2017 में लॉन्च होने वाले iPhone8 में होगा ग्लास बॉडी, होंगे बड़े बदलाव

कैलिफोर्नियाः टेक कंपनी एपल के सबसे भरोसेमंद एनालिस्ट मिंग-ची कोऊ ने 2017 में आने वाले आईफोन की डिजाइन को लेकर सनसनीखेज दावा किया है. मिंग-ची कोऊ का दावा है कि 2017 में आने वाले आईफोन8 की डिजाइन में बड़े बदलाव होंगे. आईफोन8 में बाकी आईफोन की तरह अब तक इस्तेमाल होने वाली एल्युमिनियम केस की जगह ग्लास बॉडी का इस्तेमाल होगा और ये आईफोन एमोलेड स्क्रीन के साथ आएँगे.
9to5Mac की रिपोर्ट के मुताबिक मिंग-ची कोऊ ने बताया है कि ”एपल ऑल ग्लास स्मार्टफोन बनाने में जुटा है और अपनी एल्युमिनियम बॉडी की डिजाइन को पूरी तरह बदल देगा. इसके साथ ही एमोलेड डिस्प्ले भी अगले साल आने वाले आईफोन में इस्तेमाल किया जाएगा जो और भी हल्का और पतला होगा.”

एनालिस्ट मिंग-ची कोऊ एपल के डिवाइस को लकेर अपनी प्रीडिक्शन के लिए जाने जाते हैं.

हाल ही में एपल ने कहा है कि उसके आईफोन डिवाइस की बेहतर लाइफ तीन साल ही है. वहीं अन्य एपल डिवाइस जैसे एपल टीवी, एपल वॉच की लाइफ 4 साल है. ये साल कंपनी ने इस लिए बताए हैं क्योंकि तीन साल तक कोई भी डिवाइस ओएस में आए बदलाव में अपग्रेड हो सकता है लेकिन इसके बाद डिवाइस अपग्रेड नहीं हो पाता.

उदाहरण के लिए आईफोनSE और आईफोन5S काफी कुछ एक जैसे दिखते हैं लेकिन आईफोनSE iOS9 में अपडेट होगा और आने वाले तीन साल तक सभी ओएस अपडेट सपोर्ट करेगा वहीं आईफोन5S अपडेट नहीं हो सकेगा.

आपको बता दें कि आईफोनSE और आईफोन5S के लॉन्च के बीच में तीन साल का अंतर है.

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »