-इस ऑफर का नाम बैक टू स्कूल दिया गया है.इस ऑफर का ऐलान सोमवार को किया गया है.
-ये ऑफर 22 मार्च से 31 मई तक चलेगा. इस ऑफर के तहत छात्र या उनके माता-पिता सिर्फ एक रुपये चुकाकर नया लैपटॉप पा सकते हैं. और बाकी पैसे ब्याज मुक्त किश्तों के जरिए दे सकते हैं.
-बैक टू स्कूल ऑफर देश भर में सभी अथॉराइज्ड डेल आउटलेट या ऑनलाइन वेबसाइट पर उपलब्ध है. ग्राहकों को लैपटॉप खरीदने के एक हफ्ते के अंदर इसे डेल के 'बैक टू स्कूल' ऑफर के साथ रजिस्टर कराना अनिवार्य होगा.
-इस अभियान के तहत डैल लैपटॉप मॉडल की रेंज उपलब्ध होगी. डेल के मुताबिक यूजर ऑल-इन-वन मॉडल डेल इंस्पिरॉन डेस्कटॉप या इंस्पिरॉन 3000 सीरीज का लैपटॉप (4th जेनरेशन i3 मॉडल) एक रुपये में खरीद सकेंगे.
-बात दें कि, लैपटॉप को खरीदने वाले ग्राहक Rs. 999 दे कर दो साल के लिए डेल नेक्स्ट बिजनेस डे ऑनसाइट वारंटी भी पा सकते हैं.
-इस स्कीम का लाभ सिर्फ छात्रों को ही मिलेगा.