छोटी कारों में नई एंट्री, निसान ने पेश की डैटसन रेडीगो

नई दिल्ली: जापान की कार कंपनी निसान ने आज डटसन ब्रांड के तहत अपनी कॉम्पैक्ट कार रेडी गो को दुनियाभर के सामने पेश किया है. रेडी गो कार बाजार में जून में आएगी. निसान की छोटी कारों के भारतीय बाजार में ये तीसरी कार है जिसका सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी की आल्टो और ह्युंडई की इयॉन के साथ होगा. रेनो की क्विड के साथ भी इस कार का मुकाबला होगा. हालांकि, कंपनी ने इस कार की कीमत का एलान नहीं किया है. इन माडलों का दाम दिल्ली शोरूम में 2.5 लाख से 4.42 लाख रुपये के बीच है तो निसान डटसन रेडी गो की कीमत भी इसी रेंज के बीच हो सकती है.

निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर अरुण मल्होत्रा ने कहा कि इस माडल के लिए बुकिंग मई में शुरू होगी और कार की डिलीवरी जून में शुरु होगी. रेडी गो में 800 सीसी का पेट्रोल इंजन होगा जो 3 सिलेंडर वाले पेट्रोल वर्जन में आएगा. इसका इंजन 50 बीएचपी की पावर जेनरेट करेगा और इसमें 5 स्पीड मैनुअल गिरयबॉक्स का ट्रांसमिशन मिलेगा.

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »