डॉक्टरों के मुताबिक 12 वर्षीय योगिता की जान दिल का दौरा पड़ने और डीहाईड्रेशन के कारण हुई. बीड़ में रविवार को सबसे कम तापमान 38 डिग्री और सबसे अधिक 42 डिग्री दर्ज किया गया. देश भर के कई राज्य सूखे की मार पहले से ही झेल रहे हैं. महाराष्ट्र पहले से ही सूखाग्रस्त राज्य घोषित किया जा चुका है. ऊपर से गर्मी अपना कहर ढाह रही है.
पुरे देश में गर्मी के कारण अब तक 110 मौते हो चुकी है. ओडिशा में 45 लोग गर्मी की वजह से अपनी जान गवां चुके हैं तो वहीं पिछले तीन हफ्तों में तेलंगाना में 35 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है. मौसम विभाग ने मराठवाडा सहित देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना जताई है.