्न हितधारकों के साथ चर्चा के बाद हमने अगले एक साल के लिये अनिल कुंबले को भारतीय क्रिकेट टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त करने का फैसला किया।' 

उन्होंने कहा, 'यह भारतीय या विदेशी से जुड़ा मसला नहीं है यह इस पद के लिये सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति से जुड़ा है। मेरा मानना है कि हमने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की सेवाएं ली हैं जिन्होंने भारतीय क्रिकेट की सेवा की। ऐसी कोई सीमा नहीं थी कि हमें केवल भारतीय कोच ही चाहिए। हम भारतीय टीम के लिये सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति को चाहते थे।'
कोच पद के लिये बीसीसीआई को कुल 57 आवेदन मिले थे, जिनमें से एडवाइजरी कमेटी ने 21 नामों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया था। यह इंटरव्यू बीते मंगलवार को हुए थे। भारत के सबसे कामयाब गेंदबाजों में शुमार रहे दिग्गज लेग स्पिनर 45 वर्षीय अनिल कुंबले ने अपने करियर में 132 टेस्ट में 619 विकेट और 271 वनडे में 337 विकेट हैं। इसके अलावा वे मुंबई इंडियन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मेंटर की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। फिलहाल कुंबले आईसीसी की क्रिकेट कमेटी के चेयरमैन हैं।
सचिन की पहली फिल्म का टीजर आया सामने

सचिन की पहली फिल्म का टीजर आया सामने

नई दिल्ली: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर पर बनी बायोपिक फिल्म सचिन अ बिलियन ड्रीम्स का टीजर रिलीज हो गया है। इस टीजर में सचिन कहते नजर आते हैं, मेरे बाबा हमेशा मुझसे कहते थे तुमने जिंदगी में क्रिकेट को चुना है ये एक बात है, लेकिन आखिर तक जो बात तुम्हारे साथ रहेगी वो ये होगी कि तुम इंसान कैसे हो। sachin p


फैंस लगातार टीजर को शेयर कर रहे हैं और इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 42 साल के तेंदुलकर इस फिल्म से अभिनेता के तौर पर अपनी पारी की शुरूआत कर रहे हैं। इसका निर्देशन पुरस्कृत ब्रिटिश निर्देशक जेम्स एर्सकीन ने किया है। मुंबई की फिल्म निर्माण कंपनी 200 नॉटआउट ने फिल्म का निर्माण किया है।
चोट लगने के बाद भी सिक्सरकिंग का नहीं टूंटा हौंसला, कर रहे कड़ी मेहनत

चोट लगने के बाद भी सिक्सरकिंग का नहीं टूंटा हौंसला, कर रहे कड़ी मेहनत

नई दिल्ली: टी20 वल्र्ड कप मैच में चोटिल हुए युवराज सिंह को आईपीएल-9 के मैच से बाहर होना पड़ा। जिस कारण अब बैंगलोर के खिलाफ हैदराबाद की टीम अपने दमदार बल्लेबाज खिलाड़ी युवराज सिंह के बिना ही मैदान में खेलेंगी। युवराज सिंह के टखने पर लगी चोट के कारण उनका इलाज चल रहा है, लेकिन व टीम में वापसी के लिए खूब पसीना बहा रहे है।

yuv traj singh injured

युवराज सिंह को अगले 2 हफ्तों के लिए मैदान से बाहर रखा गया है। आईपीएल में खेलने के लिए युवराज अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं, युवी जिम में वेट ट्रेनिंग भी ले रहे है इसके अलावा अपनी बॉडी की स्ट्रेंथ बढ़ाने के लिए मोटी रस्सी में लगे भारी वजन को खींच रहे है और तस्वीरों के जरिए फैंस को फिटनेस का अपडेट भी दे रहे है, युवी जिस तरह की ट्रेनिंग कर रहे हैं उससे तो उम्मीद यही है कि वो जल्द ही मैदान पर वापसी करेंगे।
IPL में सचिन के नाम है ये बड़ा रिकॉर्ड, सन्यास लेने के बाद भी कोई भारतीय खिलाड़ी
नहीं तोड़ सका

IPL में सचिन के नाम है ये बड़ा रिकॉर्ड, सन्यास लेने के बाद भी कोई भारतीय खिलाड़ी नहीं तोड़ सका

नई दिल्ली: क्रिकेट जगत के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के नाम आईपीएल में एक ऐसा रिकॉर्ड है जो आज तक कोई भारतीय खिलाड़ी नहीं तोड़ सका। दरअसल, सचिन इकलौते भारतीय खिलाड़ी हैं जोकि आईपीएल में एक बार प्लेयर ऑद द टूर्नामेंट चुने गए।


आईपीएल सीजन-3 में सचिन ने 15 मैचों में 132.61 के स्ट्राइक रेट से 618 रन बनाए थे जिसमें उन्होंने 5 अर्धशतक भी जड़े थे। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए नवाजा गया। दूसरे नंबर पर रनों के मामले में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेल रहे जैक कालिस थे। उन्होंने 115.78 स्ट्राइक रेट के साथ 16 मैचों में 572 रन बनाए थे।


बड़ी बात यह है कि सचिन ने 2013 में हुए आईपीएल मैचों के बाद सन्यास ले लिया था, लेकिन आज तक कोई भारतीय खिलाड़ी आईपीएल के किसी भी सीजन में रन नहीं बना सका। हालांकि 2016 सीजन में हो रहे मैचों में भारत के स्टार खिलाड़ी माने जाने वाले विराट कोहली से उनका रिकॉर्ड तोडऩे की उम्मीद है। कोहली ने पहले ही मैच में शानदार 75 रनों की पारी खेली है और उनकी धमाकेदार परफॉरमेंस देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह सचिन का यह आईपीएल का इकलौता रिकॉर्ड तोड़ें।
फिक्स था वेस्टइंडीज-इंग्लैंड फाइनल मैच! देखिए ये सुबूत

फिक्स था वेस्टइंडीज-इंग्लैंड फाइनल मैच! देखिए ये सुबूत

twitter of fix match t20 world cup west indies vs englandनई दिल्ली: इंग्लैंड को हराकर ट्वंटी-20 क्रिकेट विश्वकप का चैंपियन बन चुका वेस्टइंडीज जश्न में डूबा हुआ है। इस जश्न के बीच एक ट्विटर यूजर्स के ट्विट ने सनसनी मचा दी है। इस यूजर ने 2 अप्रैल को कोलकाता में फाइनल के बारे में जो-जो लिखा तीन अप्रैल को मैच में वही वही हुआ। इस यूजर के अधिकतर ट्विट वेस्टइंडीज टीम को लेकर थे जोकि काफी हद तक सही भी साबित हुए। इन ट्विटस को तो पढ़कर ऐेसा लगता है कि मैच होने से एक दिन पहले ही मैच की कमेंट्री ट्विटर पर चल रही हो।

एक शक और गहराता है कि कहीं फाइनल मैच पर फिक्सिंग का साया तो नहीं पड़ चुका था। क्रिकइनसाइडर आईडी वाले यूजर ने क्रिस गेल के बारे में ट्विट किया था कि गेल दो ओवर में आउट हो जाएगा और हुआ भी वही। वेस्टइंडीज चार विकेट से मैच जीतकर विश्वविजेता बनेगा और हुआ बिल्कुल वैसा ही। इसके अलावा क्रिकइनसाइडर का ट्विट था कि आंद्रे रसैल एक विकेट लेगा। रसैल के खाते में पड़ा भी हेल्स का एक ही विकेट। ड्वायन ब्रावो के लिए तीन विकेट की भविष्यवाणी की गई जोकि बिल्कुल सटीक बैठी। ब्रावो ने इंग्लैंड के बल्लेबाज अली, स्टोक्स और प्लंकेट को आउट किया। इन ट्विट्स को पढ़कर तो ऐसा ही सवाल मन में उठता है कि दाल में कुछ न कुछ काला जरूर है।

दाऊद की भविष्यवाणी कहीं उसका गेम प्लान तो नहीं थी :match-fixing-dawood-ibrahim
आपको याद होगा कि भारत-वेस्टइंडीज सेमीफाइनल मैच से पहले दाऊद इब्राहिम का एक मैसेज सामने आया था जिसमें उसने कहा था कि भारत फाइनल में पहुंचेगा और उसने टीमइंडिया का भाव भी 1.40 रुपये बताया था। दाऊद के इस मैसेज ने सट्टा बाजार का हालात बयां कर दिया था कि अधिकतर लोग टीम इंडिया की जीत पर सट्टा लगा रहे हैं। दाऊद इब्राहिम के मैसेज के बाद शायद सट्टा बाजार में टीम इंडिया की जीत पर और पैसा लग गया होगा लेकिन मैच का रिजल्ट आया बिल्कुल उलट।

लोगों का पैसा डूबा लेकिन सटोरियों का नहीं। दाऊद जिसे खुद अंडरवल्र्ड डॉन के नाम के साथ सट्टा किंग के रूप में जाना जाता है, उसके मैसेज ने लोगों को नुकसान पहुंचाया लेकिन सटोरियों की तो बल्ले-बल्ले हुई। यानि दाऊद का मैसेज सिर्फ एक गेम प्लान का हिस्सा था। इसके अलावा दाऊद ने मैसेज में यह भी कहा था कि विराट कोहली और रोहित शर्मा अच्छा स्कोर बनाएंगे और हुआ भी वैसा।
Source: Punjab Kesari