मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एप्पल ने जनवरी-मार्च 2016 के दौरान दिए गए कुछ डिस्काउंट ऑफर्स को भी खत्म करने का निर्णय लिया है.
आप को बता दें कि 4 इंच के एसई का 16जीबी मॉडल 39,000 रुपए का है, जबकि आईफोन 6 31,000 रुपए और आईफोन 6एस 40,500 रुपए में उपलब्ध था. ऐसा करने बाद आईफोन के सभी मॉडल्स के बीच कीमतों के लेकर एक अच्छा खासा अंतर आ जाएगा. कंपनी ने आईफोन 5S के दाम भी दिए हैं, जिसके बाद अब मौजूदा 20,000 रुपए से बढ़कर इसकी कीमत 22,000 रुपए हो गई है. अपनी सेल्स को बढ़ाने के लिए कंपनी कॉरपोरेट लीज ऑफर्स और ईएमआई की स्कीम के बारे में सोच रही है.
खबर ये भी है कि हाल ही लॉन्च होने वाला सैमसंग गैलेक्सी s7 और s7 एज को आईफोन SE की तुलना में बेहतर रिस्पॉन्स मिल रहा है. अगर ऐसा होता है तो ये बात एपल के लिए परेशानियां खड़ी कर सकती है.
भारत में इस फोन को बेहतर रिसिपॉन्स ना मिलने का कारण है इसका 4 इँच का स्क्रीन. एक रिसर्च की मानें तो भारतीय यूजर्स बड़े डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन ज्य़ादा पसंद करते हैं.