Showing posts with label relationship. Show all posts
Showing posts with label relationship. Show all posts

Ohh Really! क्या खत्म हो गया है आलिया-सिद्धार्थ का रिश्ता?



मुंबई: 
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रैस आलिया भट्ट ने भले ही अपने रिश्ते को कभी खुलकर न स्वीकारा हो, लेकिन कई जगहों पर उन्हें एक साथ देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों के बीच क्या चल रहा है। लेकिन खबरों के अनुसार आ रही हैं कि दोनों का ब्रैकअप हो गया है। 
आप को बता दें कि इतना ही नहीं बल्कि सिद्धार्थ और आलिया ने लंबे समय तक एक-दूसरे से बात तक नहीं की। खबरों के अनुसार इनका ब्रैकअप हुए करीब एक महीना हो गया है। गौर करने वाली बात ये भी है कि आलिया-सिद्धार्थ को बहुत दिनों से साथ देखा भी नहीं गया है। कुछ दिनों पहले खबरें ये भी आ रही थी कि दोनों 'आशिकी-3' में नजर आएंगे। हालांकि आलिया ने इन खबरों का खंडन किया है। उनका कहना है उन्होंने अभी तक ये फिल्म साइन नहीं की है।

सूत्रों की मानें तो अलिया को सिद्धार्थ और श्रद्धा की नजदीकियां रास नहीं आ रही हैं जिसकी वजह से उन्होंने सिद्धार्थ से किनारा कर लिया। वहीं, कुछ दिन पहले एक कॉमन फ्रैंड की पार्टी में सिद्धार्थ ने आलिया के एक्स-ब्वॉयफ्रैंड के साथ बदसलूकी की थी जिससे आलिया नाराज हो गई थी।