Showing posts with label manish sharma. Show all posts
Showing posts with label manish sharma. Show all posts
‘मेरी प्यारी बिन्दु’ के लिए दो हफ्तों में काम शुरू करेंगी परिणीति

‘मेरी प्यारी बिन्दु’ के लिए दो हफ्तों में काम शुरू करेंगी परिणीति

मुंबई: एक्ट्रस परिणीति चोपड़ा अगले दो हफ्तों में अपनी आने वाली फिल्म ‘मेरी प्यारी बिन्दु’ पर काम शुरू करेंगी.

लगभग एक साल तक बड़े पर्दे पर नजर नहीं आने वाली परिणीति अपने रोल के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं.

परिणीति ने ट्वीट कर के कहा कि, ‘‘फिल्म अगल दो हफ्ते में शुरू हो जाएगी. मेरी प्यारी बिन्दु के लिए तैयारियां जोरों पर हैं.’’

यश राज बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्माण मनीष शर्मा और निर्देशन अक्षय राय कर रहे हैं. इस फिल्म में आयुष्मान खुराना भी नजर आएंगे.