आज हम आपको बता रहे हैं कि क्या है ये लीज प्रोग्राम और कैसे आपके मन में उठने वाले हर सवालों के जवाब.
कैलिफोर्निया बेस्ड कंपनी एपल भारत में अपने नए आईफोन SE पर नया लीज़ ऑफर शुरु कर रही है. इस ऑफर में आप नए आईफोन SE को हर महीने 999 रुपये की दर से 2 साल के लिए किराए पर ले सकते हैं यानी 999 रुपये में आप हालिया लॉन्च आईफोन के यूजर बन सकते हैं. सिर्फ आईफोन SE ही नहीं बल्कि आईफोन6 और आईफोन 6S पर भी यह ऑफर समान रुप ये लागू होगा.
लीज प्लान का मतलब होता है कि आप आईफोन के लिए किसी निश्चित चार्ज के तहत प्रति माह के हिसाब से भुगतान करेंगे और निश्चित समय तक आप ये आईफोन इस्तेमाल कर सकेंगे. हालांकि एपल का लीज समय 24 महीने ही है.
एक सावल जो आपके दिमाग में आ रहा होगा कि इस दौरान अगर ये आईफोन डैमेज हो जाए तो क्या करेंगे. ऐसी हालत में एपल के वारंटी टर्म कंडीशन अप्लाई होगी. अगर डैमेज इस टर्म के तहत हुआ तो कंपनी आपका आईफोन रिप्लेस करेगी लेकिन अगर कोई और डैमेज हुआ जैसे डिस्प्ले टूटना तो आपको इसका पैसा देना होगा या रिप्लेसमेंट चार्ज देना होगा.
जाहिर है इस ऑफर से देश में आईफोन यूजर्स की संख्या में भारी इजाफा होगा और कंपनी को बड़ा फायदा हो सकता है. आपको बता दें कि इस तरह की रिटर्न स्कीम के साथ एपल अमेरिका में अपने आईफोन कम कीमत में बेचता है.