Showing posts with label jobs. Show all posts
Showing posts with label jobs. Show all posts
ढ़ूंढ रहे हैं नौकरी तो दिल्ली में बढ़ रही हैं नौकरियां

ढ़ूंढ रहे हैं नौकरी तो दिल्ली में बढ़ रही हैं नौकरियां

नयी दिल्ली: आईटी-टेक्नोलॉजी-सॉफ्टवेयर, टेलीकॉम और बीमा क्षेत्रों के कारण से मार्च महीने में नौकरियों में 22 फीसदी की बढ़त देखी गई और इसके आगे भी जारी रहने की उम्मीद है. यह आंकड़े नौकरी डॉटकॉम ने एक रिपोर्ट में जारी किए हैं. जॉब पोर्टल के अनुसार मार्च महीने के लिए नौकरी जॉब स्पीक इंडेस्क 1,968 अंक पर रहा जो पिछले साल के मुकाबले 22 फीसदी ज्यादा है.

वेबसाइट के मुख्य बिक्री अधिकारी वी. सुरेश ने बताया कि फरवरी में यह दर 18 फीसदी रही थी, नौकरी चाहने वालों के लिए साल 2016 में आने वाला समय भी अच्छा रहने की उम्मीद है. वहीं दिल्ली-एनसीआर में इस साल मार्च में नौकरियों में 42 फीसदी की बढ़त देखी गई है.