Showing posts with label Indian Coins. Show all posts
Showing posts with label Indian Coins. Show all posts
एक रुपए के ऐसे सिक्कों को बेचें यहां, मिल सकते हैं लाखों रुपए

एक रुपए के ऐसे सिक्कों को बेचें यहां, मिल सकते हैं लाखों रुपए

आप सभी के लिए एक अच्छी ख़बर लेकर आए हैं। जो आपको रातो रात लखपति बना सकता है। जी हाँ क्या आपके पास ऐसा कोई सिक्का है, जो विन्टेज हो। जी हाँ सिर्फ़ ऐसे ही किसी सिक्के की कीमत 3 लाख रुपये या इससे भी ज्यादा हो सकती है।

चौकिए मत ये सच है आंध्र प्रदेश में सिक्कों का स्टॉल लगाने वाले एक कारोबारी के पास ऐसे ही कुछ सिक्कों का कलेक्शन है। जिसे उन्होंने 3 लाख रुपये में बेचा है। आपके पास भी अगर ऐसा कोई भी विन्टेज सिक्का है। तो आप भी उनको ऑनलाइन पोर्टल पर विन्टेज सिक्के बेच कर लखपति बन सकते हैं।

आंध्र प्रदेश के रहने वाले बी चंद्रशेखर रोड के किनीरे ऐसे ही विंटेज सिक्कों की स्टॉल लगाते हैं। वह अपना यह स्टॉल वर्ल्ड तेलगु कॉन्फ्रेंस के सामने लगाते हैं। वर्ल्ड तेलगु कॉन्फ्रेंस में होने वाली एग्जीबिशन के दौरान भारी तादात में लोग उनकी स्टॉल पर इस तरह के विंटेज सिक्कों की खरीदारी करने के लिए आते हैं। यहीं से उनकी आमदनी का जरिया भी है।

यहाँ पर बिकने वाले एक विंटेज सिक्के की कीमत 3 लाख रुपए तक पहुंच जाती है। बी चंद्रशेखर ने एक रुपए का एक सिक्का 3 लाख रुपए में बेचा था। उस सिक्के की खासियत यह थी कि उसे 1973 में मुंबई मिंट में ढाला गया था। मुंबई मिंट भारत की सबसे पुरानी मिंटों में से एक है। अंग्रेजों ने मुंबई मिंट का निर्माण किया था। मुंबई अंग्रेजों के आर्थिक पहलुओं के लिहाज से अच्छा क्षेत्र था। मुंबई मिंट में बने सिक्कों पर डायमंड शेप का डॉट बना होता है।

बी चंद्रशेखर ने उसी दौरान 1 रुपये का एक और सिक्का 2 लाख रुपये में बेचा था।
यह सिक्का 1985 का था। जिस पर तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तस्वीर छपी थी।
इस सिक्के को कोलकाता मिंट में ढाला गया था।
सिक्के में अंकित तारीख के नीचे एक टूटा डायमंड नज़र आता है।
ये चिन्ह हैदराबाद मिंट का चिन्ह है।
हैदराबाद मिंट साल 1903 में हैदराबाद के निज़ाम की निगरानी में स्थापित किया गया था।
भारत सरकार ने इसे साल 1950 में अपने अधिकार में ले लिया था।
हैदराबाद मिंट की शुरुआत में स्टार मार्क का इस्तेमाल किया गया।
बाद में इसे बदल कर डायमंड शेप में लाया गया और उनमें से कुछ सिक्के में टूटा डायमंड भी शामिल है। भैया तो अब आप हो जाइये तैयार अपनी दादी और नानी को मनाने के लिये क्यों कि आपकी दादी या नानी ने भी ऐसे ही कई विंटेज सिक्के अपनी तिजोरी और अलमारी में सहेज कर ज़रूर रखे होंगे। तो ज्यादा न सोचिये, उनको विश्वास में लीजिये, और बन जाइये लखपति। आख़िर आप को ऐसे मौके कहाँ बार-बार मिलेंगे।