नई दिल्ली: कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 3’ के दो पोस्टर आज रिलीज हो गए हैं जिसमें फिल्म की पूरी स्टार कास्ट अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, लीसा हैडन, जैकलीन फर्नांडीज और नरगिस फखरी ब्लू ड्रेस में दिखाई दे रहे हैं. इस पोस्टर का बैकग्राउंड रेड कलर का है. यहां देखिए-
सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा हो रही है. ट्विटर पर #Housefull3Poster ट्रेंड कर रहा है और फैंस इसकी खूब प्रशंसा भी कर रहे हैं. पिछले साल ही इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया था जिसमें पूरी स्टार कास्ट स्पोर्टी लुक में नजर आ रही थी
ये साजिद-फरहाद की फिल्म हैं और इन्होंने बॉलीवुड के अब तक के सबसे बड़े ट्रेलर को लॉन्च करने की प्लानिंग भी की है. इस फिल्म के ट्रेलर को 100 शहरों में एक साथ एक ही समय पर दिखाया जाएगा. इस तरह अलग-अलग शहरों के तकरीबन 50 हजार लोग इस ट्रेलर को एक ही समय पर देख सकेंगे.
गौरतलब है कि साजिद फरहाद के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 2010 में रिलीज हुई ‘हाउसफुल’ का तीसरा पार्ट है. फिल्म का दूसरा पार्ट 2012 में रिलीज हुआ था. पहले पार्ट में अक्षय कुमार और रितेश देशमुख के साथ अर्जुन रामपाल, दीपिका पादुकोण, लारा दत्ता और जिया खान अहम रोल में थे. दूसरे पार्ट में अक्षय, जैकलीन और रितेश के साथ जॉन अब्राहम, श्रेयश तलपड़े, असिन थोट्टूमकल और जरीन खान अहम किरदार में थे.