Showing posts with label smartphone. Show all posts
Showing posts with label smartphone. Show all posts
अब मोबाइल में रखें आधार कार्ड, एप से हुआ काम आसान

अब मोबाइल में रखें आधार कार्ड, एप से हुआ काम आसान

नई दिल्लीः आधार कार्ड एक ऐसा सरकारी डॉक्यूमेंट बन गया है जिसकी जरूरत गाहे बगाहे हर इंसान को पड़ती ही रहती है. हालांकि आधार कार्ड का बड़ा साइज इसे हर जगह साथ रखने में बड़ी दिक्कत बना हुआ है. इसी दिक्कत को दूर करने के लिए यूआईडीएआई (यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड) ने आधार का एप लॉन्च कर दिया है. इस एप के जरिए आप अपने आधार कार्ड को अपने मोबाइल फोन में रख पाएंगे. एप के जरिए आधार की डिटेल्स को अपने मोबाइल फोन में सुरक्षित रख पाएंगे.

कैसें पाएं अपने फोन में आधार कार्ड
इसके लिए अपने स्मार्टफोन से गूगल प्ले स्टोर जाएं और आधार मोबाइल (aadhar mobile) टाइप करें. इसके बाद एप के सर्च में आ जाने के बाद इस अपने फोन में इंस्टॉल कर लें. एप इंस्टॉल होते ही इसमें अपने आधार नंबर, नाम और पिन कोड की जानकारी फीड कर दें. ये सूचना भरने के बाद आधार एप की तरफ से एक मैसेज आधार सर्वर पर भेजा जाएगा और जैसे ही वहां से आपकी डिटेल्स वैरीफाइड हो जाएंगी आपकी फोटो के सहित आपकी सारी जानकारी एप पर दिखाई देने लगेंगी. आप इस एप के जरिए आप ब्ल्यूटूथ और व्हाट्सएप्प के जरिए शेयर भी कर सकते हैं.

अब सवाल ये उठता है कि आधार एप से आपको फायदे क्या होंगे तो ये जान लें कि इस एप के होने से बैंक आसानी से आधार कार्ड का ऑनलाइन वैरिफिकेशन कर पाएंगे और आपका केवाईसी भी अपडेटेड रहेगा. इससे आपको बैंक में खाता खुलवाना हो या बीमा, म्युचुअल फंड में निवेश करना हो, सभी काम आसानी से हो जाएंगे. आपको हर जगह आधार कार्ड लेकर जाने की जरूरत नहीं है. इतना ही नहीं अगर वोट डालने के लिए जा रहे हैं तो फोन में आधार कार्ड को दिखाएं और आसानी से वोटिंग कर लें. सरकारी सूत्रों के मुताबिक अब तक देश में 99 करोड़ आधार कार्ड जारी कर चुके हैं तो इस एप के भी पॉपुलर होने के पूरे आसार हैं.
माइक्रोमैक्स की 2020 तक दुनिया की 5 टॉप कंपनी में आने पर नजर

माइक्रोमैक्स की 2020 तक दुनिया की 5 टॉप कंपनी में आने पर नजर

नयी दिल्ली: स्वदेशी कंपनियों का रुतबा दुनियाभर में बढ़ने का समय आ रहा है. मोबाइल हैंडसैट निर्माता माइक्रोमैक्स दुनिया की 5 टॉप की कंपनियों में शामिल होने पर नजरें गड़ाए हुए है. भारत की दूसरी सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी माइक्रोमैक्स और तेजी से आगे बढ़ने के लिए उत्पादों को सुधार रही है. कंपनी की योजना उभरते बाजारों में पकड़ मजबूत करने और 2020 तक दुनिया की पांच शीर्ष कंपनियों में शामिल होने की है. भारत के स्मार्टफोन बाजार में 29 फीसदी हिस्सेदारी के साथ सैमसंग पहले स्थान पर है और माइक्रोमैक्स की बाजार हिस्सेदारी 18 फीसदी है और ये दूसरे स्थान पर है. गुड़गांव की इस कंपनी को इस साल अपनी कोरियाई प्रतिस्पर्धी कंपनी सैमसंग से आगे निकलने की उम्मीद है.

माइक्रोमैक्स के सह-संस्थापक राहुल शर्मा ने बताया कि कंपनी ने अपने लोगो को फिर से डिजायन किया है और एक नयी टैग लाइन ‘नट्स, गट्स एंड ग्लोरी’ को जोड़ा है जो अब ब्रांड की नयी पहचान होगी. हम माइक्रोमैक्स 3.0 में प्रवेश कर रहे हैं. स्मार्टफोन हमारी दूसरी पारी थी, लेकिन यह हमारे लिए नया है. हम बाजार में ज्यादा धारदार नजरिया लेकर जा रहे हैं. आने वाले महीनों में आप और ज्यादा उपकरणों, सेवाओं और ब्रांड को अन्य उभरते बाजारों में देखेंगे

रिसर्च कंपनी गार्टनर के अनुसार मार्च 2015 के अंत तक वैश्विक मोबाइल हैंडसेट बाजार में माइक्रोमैक्स 1.8 प्रतिशत भागीदारी के साथ 10वें स्थान पर रही है. माइक्रोमैक्स के अलावा सैमसंग, एप्पल, माइक्रोसॉफ्ट, लेनोवो मोटोरोला के साथ हुआवेई, शियोमी, टीसीएल और जेडटीई जैसी कंपनियां भी भारतीय बाजार में मौजूद हैं.