Showing posts with label internet. Show all posts
Showing posts with label internet. Show all posts

सरकार ने लगाया एस्कॉर्ट सेवा देने वाली 240 साइट्स पर बैन



नई दिल्ली
:
केंद्र सरकार ने आईटी एक्ट 2009 के आधार पर इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स को तत्काल इन साइट्स को बंद करने का फरमान सुनाया है। ऐसा नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक आईटी और कम्युनिकेशन मिनिस्ट्री ने एस्कॉर्ट सर्विस का ऑफर देने वाली 240 साइट्स को तुरंत ब्लॉक करने का आदेश दिया है। मिनिस्ट्री ने यह फैसला इंटरनेट से अश्लील कॉन्टेंट को हटाने की अपनी मुहिम के तहत लिया है।

बैन लिस्ट में शामिल कई साइट्स अभी भी चल रही हैं। बताया जा रहा है कि इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISPs) को इन्हें पूरी तरह ब्लॉक करने में अभी कुछ दिन लगेंगे। पिछले साल भी केंद्र सरकार ने ऐसा ही कदम उठाया था। इसके तहत कई पॉर्न साइट्स को ब्लॉक करने का आदेश दिया गया था। लेकिन बाद में हंगामा होने पर सरकार को अपना फैसला वापस लेना पड़ा था। उस वक्त सरकार पर इंटरनेट सेंसरशिप का आरोप भी लगा था।
टेलीनॉर कंपनी लाएगी सबसे सस्ती कीमत पर 4जी सेवा

टेलीनॉर कंपनी लाएगी सबसे सस्ती कीमत पर 4जी सेवा

टेलीकॉम कंपनियों में 4जी सेवाओं को लेकर प्राइस वॉर छिड़ी हुई है. इसी प्राइस वॉर में टेलीनॉर भी कूद पड़ी है. आज 4जी सर्विसेज के लिए नॉर्वे की टेलीकॉम कंपनी टेलीनॉर की भारतीय यूनिट ने कहा कि वह इस हाई-स्पीड सेवा के लिए सबसे कम दरों यानी सबसे सस्ती दरों पर सेवाएं मुहैया कराएगी. कंपनी ने कहा कि वह अपने ब्रांड अभियान सबसे सस्ता के तहत सबसे सस्ती सेवा प्रदान करेगी.

टेलीनॉर इंडिया कम्युनिकेशंस के मुख्य कार्यकारी शरद मेहरोत्रा ने यहां 4जी सेवा का शुभारंभ किए जाने के बाद कहा कि टेलीनॉर इंडिया आम लोगों के बाजार की ऑपरेटर है और कंपनी सबसे सस्ती सेवा देने को प्रतिबद्ध है. हमने अपनी सबसे सस्ता की स्थिति को जारी रखेंगे. अब ग्राहक डिजिटल एक्सपीरिएंस चाहते हैं. यही वजह है कि इस एलटीई खंड में उतरे हैं.

टेलीनॉर पहले ही वाराणसी में नैरो बैंड 4जी सर्विस प्रदान कर रही है जिसके तहत औसत डाउनलोड स्पीड 2 मेगाबिट प्रति सेकेंड की है. कंपनी 1 जीबी 4जी डेटा 149 रुपये व 2जीबी डेटा 249 रुपये में दे रही है. ये दूसरे टेलीकॉम ऑपरेटर के मुकाबले में लगभग आधा है. हालांकि, टेलीनॉर की प्रतिद्वंद्वी कंपनियां अधिक स्पीड वाली पूरी 4जी सेवा का वादा कर रही हैं. शरद मेहरोत्रा ने कहा कि मौजूदा खिलाड़ियों के साथ लागत के मोर्चे पर प्रतिस्पर्धा तथा रिलायंस जियो की 4जी सर्विस में एंट्री उसके लिए प्रमुख चुनौती है.