Showing posts with label noida. Show all posts
Showing posts with label noida. Show all posts
दोस्त का घिनौना चेहरा, नाबालिग से गैंगरेप के बाद वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

दोस्त का घिनौना चेहरा, नाबालिग से गैंगरेप के बाद वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

नई दिल्ली: दिल्ली के पास नोएडा में एक नाबालिग से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां कुछ लड़कों ने लिफ्ट देने के बहाने एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप किया.

पीड़िता के मुताबिक, 31 मार्च को जब वह दिल्ली के भजनपुरा स्थित स्कूल से वापस आ रही थी तब उसका एक नाबालिग दोस्त उसको कार से लिफ्ट देने के बहाने अपने कुछ दोस्तों के साथ नोएडा के एक फ्लैट पर ले गया. जहां उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया.

इतना ही नहीं लड़कों ने नाबालिग से गैंगरेप की इस घटना को कैमरे में भी कैद कर लिया और लड़की को ब्लैकमेल करने लगे. लड़की ने अपनी शिकायत में लिखा है कि उसने इस घटना के बारे में किसी को इसलिए नहीं बताया क्योंकि लड़कों ने उसे नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी.

फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर लोगों से पूछताछ कर रही है.