सीरियाई आब्जर्वेटरी फोर ह्यूमन राइट्स ने मारेत अल नोमान के सब्जी बाजार में किए गए इन हमलों को ‘‘नरसंहार’’ बताया जिसमें कम से कम 37 नागरिक मारे गए और पास के काफरानबेल इलाके में एक मछली बाजार पर किए गए अन्य हमले में कम से कम सात लोगों की जान चली गयी.
अल कायदा के सीरियाई संगठन अल नुसरा फ्रंट के कब्जे वाले इन दोनों इलाकों में यह हवाई हमले किए गए. अल नुसरा फ्रंट मुख्य धारा के विद्रोहियों और राष्ट्रपति बशर अल असद की सरकार के बीच हुए संघषर्विराम से बाहर रहा है.