आपको बता दें नीरज एक बैंककर्मी है और उसने 21,499 रुपए में स्नैपडील से एप्पल आईफोन-5 एस मंगवाया था। उन्होंने जब कोरियर डिलीवरी मिलने के बाद डिब्बा खोला तो अंदर फोन की बजाए ईंट निकली, जिसे देखकर नीरज के होश उड़ गए।
नीरज शर्मा ने बताया कि उसने 8 अप्रैल को स्नैपडील से आईफोन-5 एस ऑर्डर किया था। पेमेंट मोड कैश अॉन डिलिवरी रखा था। 11 अप्रैल को कोरियर सर्विस से उसके पास पैकेट पहुंचा। वह पैकेट खोलकर देखने लगा तो कोरियर बॉय ने पहले पैसे मांगे। इसके बाद कोरियर खोलने के लिए कहा। नीरज ने पैसे देकर पैकेट खोला तो डिब्बे के अंदर से फोन की बजाए आधी टूटी हुई ईंट निकली। इसका विरोध करते हुए उसने कोरियर ब्वॉय को कहा तो उसने कहा कि वह इसके लिए जिम्मेदार नहीं है, स्नैपडील इसके लिए जिम्मेदार है।