Showing posts with label price. Show all posts
Showing posts with label price. Show all posts
भारत में Apple आईफोन हुआ मंहगा, 29 फीसदी तक बढ़ी कीमत

भारत में Apple आईफोन हुआ मंहगा, 29 फीसदी तक बढ़ी कीमत

नई दिल्लीः Apple ने भारत में आईफोन के दाम बढ़ा दिए हैं. कंपनी ने अचानक कीमत बढ़ाने का यह फैसला इसलिए लिया है क्योंकि कंपनी के नए लॉन्‍च हुए आईफोन SE को ग्राहकों से अच्‍छा रिस्‍पॉन्‍स नहीं मिल रहा. इसकी अब तक केवल कुछ हजार यूनिट ही बिक पाई हैं. जिसकी भरपाई के लिए आईफोन6 की कीमत 29 फीसदी तक बढ़ा दी गई है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एप्‍पल ने जनवरी-मार्च 2016 के दौरान दिए गए कुछ डिस्‍काउंट ऑफर्स को भी खत्‍म करने का निर्णय लिया है.

आप को बता दें कि 4 इंच के एसई का 16जीबी मॉडल 39,000 रुपए का है, जबकि आईफोन 6 31,000 रुपए और आईफोन 6एस 40,500 रुपए में उपलब्ध था. ऐसा करने बाद आईफोन के सभी मॉडल्स के बीच कीमतों के लेकर एक अच्छा खासा अंतर आ जाएगा. कंपनी ने आईफोन 5S के दाम भी दिए हैं, जिसके बाद अब मौजूदा 20,000 रुपए से बढ़कर इसकी कीमत 22,000 रुपए हो गई है. अपनी सेल्स को बढ़ाने के लिए कंपनी कॉरपोरेट लीज ऑफर्स और ईएमआई की स्कीम के बारे में सोच रही है.

खबर ये भी है कि हाल ही लॉन्च होने वाला सैमसंग गैलेक्सी s7 और s7 एज को आईफोन SE की तुलना में बेहतर रिस्पॉन्स मिल रहा है. अगर ऐसा होता है तो ये बात एपल के लिए परेशानियां खड़ी कर सकती है.
भारत में इस फोन को बेहतर रिसिपॉन्स ना मिलने का कारण है इसका 4 इँच का स्क्रीन. एक रिसर्च की मानें तो भारतीय यूजर्स बड़े डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन ज्य़ादा पसंद करते हैं.
पेट्रोल 74 पैसे और डीजल 1.30 रुपये सस्ता

पेट्रोल 74 पैसे और डीजल 1.30 रुपये सस्ता

नई दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के मद्देनजर तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के दाम 74 पैसे तथा डीजल के 1.30 रुपये प्रति लीटर घटा दिए हैं।


नई दरें आज आधी रात से लागू होंगी। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसीएल) ने बताया कि आधी रात से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 61.87 रुपये की जगह 61.13 रुपये प्रति लीटर मिलेगा, जबकि एक लीटर डीजल 49.31 रुपये प्रति लीटर की जगह 48.01 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।

सोने में 2 साल की सबसे बड़ी गिरावट

सोने में 2 साल की सबसे बड़ी गिरावट

नई दिल्लीः विदेशी बाजारों में बढ़त के बीच स्थानीय बाजार में मांग उतरने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 23 महीने की सबसे बड़ी एक दिनी गिरावट दर्ज करते हुए 740 रुपए टूटकर 9 सप्ताह से ज्यादा के निचले स्तर 28,510 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी भी 250 रुपए लुढ़ककर 38,400 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। 7 सप्ताह की हड़ताल के बाद बाजार खुलने के बाद आज दूसरे कारोबारी दिवस पर सोना स्टैंडर्ड 740 रुपए की 22 मई 2014 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट के साथ 28,510 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया। यह 08 फरवरी के बाद का निचला स्तर है।

 

ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एस.के. जैन ने बताया कि हड़ताल के दौरान बाजार बंद रहने के दौरान अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आई गिरावट का असर आज देखने को मिला है। इस बीच आज ग्राहकी भी कमजोर रही जिससे पीली धातु पर दबाव रहा। उन्होंने बताया कि जब सर्राफा कारोबारी हड़ताल पर गए थे उस सयम अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना 1255 डॉलर प्रति औंस के करीब था जो अब गिरकर 1230 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है।