जानिए ऐसा क्या हुआ जिससे यूपी की सड़कें बनेंगी वर्ल्ड क्लास

नयी दिल्लीः एशियाई विकास बैंक यानी एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने उत्तर प्रदेश के खास जिलों की 400 किलोमीटर सड़कों के अपग्रेडेशन के लिए 30 करोड़ डालर करीब 2,000 करोड़ रुपये का लोन मंजूर किया है. एडीबी ने एक बयान में कहा कि परियोजना से राज्य सरकार को सड़क नेटवर्क सुधार के मास्टर प्लान को मदद दी जाएगी. माना जा रहा है कि यूपी की सड़कों को मिले इस लोन के बाद यहां की सड़कों का कायाकल्प हो जाएगा.

यह कर्ज एडीबी की उत्तर प्रदेश को पहली सड़क क्षेत्र संबंधी मदद है. उत्तर प्रदेश देश का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है लेकिन यहां की 3 लाख किलोमीटर लंबी सड़कों के खस्ता हालात किसी से छुपे नहीं हैं. इतनी ही नहीं एडीबी लोन के साथ उत्तर प्रदेश सरकार को इस प्रोजेक्ट के लिए 12.8 करोड़ रुपये की मदद मुहैया कराएगी.

एडीबी द्वारा मिले लोन से यूपी की सड़कों को अपग्रेड कर उनका चौड़ीकरण भी किया जाएगा, सड़कें ऐसी बनाई जाएंगी कि उनपर मौसम का कोई असर ना हो और हर मौसम में सड़कें इस्तेमाल की जा सकें. साथ ही सड़कों की सुरक्षा पर भी ध्यान दिया जाएगा. जिले के सभी सड़कों के प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के लिए उत्तर प्रदेश की सरकार सहयोग करेगी और इसमें निजी और मल्टीनेशनल दोनों तरह के संसाधनों का इस्तेमाल किया जाएगा.

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »